NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बिहार में बाढ़ का कहर बरकरार, 35 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में
भूमि का एक विशाल भाग लगातार जलमग्न है। आईएमडी का अनुमान है कि इस हफ्ते और इसके बाद भी काफी वर्षा होगी तो ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में बाढ़ का पानी घटने का कोई आसार नहीं है।
मोहम्मद इमरान खान
20 Aug 2021
बिहार में बाढ़ का कहर बरकरार, 35 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में
चित्र सौजन्य: PTI

पटना : बिहार में बाढ़ की स्थिति बहुत ही गंभीर बनी हुई है। राज्य होकर बहने वाली सभी नदियां बृहस्पतिवार को भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और बाढ़ पीड़ित जिलों की दर्जनों सड़कों पर घुटने से ऊपर पानी बह रहा है, जिससे यातायात काफी दुष्प्रभावित हो रहा है। हालांकि, इसके पहले गंगा नदी का बढ़ता जल स्तर कई इलाकों में कम होने लगा है, यह थोड़ी राहत की बात है।

बाढ़ के कारण भूमि का बड़ा भूभाग अब भी पानी में डूबा हुआ है और इस हालात में आने वाले दिनों में सुधार के बहुत कम आसार हैं, जैसा कि भारतीय मौसम विभाग ने इस हफ्ते और इसके अगले हफ्ते में भी भारी वर्षा होने का अनुमान लगाया है।

स्थानीय रिपोर्ट कहती है कि गांव के गांव पानी में डूब गए हैं, जिसके चलते हजारों लोगों को अपने घरों से भागने पर मजबूर होना पड़ा है; ये लोग अधिक ऊंची जगहों जैसे, बांधों पर या राष्ट्रीय उच्चपथों (एनएच) पर खुले आसमान के नीचे, स्कूलों में या सरकारी ईमारतों में शरण लिए हुए हैं। बहुत सारे बाढ़ पीड़ित अपने मवेशियों के लिए हरी घास या अन्य चारे का इंतजाम नहीं कर पा रहे हैं। इसकी भारी किल्लत बनी हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक, गंगा, कोशी, बागमती और बूढ़ी गंडक जैसी नदियां उफान मार रही हैं, जिनसे सैकड़ों गांव असहाय हो गए हैं, हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं। खेतों में लगी खरीफ की फसलों की भी व्यापक क्षति पहुंची है। नदी में कटाव की लगातार आशंका से लोगों की रातों की नींद गायब है। सैकड़ों घरों एवं सैकड़ों एकड़ खेत नदियों में आई बाढ़ से डूबे हुए हैं। नए-नए इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों का अपने गांवों से पलायन का सिलसिला जारी है। ये लोग सुरक्षित जगहों पर शरण ले रहे हैं।

बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि राज्य के 16 जिलों के 35 लाख से अधिक लोग बाढ़ से पीड़ित हुए हैं। इनमें मधुबनी, पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चंपारण, सुपौल, दरभंगा, सारण, भोजपुर, पटना, समस्तीपुर, वैशाली, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर सबसे ज्यादा पीड़ित हैं।

बाढ़ की रोजाना की स्थिति के बारे में विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के 99 प्रखंडों के 2,589 गांव बाढ़ से पीड़ित हैं। अभी तक 1,23,188 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा गया है। पीड़ित जिलों में 64 राहत शिविर लगाए गए हैं और 753 सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है।

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के मुताबित बाढ़ का पानी  पूर्वी चम्पारण, समस्तीपुर, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर, मधेपुरा और मुजफ्फरपुर नेशनल हाईवे एवं राज्य के हाईवे समेत सभी सड़कों पर बह रहा है।

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने कहा : “नदियों के जल स्तरों में पिछले 48 घंटों में बढ़ोतरी से नदी तटों पर कटाब का दबाव बढ़ गया है।”

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत पैकेज की घोषणा करेगी और इस मद में केंद्र सरकार से भी मदद मांगेगी।.

बाढ़ की विकरालता को  देखते हुए राज्य सरकार ने पीड़ित जिलों में अपने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने लगातार हो रही भारी बरसात को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से ऊंचे स्थानों पर शरण लेने की अपील की है।

सरकार ने स्थानीय पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल एवं राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की मदद से  बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को बाढ़ पीड़ित जिलों के हवाई सर्वेक्षण करने के बाद अपने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया है।

बिहार में इस साल ठीक समय पर मानसून आने के बाद, अब तक सरप्लस वर्षा हुई है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने पटना में कहा कि पहली जून से लेकर 14 अगस्त के बीच राज्य में अब तक 745.2 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य बरसात से 19 फीसदी अधिक है।

अंग्रेजी में मूल रूप से प्रकाशित लेख को पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

Bihar: Flood Fury Persists With More Than 35 Lakh Affected

Bihar
Bihar floods
natural disaster
disaster management
IMD
IMD Bihar Forecast

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बिहारः नदी के कटाव के डर से मानसून से पहले ही घर तोड़कर भागने लगे गांव के लोग

मिड डे मिल रसोईया सिर्फ़ 1650 रुपये महीने में काम करने को मजबूर! 

बिहार : दृष्टिबाधित ग़रीब विधवा महिला का भी राशन कार्ड रद्द किया गया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

बिहार : जन संघर्षों से जुड़े कलाकार राकेश दिवाकर की आकस्मिक मौत से सांस्कृतिक धारा को बड़ा झटका

बिहार पीयूसीएल: ‘मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा फहराने के लिए हिंदुत्व की ताकतें ज़िम्मेदार’

बिहार में ज़िला व अनुमंडलीय अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी


बाकी खबरें

  • Smriti Irani
    न्यूज़क्लिक टीम
    स्मृ‍ति ईरानी से सवाल पूछना कब से गुनाह हो गया?
    11 Apr 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के आज के एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा बात कर रहे हैं BJP नेता स्मृति ईरानी और एक कांग्रेस प्रवक्ता के बीच महंगाई पर हुए आरोप प्रत्यारोप पर।
  • पीपल्स डिस्पैच
    ग्रीस में प्रगतिशीलों ने ज़ेलेंस्की के नव-नाज़ियों के साथ संसद के संबोधन को ख़ारिज किया 
    11 Apr 2022
    यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के संबोधन के बाद ग्रीक संसद में नव-नाज़ी अज़ोव सैनिक के साक्ष्य की व्यापक रूप से निंदा की जा रही है। 
  • Shehbaz Sharif
    भाषा
    शहबाज़ शरीफ़ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित
    11 Apr 2022
    तीन बार पूर्व प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज को 174 मत मिले जो 172 के साधारण बहुमत से दो ज्यादा है।  वह पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री हैं।
  • सोनिया यादव
    बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?
    11 Apr 2022
    सहसा के बाद अब बगहा में पंचायत का तुगलकी फरमान सामने आया है, जिसमें एक 14 वर्षीय नाबालिग से 3 बार दुष्कर्म करने वाले उसके बुजुर्ग पड़ोसी पर पंचायत ने  ₹ 2 लाख जुर्माना लगाकर मामला निपटाने का आदेश…
  • भाषा
    छत्तीसगढ़: खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए मंगलवार को मतदान, तैयारी पूरी
    11 Apr 2022
    जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद से रिक्त इस सीट के लिए 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल कांग्रेस, मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License