NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
राजनीति
भीड़ ने फिर कानून अपने हाथ में लिया, यूपी के बरेली में मांस खाने के शक में 4 मजदूरों की पिटाई 
मजदूरों के साथ मारपीट व वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
न्यूजक्लिक रिपोर्ट
01 Jun 2019
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक धार्मिक स्थल के पास कथित रूप से मांस खाने पर अज्ञात युवकों ने चार मजदूरों की पिटाई कर दी।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवकों के हाथों चारों मजदूरों को बेल्ट से पीटते देखा जा सकता है। ये मजदूर एक राजमिस्त्री द्वारा काम पर रखे जाने के बाद बेहरी आए थे। 

पीड़ितों ने संवाददाताओं को बताया कि जब युवक पहुंचे उस समय वे शाकाहारी भोजन कर रहे थे और युवकों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी।

28 मई का मामला

दैनिक भास्कर के मुताबिक, यह पूरा मामला 28 मई का है। बहेड़ी के मुहल्ला शेखुपुर में देवस्थान है। यहां एक व्यापारी नेता के मकान का निर्माण कर रहे चार चार मजदूर देवस्थान की परिधि में बैठकर खाना खा रहे थे। तभी कुछ युवक वहां पहुंचे और मंदिर परिधि के बाहर खाना खाने के लिए कहा गया। मजदूरों ने कहा कि, वो रोटी और भिंडी की सब्जी खा रहे है। खाने के बाद चले जाएंगे। तभी एक युवक की नजर मजदूरों के बर्तन पर पड़ी तो सभी भड़क गए। 

आरोप था कि मजदूर मांस खाते मिले। विरोध जताने पर खाना खा रहे लोगों से उनकी बहस हो गई। युवकों ने खाना खा रहे मजदूरों की की डंडे और बेल्ट व चप्पलों से पिटाई कर दी। बाद में माफी मांगने पर उन्हें छोड़ दिया था।

दो मजदूर अल्पसंख्यक 

पुलिस ने कहा कि चार मजदूरों में से दो अल्पसंख्यक समुदाय के थे और यह हमले के लिए उकसाने वाला हो सकता है।

बहेरी पुलिस स्टेशन हाउस ऑफिसर धनंजय सिंह ने कहा, 'चार अज्ञात मजदूरों को एक निवास पर निर्माण कार्य के लिए काम पर रखा गया था। दोपहर के भोजन के अवकाश के दौरान, वे पास के देवस्थान (देवताओं की मूर्तियों के साथ आमतौर पर छायादार पेड़ों के पास एक छोटा मंदिर) पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करने के लिए चले गए थे।'

पुलिस के अनुसार, अज्ञात युवक अचानक वहां पहुंचे और एक पवित्र स्थान के पास मांस खाने का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई शुरू कर दी।

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. ने कहा कि पुलिस ने आदेश, वाल्मीकि व मनीष और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।

विधायक ने कहा- अक्सर ऐसी होती हैं घटनाएं

दैनिक भास्कर के मुताबिक, एसपी देहात संसार सिंह ने कहा है कि इस प्रकरण में किसी ने शिकायत नहीं की है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बहेड़ी से विधायक छत्रपाल सिंह गंगवार ने बताया कि एसएसपी व सीओ से बात कर मामले की गहनता से जांच की मांग की है। देवस्थान दूसरे समुदाय की बस्ती से घिरा है। अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं। पुलिस को पूरी जांच कर सही दोषी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

हिंदुस्तान के मुताबिक, मोहल्ले वालों का कहना है कि मोहल्ले वालों ने डायल 100 पर फोन करके सूचना दी थी मगर पुलिस ने शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया तो लोगों की भावनाएं आहत हईं और मीट खाने वालों से मारपीट की। मारपीट का मुकदमा जितना जरूरी था उससे भी ज्यादा जरूरी था कि धार्मिक भावनाएं भड़काने में धार्मिक स्थल पर मीट खाने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाता। लोगों ने कहा कि जल्द ही आला अफसरों से शिकायत करके कार्रवाई की मांग करेंगे।

घटना के बारे में तमाम तरह की सफाई दी जा रही है, लेकिन असल सवाल वही है कि लोग अब बेख़ौफ़ कानून अपने हाथ में ले रहे हैं और खुद ही वकील और जज बनकर इंसाफ कर रहे हैं। 

(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Uttar pradesh
eating beef
labourers
Bareilly
Bareilly police

Related Stories

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

चंदौली: कोतवाल पर युवती का क़त्ल कर सुसाइड केस बनाने का आरोप

उत्तर प्रदेश: इंटर अंग्रेजी का प्रश्न पत्र लीक, परीक्षा निरस्त, जिला विद्यालय निरीक्षक निलंबित

यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या

यूपी में मीडिया का दमन: 5 साल में पत्रकारों के उत्पीड़न के 138 मामले

यूपी: बुलंदशहर मामले में फिर पुलिस पर उठे सवाल, मामला दबाने का लगा आरोप!

पीएम को काले झंडे दिखाने वाली महिला पर फ़ायरिंग- किसने भेजे थे बदमाश?

यूपी: ललितपुर बलात्कार मामले में कई गिरफ्तार, लेकिन कानून व्यवस्था पर सवाल अब भी बरकरार!

यूपी: आज़मगढ़ में पीड़ित महिला ने आत्महत्या नहीं की, सिस्टम की लापरवाही ने उसकी जान ले ली!

यूपी में पत्रकार लगातार सरकार के निशाने पर, एक ख़बर को लेकर 3 मीडियाकर्मियों पर मुक़दमा


बाकी खबरें

  • New year
    राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: नये साल के लक्षण अच्छे नजर नहीं आ रहे हैं...
    02 Jan 2022
    नहीं-नहीं, हम ओमिक्रॉन की बात नहीं कर रहे हैं। ओमिक्रॉन हमारे नये साल का सगुन नहीं बिगाड़ सकता। हम बात कर रहे हैं...
  • cartoon
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: हैप्पी न्यू ईयर सरकार जी!
    02 Jan 2022
    एक व्यंग्यकार के लिए नव वर्ष के अवसर पर व्यंग्य लिखते हुए शुभकामनाएं देना बहुत ही मुश्किल काम है। यह इतना ही मुश्किल काम है जितना मुश्किल काम है सरकार जी के लिए कुछ भी करना।
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    2022 में सत्ता, सियासत और समाज
    01 Jan 2022
    नया साल भारत की सत्ता-राजनीति और समाज के लिए कैसा होगा? जनतंत्र का क्या होगा हाल? सत्ताधारियो और विपक्षियों के समक्ष क्या-क्या हैं बड़ी चुनौतियां? कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश के सियासत की कैसी…
  • jewar airport
    न्यूज़क्लिक टीम
    जेवर एयरपोर्ट: दूसरे फेज़ के अधिग्रहण में किसान कर रहे बेहतर मुआवज़े की माँग
    01 Jan 2022
    जेवर एयरपोर्ट निर्माण के दूसरे फेज़ में 6 गाँव की 1344 हेक्टेयर ज़मीन का अधिग्रहण की ज़रूरत हैI इन गाँव के किसान 26 दिसंबर को एक महापंचायत में जुटे जिसमें इस बात पर आम सहमति बनाने की कोशिश हुई कि वे…
  • अनिल जैन
    साल 2021: भारत के 'तालिबानीकरण' की परियोजना सरकारी शक्ल लेती दिखी!
    01 Jan 2022
    हर कैलेंडर वर्ष अपने दामन में तमाम तरह की कड़वी-मीठी यादें समेटते हुए बिदा होता है। ये यादें अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को लेकर भी होती हैं और राष्ट्रीय घटनाओं को लेकर भी। राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक, वि
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License