NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
भिलाई इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा, 9 मरे, 14 घायल
हादसे की सूचना मिलने पर पीड़ित कर्मियों के परिजन संयंत्र के मेन गेट पर पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस ने पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की।
आईएएनएस
09 Oct 2018
भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसा
Image Courtesy : Business Today

भिलाई (छत्तीसगढ़)। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई इस्पात संयंत्र में मंगलवार सुबह लगभग 10.30 बजे नियमित मरम्मत कार्य के दौरान कोक ओवन बैटरी कॉम्प्लेक्स नंबर-11 के गैस पाइप लाइन में विस्फोट हो जाने से 9 कर्मियों की मौत हो गई और अन्य 14 कर्मचारी झुलस गए।  

संयंत्र के डीजीएम (पीआरओ) विजय मेरॉल ने बताया कि घायलों को तत्काल भिलाई के अस्पताल में पहुंचाया गया। आग पर काबू पा लिया गया है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है। 14 लोगों का उपचार जारी है। उन्हें हर तरह की राहत दी जा रही है और देखभाल से जुड़े संसाधन मुहैया कराए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि पूरा सेल परिवार इस घटना से प्रभावित परिवार के सदस्यों के साथ खड़ा है और उनको हर तरह की दी जाएगी।

हादसे की खबर मिलते ही संयंत्र के सीईओ एम.रवि, कलेक्टर उमेश अग्रवाल, आईजी (दुर्ग रेंज) जी.पी. सिंह, एस.पी. डॉ. संजीव शुक्ला, एएसपी विजय पांडेय, एसडीएम संजय अग्रवाल, सीएसपी (भिलाई नगर) श्याम सुंदर शर्मा, महापौर देवेंद्र यादव सहित कई अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने सेक्टर-9 हॉस्पिटल पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी ली। 

हादसे की सूचना मिलने पर पीड़ित कर्मियों के परिजन संयंत्र के मेन गेट पर पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर जिला और पुलिस प्रशासन की टीमें भी पहुंचीं और हालात को नियंत्रित किया।

भिलाई इस्पात संयंत्र में इससे पहले 12 जून, 2014 की शाम बड़ा हादसा हुआ था। फर्नेस नंबर 1 में गैस की दो पाइप लाइन फट गई थी, जिससे जहरीली मिथेन गैस का रिसाव हुआ था। इस हादसे में तीन अधिकारियों सहित 6 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं लगभग 20 से अधिक कर्मचारी इसकी चपेट में आने से घायल हो गए थे। इस घटना ने भिलाई ही नहीं, बल्कि पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।

इस्पात मंत्रालय ने ताजा हादसे की रिपोर्ट तलब की है। केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने फोन पर संयंत्र प्रबंधन से बात की है और पूरे हादसे की रिपोर्ट तलब की है। वहीं गृह मंत्रालय ने भी पूरी जानकारी मांगी है। गृह मंत्रालय ने इस हादसे की वजह की मांगी है। 

मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, "आज भिलाई स्टील प्लांट में हुई गैस पाइप लाइन दुर्घटना से मुझे बहुत दुख पहुंचा है, इस हादसे में प्राण गंवाने वाले भाई-बंधुओं को भावभीनी श्रद्धांजलि। मैं ईश्वर से उनके परिवार को धैर्य प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना करता हूं।" 

हादसे में प्रभावित लोगों से मिलने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की और कहा कि इस घटना में जिम्मेदारों की पहचान होनी चाहिए। प्रभावित लोगों को मुआवजा मिलना चाहिए, ये अब तक का सबसे बड़ा हादसा है, प्रबंधन की चूक हुई है, जिस वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ है।

sail bhilai
Blast at Bhilai Steel Plant
Chhattisgarh
Raman Singh
BJP government

Related Stories

छत्तीसगढ़ : दो सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मियों ने इस्तीफ़ा दिया

छत्तीसगढ़ः 60 दिनों से हड़ताल कर रहे 15 हज़ार मनरेगा कर्मी इस्तीफ़ा देने को तैयार

भारत में तंबाकू से जुड़ी बीमारियों से हर साल 1.3 मिलियन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ :दो सूत्रीय मांगों को लेकर 17 दिनों से हड़ताल पर मनरेगा कर्मी

लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों में औंधे मुंह गिरी भाजपा

छत्तीसगढ़: खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए मंगलवार को मतदान, तैयारी पूरी

छत्तीसगढ़: आदिवासियों के फ़र्ज़ी एनकाउंटर वाले एड़समेटा कांड को 9 साल पूरे, माकपा ने कहा दोषियों पर दर्ज हो हत्या का मामला 

यूपी चुनाव: नतीजों के पहले EVM को लेकर बनारस में बवाल, लोगों को 'लोकतंत्र के अपहरण' का डर

यूपी चुनाव: योगी आदित्यनाथ बार-बार  क्यों कर रहे हैं 'डबल इंजन की सरकार' के वाक्यांश का इस्तेमाल?

छत्तीसगढ़: भूपेश सरकार से नाराज़ विस्थापित किसानों का सत्याग्रह, कांग्रेस-भाजपा दोनों से नहीं मिला न्याय


बाकी खबरें

  • Akhilesh Yadav
    रवि शंकर दुबे
    ‘’पोस्टल बैलेट में सपा को 304 सीटें’’। क्या रंग लाएगा अखिलेश का दावा?
    16 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश चुनावों में भाजपा ने एक बार फिर सत्ता में वापसी कर भले ही इतिहास रच दिया हो लेकिन सपा ने जो दावा किया है वो चौंकाने वाला है।
  • बिहारः अब मेयर-डिप्टी मेयर को सीधे चुनेगी जनता, नीतीश कैबिनेट ने दी मंज़ूरी
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः अब मेयर-डिप्टी मेयर को सीधे चुनेगी जनता, नीतीश कैबिनेट ने दी मंज़ूरी
    16 Mar 2022
    अभी तक जनता वार्ड पार्षद को ही चुनती थी और चुने हुए वार्ड पार्षद अपने बीच से मुख्य पार्षद से लेकर मेयर तक चुनते थे लेकिन अब जनता सीधे मेयर-डिप्टी मेयर, मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद का चुनाव करेगी।
  • Aijaz ahmed
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एजाज़ अहमद ने मार्क्सवाद के प्रति आस्था कभी नहीं छोड़ी
    16 Mar 2022
    विश्वप्रसिद्ध मार्क्सवादी चिंतक व साहित्यिक विचारक एजाज़ अहमद की श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन पटना के अदालतगंज स्थित केदारभवन में किया गया। श्रद्धाजंलि सभा में शहर के बुद्धिजीवी, रँगकर्मी, साहित्यकार,…
  • G-23
    कृष्ण सिंह
    कांग्रेस बनाम कांग्रेस : जी-23 की पॉलिटिक्स क्या है!
    16 Mar 2022
    प्रश्न सिर्फ कांग्रेस नेतृत्व और उसकी कार्यशैली का नहीं है बल्कि उसके उन तमाम नेताओं की वैचारिक प्रतिबद्धता का भी है जिन्होंने लंबे समय तक सत्ता का सुख भोगा है।
  • HIJAB
    नाइश हसन
    हिजाब मामले पर कोर्ट का फ़ैसला, मुस्लिम महिलाओं के साथ ज़्यादतियों को देगा बढ़ावा
    16 Mar 2022
    इस फ़ैसले के असरात काफी गंभीर हो सकते हैं, हिंदू कट्टर पंथी ताकतों को और बढ़ावा मिलेगा, जिस काम के लिए नौजवान लड़कों का इस्तेमाल किया गया उन्हें भगवा गमछा पहनाया गया, यह काम वह देश में सभी जगह…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License