NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
भीमा कोरेगाँव मामले में हाई कोर्ट ने पुणे कोर्ट का आदेश किया ख़ारिज, सुप्रीम कोर्ट गयी महाराष्ट्र सरकार
भीमा कोरेगाँव मामले में आरोपी सुरेंद्र गाडलिंग के मामले में बुधवार को बॉम्बे उच्च न्यायालय ने पुणे न्यायालय के आदेश को ख़ारिज कर दिया। पुणे न्यायालय ने पुलिस को इस मामले में चार्जशीट दयार करने के लिए और समय देने का आदेश दिया था।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
25 Oct 2018
surendra gadling

भीमा कोरेगाँव मामले में आरोपी सुरेंद्र गाडलिंग के मामले में बुधवार को बॉम्बे उच्च न्यायालय ने पुणे न्यायालय के आदेश को ख़ारिज कर दिया। पुणे न्यायालय ने पुलिस को इस मामले में चार्जशीट दयार करने के लिए और समय देने का आदेश दिया था। सुरेन्द्र गाडलिंग ने इसके खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील की थी जिसपर बुधवार को उच्च न्यायालय ने उनके पक्ष में आदेश दिया। उच्च न्यायालय के जज का कहना था कि पुलिस द्वारा चार्जशीट दायर करने और उसी के ज़रिये सभी आरोपियों की हिरासत की समय सीमा को बढ़ाकर और 90 दिनों की माँग गैरकानूनी है। आज महाराष्ट्र सरकार ने अब इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम न्यायालय में अपील की है, इसे अब 26 अक्टूबर को सुना जाएगा।  

इस बॉम्बे उच्च न्यायालय के आदेश का मतलब था कि अब सुरेन्द्र गाडलिंग और दूसरे सामाजिक कार्यकर्ता ज़मानत के लिए अपील कर सकते हैं। लेकिन उच्च न्यायालय ने अपने ही आदेश पर 1 नवंबर तक रोक लगा दी थी। यही वजह है आज ही महाराष्ट्र सरकार ने इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम न्यायालय में अपील कर दी है ।

दरअसल गैरकानूनी गतिविधियां प्रतिबन्ध कानून (यूएपीए) के अंतर्गत 90 दिन के अंदर चार्जशीट दायर करनी होती है। लेकिन अगर ज़्यादा समय लग रहा हो तो सरकारी वकील देरी के कारण की रिपोर्ट न्यायालय के सामने पेश कर सकता है। अगर न्यायालय को कारण वाजिब लगे तो न्यायालय समय सीमा को180 तक बढ़ा सकता है।

लेकिन आरोप है कि इस मामले में पुणे न्यायालय के सामने सरकारी वकील की रिपोर्ट पेश नहीं कि गयी थी। बल्कि असिस्टेंट कमिशनर ऑफ पुलिस और इंवेस्टिगेटिव ऑफिसर की रिपोर्ट पेश गयी थी। गडलिंग ने इसके खिलाफ अपील करते हुए कहा था कि इस रिपोर्ट को माना नहीं जा सकता क्योंकि यह प्रक्रिया के खिलाफ है। इस प्रक्रिया पर उच्च न्यायालय ने भी सवाल उठाए थे। यही वजह थी कि बॉम्बे उच्च न्यायालय के जज ने पुणे न्यायालय के आदेश को गैरकानूनी कहा था।

1 जनवरी को भीमा कोरेगाँव में हुई हिंसा कराने के आरोप में पुणे पुलिस ने कई सामाजिक कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया था। इस मामले में जून में गडलिंग, शोमा सेन, सुधीर धावले, महेश राऊत  और रोना विल्सन जैसे सामाजिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। इन सभी को यूएपीए के कड़े कानून के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया था। इन सभी पर आरोप था कि यह लोग माओवादियों से जुड़े हुए हैं।

इसके बाद अगस्त में  इस मामले में ही कई और सामाजिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। इसमें सुधा भारद्वाज, गौतम नवलखा, अरुण फ़रेरा,वर्नन गोनसालवेज, वारवारा राओ शामिल थे। इन सभी को नज़रबंद करने का आदेश दिया गया था। 1 अक्टूबर को इस मामले में गौतम नवलाख को ज़मानत मिल गयी थी। 

यह मामला शुरू से भी राजनीति से प्रेरित लग रहा था। इसकी वजह यह थी कि इस मामले में शुरू में बने आरोपी संभाजी भिड़े और मिलिंद एकबोटे को बचाने के आरोप सरकार पर लगते रहे हैं। बताया जाता है कि यह दोनों ही संघ से जुड़े हुए हैं। बताया जाता है कि महराष्ट्र सरकार ने 2017 में संभाजी भिड़े के खिलाफ दंगा भड़काने के तीन केस ख़त्म किये थे। बहुत से जानकारों का कहना है कि भीमा कोरेगाँव मामले में गुनहगारों को बचाने के लिए ही सभी सामजिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। अब महाराष्ट्र सरकार की अपील को सुप्रीम न्यायालय में 26  अक्टूबर को  जायेगा।

surendra gadling
bheema koregaon
maharastra government
Bombay High Court
BJP
social activists

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • jammu and kashmir
    अजय सिंह
    मुद्दा: कश्मीर में लाशों की गिनती जारी है
    13 Jan 2022
    वर्ष 2020 और वर्ष 2021 में सेना ने, अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर 197 मुठभेड़ अभियानों को अंजाम दिया। इनमें 400 से ज्यादा कश्मीरी नौजवान मारे गये।
  • Tilka Majhi
    जीतेंद्र मीना
    आज़ादी का पहला नायक आदिविद्रोही– तिलका मांझी
    13 Jan 2022
    ब्रिटिश साम्राज्य की स्थापना के बाद प्रथम प्रतिरोध के रूप में पहाड़िया आदिवासियों का यह उलगुलान राजमहल की पहाड़ियों और संथाल परगना में 1771 से लेकर 1791 तक ब्रिटिश हुकूमत, महाजन, जमींदार, जोतदार और…
  • marital rape
    सोनिया यादव
    मैरिटल रेप को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, क्या अब ख़त्म होगा महिलाओं का संघर्ष?
    13 Jan 2022
    गैर-सरकारी संगठनों द्वारा दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि मैरिटल रेप के लिए भी सज़ा मिलनी चाहिए। विवाहिता हो या नहीं, हर महिला को असहमति से बनाए जाने वाले यौन संबंध को न कहने का हक़…
  • muslim women
    अनिल सिन्हा
    मुस्लिम महिलाओं की नीलामीः सिर्फ क़ानून से नहीं निकलेगा हल, बडे़ राजनीतिक संघर्ष की ज़रूरत हैं
    13 Jan 2022
    बुल्ली और सुल्ली डील का निशाना बनी औरतों की जितनी गहरी जानकारी इन अपराधियों के पास है, उससे यह साफ हो जाता है कि यह किसी अकेले व्यक्ति या छोटे समूह का काम नहीं है। कुछ लोगों को लगता है कि सख्त कानूनी…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी चुनाव 2022: बीजेपी में भगदड़ ,3 दिन में हुए सात इस्तीफ़े
    13 Jan 2022
    सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया है कि रोजाना राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार के एक-दो मंत्री इस्तीफा देंगे और 20 जनवरी तक यह…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License