NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
पाकिस्तान
भारत-पाकिस्तान संबंधों पर छाए युद्ध के बादल
न्यूज़क्लिक भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु ख़तरे के इस घातक खेल में संयम का आह्वान करने वाले सभी अन्य लोगों के साथ शामिल है।
प्रबीर पुरकायस्थ
27 Feb 2019
Translated by महेश कुमार
सांकेतिक तस्वीर
Image Courtesy: Indian Express

बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) कैंप पर नियंत्रण रेखा (LoC) पार करते हुए भारतीय वायु सेना ने  हमला कर दिया। विदेश मंत्रालय (MEA) की मीडिया ब्रीफिंग के अनुसार, “विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली थी कि जैश ए मुहम्मद देश के विभिन्न हिस्सों में एक और आत्मघाती आतंकी हमले की कोशिश कर रहा था, और वहां फिदायीन जिहादियों को इस काम के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा था। आसन्न खतरे को भांपते हुए, एक पूर्वनिर्धारित हमला पूरी तरह से आवश्यक हो गया था।” ब्रीफिंग ने दावा किया कि मसूद अज़हर के बहनोई उस्ताद घौरी द्वारा संचालित जेईएम शिविर पर उनका हमला सफल रहा है। यह भी कहा गया कि इसे एक "गैर-सैन्य कार्रवाई" कहा जा सकता है, और यह पुलवामा आत्मघाती विस्फोट का प्रतिशोध नहीं था, जिसने 14 फरवरी को 40 से अधिक सीआरपीएफ जवानों की हत्या कर दी थी। वैसे दोनों पक्षों के ट्विटर योद्धा, निश्चित रूप से पहचानते हैं, कि यह हवाई हमले क्या था।

भारतीय वायु सेना ने 12 मिराज 2000 जेट विमानों का इस्तेमाल किया, और जेईएम कैंप पर सुबह-सुबह एक हज़ार किलोग्राम वाले लेजर निर्देशित बम गिराए, इस हमले से भारी जान के नुकसान होने का दावा किया गया है।

पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसके एयरफोर्स विमानों ने मुजफ्फराबाद सेक्टर में नियंत्रण रेखा पार कर चुके भारतीय वायु सेना के विमानों का "पीछा किया" था, उन्होंने इस बात से इनकार किया कि हवाई हमले से कोई नुकसान हुआ है। महानिदेशक, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस, (डीजी आईएसपीआर) मेजर-जनरल आसिफ गफूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कहा, "भारतीय हवाई जहाजों द्वारा जल्दबाजी में भागने से उनका पेलोड खुले में गिर गया", कोई नुकसान नहीं हुआ।

बालाकोट में हुए हमले पर उनके ट्वीट ने एक भ्रम पैदा कर दिया। अगर यह खैबर पख्तूनख्वा के मनसेरा जिले में मुजफ्फराबाद के पास है, तो इसका मतलब है कि भारतीय विमानों ने पीओके और खैबर पख्तूनख्वा में उड़ान भरी। इसके जरिये पाकिस्तान में घुसपैठ राजधानी इस्लामाबाद से केवल 140 किलोमीटर की दूरी पर हुई। यदि भारतीय लड़ाकू विमानों ने नियंत्रण रेखा पार करके कुछ ही किलोमीटर की उड़ान भरी हैं, तो इस पर - कुछ पाकिस्तानी ट्विटर हैंडल का तर्क है – कि यह पुंछ के पास वाला बाला कोट है और यह पीओके में होना चाहिए। यह बाला कोट एलओसी से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है। मुजफ्फराबाद सेक्टर का उल्लेख करने वाले पाकिस्तान के डीजी आईएसपीआर के ट्वीट से ऐसा लगता है कि यह वास्तव में खैबर पख्तूनख्वा का बालाकोट है। बीबीसी कि ख़बर से पुष्टि होती है, और जिन्होंने बताया है कि यह हमला पुंछ सेक्टर में एलओसी के पास बाला कोट में न होकर, खैबर पख्तूनख्वा के बालाकोट में हुआ था।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की एक विशेष बैठक के बाद भारत के “बालाकोट के पास एक कथित आतंकवादी शिविर को निशाना बनाने के दावे के साथ-साथ भारी हताहतों के दावे” को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मीडिया को हमले के स्थान पर ले जाया जाएगा ताकि उस जगह का सही आंकलन किया जा सके। उन्होंने, हालांकि, जैश-ए-मुहम्मद आतंकी शिविरों या अजहर मसूद के खिलाफ कार्रवाई के बारे में कोई नई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

पाकिस्तान ने यह भी कहा है कि वह सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान पर भारतीय सेना के हमलों के इस मुद्दे को उठाएगा। इससे पहले, सुरक्षा परिषद में एक फ्रांसीसी प्रस्ताव को अपनाया गया था जिसमें पुलवामा हमले की निंदा की गयी थी।

इस हमले से, इस बार पाकिस्तान के इलाको में, न कि पीओके, दांव बढ़ गया हैं, जिसमें इसे शांत करने का कोई आसान रास्ता नज़र नहीं आता है। भारत में, चुनाव के नज़दीक आने के साथ-साथ, भारत-पाकिस्तान संबंध, साथ ही कश्मीर चुनावी मुद्दा बनने की स्थिति में आ गया है। विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री पर पहले से ही आरोप लगाए हैं कि वे कश्मीर की अशांत स्थिति से चुनावी लाभ उठाना चाहते हैं। दो परमाणु शक्तियों के नियंत्रण से बाहर जाने का ऐसी रणनीति का जोखिम स्पष्ट नज़र आता है।

न्यूज़क्लिक भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु खतरे के इस घातक खेल में संयम का आह्वान करने वाले सभी अन्य लोगों के साथ शामिल है। युद्ध की लालसा और घृणा पर संयम कायम रहना चाहिए।

india-pakistan
Tactical strike
air strike
balakot
pulwama attack
CRPF Jawan Killed
no war
Jingoism

Related Stories

अपने क्षेत्र में असफल हुए हैं दक्षिण एशियाई नेता

वार इन गेम: एक नया खेल

अति राष्ट्रवाद के भेष में सांप्रदायिकता का बहरूपिया

कितना याद रखें, कितना मन को मनाएं और कितना भूलें? 

15 अगस्त 1947: आज़ादी की ख़ुशी के साथ था बँटवारे का सदमा

बंटवारे का दर्द: जो हो चुका या जो किया जा रहा है!

आगरा शिखर सम्मलेन: भारत-पाकिस्तान के रिश्तों का अहम पड़ाव

किसान आंदोलन: एक शाम शहीदों के नाम

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अर्नब को एयरस्ट्राइक की जानकारी की ख़बरों पर आक्रोश जताया

क्या अर्नब गोस्वामी को बालाकोट एयर स्ट्राइक की जानकारी पहले से थी?


बाकी खबरें

  • BJP Manifesto
    रवि शंकर दुबे
    भाजपा ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’: पुराने वादे भुलाकर नए वादों की लिस्ट पकड़ाई
    08 Feb 2022
    पहले दौर के मतदान से दो दिन पहले भाजपा ने यूपी में अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। साल 2017 में जारी अपने घोषणा पत्र में किए हुए ज्यादातर वादों को पार्टी धरातल पर नहीं उतार सकी, जिनमें कुछ वादे तो…
  • postal ballot
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: बिगड़ते राजनीतिक मौसम को भाजपा पोस्टल बैलट से संभालने के जुगाड़ में
    08 Feb 2022
    इस चुनाव में पोस्टल बैलट में बड़े पैमाने के हेर फेर को लेकर लोग आशंकित हैं। बताते हैं नजदीकी लड़ाई वाली बिहार की कई सीटों पर पोस्टल बैलट के बहाने फैसला बदल दिया गया था और अंततः NDA सरकार बनने में उसकी…
  • bonda tribe
    श्याम सुंदर
    स्पेशल रिपोर्ट: पहाड़ी बोंडा; ज़िंदगी और पहचान का द्वंद्व
    08 Feb 2022
    पहाड़ी बोंडाओं की संस्कृति, भाषा और पहचान को बचाने की चिंता में डूबे लोगों को इतिहास और अनुभव से सीखने की ज़रूरत है। भाषा वही बचती है जिसे बोलने वाले लोग बचते हैं। यह बेहद ज़रूरी है कि अगर पहाड़ी…
  • Russia China
    एम. के. भद्रकुमार
    रूस के लिए गेम चेंजर है चीन का समर्थन 
    08 Feb 2022
    वास्तव में मॉस्को के लिए जो सबसे ज्यादा मायने रखता है, वह यह कि पेइचिंग उसके विरुद्ध लगने वाले पश्चिम के कठोर प्रतिबंधों के दुष्प्रभावों को कई तरीकों से कम कर सकता है। 
  • Bihar Medicine
    एम.ओबैद
    बिहार की लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाः मुंगेर सदर अस्पताल से 50 लाख की दवाईयां सड़ी-गली हालत में मिली
    08 Feb 2022
    मुंगेर के सदर अस्पताल में एक्सपायर दवाईयों को लेकर घोर लापरवाही सामने आई है, जहां अस्पताल परिसर के बगल में स्थित स्टोर रूम में करीब 50 लाख रूपये से अधिक की कीमत की दवा फेंकी हुई पाई गई है, जो सड़ी-…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License