NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
भोपाल : स्कूल बस में बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में
मंदसौर, सतना...और अब भोपाल बच्चियों पर यौन हमले रुक नहीं रहे हैं। ये तब है जब मंदसौर और सतना के मामले में फास्ट ट्रैक अदालतों ने आरोपियों को फांसी की सज़ा भी सुना दी है।
न्यूजक्लिक रिपोर्ट
21 Sep 2018
सांकेतिक तस्वीर
Image Courtesy: Hindustan Times

देश खासकर मध्य प्रदेश में बच्चियों पर यौन हमले थम नहीं रहे हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक निजी स्कूल की बस में साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी बस कंडक्टर को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, अयोध्या नगर की पॉश कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार की साढ़े तीन साल की बच्ची सागर इंटर नेशनल स्कूल में पढ़ती है। मासूम के साथ गुरुवार को बस में ही कंडक्टर ने दुष्कर्म किया। यह बात तब सामने आई जब मां ने बच्ची के अंडर गार्मेट में खून के निशान देखे और बच्ची ने प्राइवेट पार्ट में दर्द की बात कही। 

परिजनों का कहना है कि बच्ची दोपहर लगभग डेढ़ बजे स्कूल से घर पहुंची। मां जब उसे खाना खिला रही थी तभी उन्हें बच्ची के अंडर गार्मेट में खून के निशान दिखे। बच्ची से पूछा तो उसने बस में कंडक्टर द्वारा अश्लील हरकत किए जाने की बात कही। उसके बाद परिजन बच्ची को डॉक्टर के पास ले गए और फिर अयोध्या नगर थाने पहुंचे। 

पुलिस के अनुसार, बच्ची की जांच कराने के बाद गुरुवार देर रात आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया।

अयोध्या नगर थाने के प्रभारी बलजीत सिंह ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, "परिजनों की शिकायत पर स्कूल बस कंडक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। आरोपी खुद को नाबालिग बता रहा है इसलिए उसकी मार्कशीट मंगाई गई है।"

मध्य प्रदेश बलात्कार के मामले में देश में सबसे आगे है। राष्ट्रीय अपराध रिपार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के मुताबिक मध्य प्रदेश में बलात्कार की दर सबसे ज़्यादा है। पिछले दिनों में बच्चियों से बलात्कार की कई घटनाएं सामने आईं हैं। ये तब है जब यहां के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद को बच्चों के मामा कहते हुए उनकी चिंता की बात करते हैं।

अभी पिछले दिनों जून में मध्यप्रदेश के मंदसौर में सात साल की स्कूली बच्ची से बलात्कार की घटना ने पूरे देश को हिला दिया था। उसके बाद सतना में चार साल की बच्ची से ऐसी ही बर्बरता की गई। दोनों ही मामलों में फास्ट ट्रैक अदालत ने आरोपियों को फांसी की सज़ा सुना दी है, लेकिन फिर भी अपराधियों के मन में कोई डर नहीं बैठ रहा है और लगातार शर्मसार करने वाली ऐसी वारदातें जारी हैं।

( इनपुट आईएएनएस )

Child Rape
Madhya Pradesh
Bhopal

Related Stories

परिक्रमा वासियों की नज़र से नर्मदा

कड़ी मेहनत से तेंदूपत्ता तोड़ने के बावजूद नहीं मिलता वाजिब दाम!  

मनासा में "जागे हिन्दू" ने एक जैन हमेशा के लिए सुलाया

‘’तेरा नाम मोहम्मद है’’?... फिर पीट-पीटकर मार डाला!

मध्य प्रदेश : खरगोन हिंसा के एक महीने बाद नीमच में दो समुदायों के बीच टकराव

कॉर्पोरेटी मुनाफ़े के यज्ञ कुंड में आहुति देते 'मनु' के हाथों स्वाहा होते आदिवासी

एमपी ग़ज़ब है: अब दहेज ग़ैर क़ानूनी और वर्जित शब्द नहीं रह गया

मध्यप्रदेशः सागर की एग्रो प्रोडक्ट कंपनी से कई गांव प्रभावित, बीमारी और ज़मीन बंजर होने की शिकायत

सिवनी मॉब लिंचिंग के खिलाफ सड़कों पर उतरे आदिवासी, गरमाई राजनीति, दाहोद में गरजे राहुल

मध्यप्रदेश: गौकशी के नाम पर आदिवासियों की हत्या का विरोध, पूरी तरह बंद रहा सिवनी


बाकी खबरें

  • Uttarakhand
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड: NIOS से डीएलएड करने वाले छात्रों को प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए अनुमति नहीं
    23 Oct 2021
    उत्तराखंड सरकार द्वारा नवंबर 2020 में प्राथमिक शिक्षक के 2287 पदों पर भर्ती के लिए सूचना जारी की गई थी, इसमें राज्य सरकार द्वारा इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी से होने वाले डीएलएड को मान्य किया गया…
  • Supreme Court
    न्यूजक्लिक रिपोर्ट
    खोरी पुनर्वास संकट: कोर्ट ने कहा- प्रोविजनल एलॉटमेंट के समय कोई पैसा नहीं लिया जाएगा, फ़ाइनल एलॉटमेंट पर तय होगी किस्त 
    23 Oct 2021
    मजदूर आवास संघर्ष समिति ने कहा कि अस्वीकृत आवेदन की प्रकिया में अपारदर्शिता है एवं प्रार्थी को अपील का मौका न देना सरासर अत्याचार एवं धोखा है।
  • inflation
    अजय कुमार
    सरकारी आंकड़ों में महंगाई हो गई कम, ग़रीब जनता को एहसास भी नहीं हुआ! 
    23 Oct 2021
    आख़िर क्या वजह है कि कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों में कमी आने के बाद भी आम आदमी इस पर भरोसा नहीं कर पाता।
  • 100 crore vaccines
    राज कुमार
    फ़ैक्ट चेक: क्या भारत सचमुच 100 करोड़ टीके लगाने वाला दुनिया का पहला देश है?
    23 Oct 2021
    भारत न तो पहला देश है जिसने 100 करोड़ डोज़ लगाई है और न ही भारत का टीकाकरण विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है।
  • shareel
    द लीफलेट
    सीएए विरोधी भाषण: भीड़ उकसाने के ख़िलाफ़ ‘अपर्याप्त और आधे-अधूरे सुबूत’, फिर भी शरजील इमाम को ज़मानत से इनकार
    23 Oct 2021
    दिल्ली की एक अदालत ने दिसंबर 2019 में राष्ट्रीय राजधानी में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA)-राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को लेकर अपने कथित भड़काऊ भाषण के सिलसिले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License