NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
भूमि और आवास चाहिए -दंगा मुक्त बिहार चाहिए माकपा (माले) बिहार
भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर जनता में जन जागरण किया जाएगा| ये जनजागरण अभियान 10 जून तक चलेगा |
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
29 May 2018
CPIML

माकपा (माले) बिहार में भाजपा भगाओ ,बिहार बचाओ और ‘भूमि और आवास चाहिए -दंगा मुक्त बिहार चाहिए’ नारे के साथ में पंचायत स्तर पर जन जागरण अभियान चला रही है| इस दौरान कई जगहों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन कर पार्टी नेताओं ने भाजपा की गलत नीतियों से अवगत करा रही है|  

इससे पूर्व भी माकपा (माले) ने बिहार के कई जिलो से 23 अप्रेल से 30 मई तक बिहार के पाँच ज़िलों - भोजपुर ,गया ,दरभंगा ,बिहार शरीफ और अरवल- से पद यात्र कर 1 मई को पटना पहुँचे | फिर पटना में इस पदयात्र को गाँधी मैदान में एक सम्मेलन के बाद समाप्त कर दिया गया|

इस सम्मेलन में गांवगांव से आए दलित-, महिलाओं, अकलियत समुदाय, किसानों के अलावा अन्य दूसरे संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए आशाकर्मी, इंसाफ मंच, ऑल इंडिया बेदारी कारवां, जमातुल राइन, भीम आर्मी आदि संगठनों के प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में शामिल होकर पदयात्रियों का अभिनंदन किया और उनके संघर्षों के प्रति अपनी एकजुटता ज़ाहिर की|

माकपा (माले) के नेता परवेज़ ने बताया की इसी सम्मेलन में फैसला किया कि बिहार को विनाश से बचना है इसलिए भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर जनता में जन जागरण किया जाएगा | ये जनजागरण अभियान 10 जून तक चलेगा |

उन्होंने आगे कहा कि, “इस को लेकर माकपा (माले) पूरे बिहार के पंचायत स्तर पर  ‘भाजपा भगाओ, देश बचाओ’ अभियान चला रही है | इसमें हम जनता को बता रहे हैं की किस प्रकार मोदी सरकार अपने किसी भी वादे को पूरा करने में नाकाम रही है | भाजपा केवल अबंनी और अड्नी की सेवा कर रही”|

इनका कहना है कि भाजपा धर्म व संप्रदाय के नाम पर लोगों को बाँट रही है। समाज में ज़हर घोल रही है | भाजपा अंग्रेज़ों के नियम फूट डालो और राज करो को अपना लिया है और समाज में जाति, समुदाय और संप्रदाय के नाम पर वैमनस्य फैलाकर लोगों को बरगलाने का काम रही है। कहा कि भाजपा अपने बनाए गए फर्ज़ी राष्ट्रवाद के नाम पर भी लोगों को गुमराह कर रही है। युवाओं को भाजपा की चलाकी समझपी होगी”।

इनका कहना है कि बिहार में जब से भाजपा सरकार में आयी है तब से नीतीश कुमार केवल मुखौटा है सरकार तो भाजपा ही चला रही है | इसलिए वो भाजपा की विभाजनकारी नीतियों का पर मौन है | आज के समय वो एक शक्तिविहीन है और भाजपा और आरएसएस की कठपुतली बनकर रह गये हैं |

CPI(ML)
Bihar
BJP

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 


बाकी खबरें

  • Modi
    अनिल जैन
    PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?
    01 Jun 2022
    प्रधानमंत्री ने तमाम विपक्षी दलों को अपने, अपनी पार्टी और देश के दुश्मन के तौर पर प्रचारित किया और उन्हें खत्म करने का खुला ऐलान किया है। वे हर जगह डबल इंजन की सरकार का ऐसा प्रचार करते हैं, जैसे…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत
    01 Jun 2022
    महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। महाराष्ट्र में आज तीन महीने बाद कोरोना के 700 से ज्यादा 711 नए मामले दर्ज़ किए गए हैं।
  • संदीपन तालुकदार
    चीन अपने स्पेस स्टेशन में तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की योजना बना रहा है
    01 Jun 2022
    अप्रैल 2021 में पहला मिशन भेजे जाने के बाद, यह तीसरा मिशन होगा।
  • अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी : मेरठ के 186 स्वास्थ्य कर्मचारियों की बिना नोटिस के छंटनी, दी व्यापक विरोध की चेतावनी
    01 Jun 2022
    प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बिना नोटिस के उन्हें निकाले जाने पर सरकार की निंदा की है।
  • EU
    पीपल्स डिस्पैच
    रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने के समझौते पर पहुंचा यूरोपीय संघ
    01 Jun 2022
    ये प्रतिबंध जल्द ही उस दो-तिहाई रूसी कच्चे तेल के आयात को प्रभावित करेंगे, जो समुद्र के रास्ते ले जाये जाते हैं। हंगरी के विरोध के बाद, जो बाक़ी बचे एक तिहाई भाग ड्रुज़बा पाइपलाइन से आपूर्ति की जाती…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License