NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
बोलिविया में तख्तापलट का नेतृत्व करने के लिए जीनिन अनेज गिरफ़्तार
अनेज नवंबर 2019 से अक्टूबर 2020 तक तख्तापलट सरकार की नेता थीं जो देश में कई मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए ज़िम्मेदार था।
पीपल्स डिस्पैच
15 Mar 2021
जीनिन अनेज

बोलिविया में तख्तापलट करने वाली सरकार की नेता जीनिन अनेज को रविवार 14 मार्च को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। उन्हें 13 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। इन्हें और इनके साथ तख्तापलट करने वाली सरकार में काम करने वाले अन्य लोगों और सुरक्षा बलों के मुखिया को गिरफ्तार करने का आदेश बोलिविया की राजधानी ला पाज़ में एक अभियोजक ने दिया था। उन पर आतंकवाद, राजद्रोह और षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया गया है।

ये आरोप 10 नवंबर 2019 को सशस्त्र बलों द्वारा समर्थित दक्षिणपंथी द्वारा किए गए तख्तापलट की साजिश रचने और उसे अंजाम देने से संबंधित हैं जिसने लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति इवो मोरालेस को उखाड़ फेंका था और उनके और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ खतरों और हिंसात्मक कार्रवाई के बीच उन्हें देश से भागने पर मजबूर कर दिया था।

जीनिन अनेज ने अवैध रूप से सत्ता पर कब्जा कर लिया और करीब एक साल तक बोलिविया पर उस समय तक शासन किया जब तक कि 18 अक्टूबर 2020 को हुए चुनावों में मोरालेस के मूवमेंट अगेंस्ट सोशियलिज्म (एमएएस) को जबरदस्त जीत नहीं मिल गई। अनेज के कार्यकाल में लोकतांत्रिक व्यवस्था और विधि के शासन को पूरी तरह नष्ट करने के अलावा इस शासन ने तख्तापलट के विरोधियों को चुप करने और सत्ता को मजबूत करने के लिए व्यवस्थित तरीके से मानवाधिकार उल्लंघन को अधिकृत किया। इसमें सेनकाटा और सकाबा के दो नरसंहार, विरोध प्रदर्शनों का हिंसक दमन, राजनीतिक विपक्षी गतिविधियों का अत्याचार, मानवाधिकारों के उल्लंघन में शामिल सशस्त्र बलों के सदस्यों की माफी समेत अन्य मामले शामिल हैं।

इस तख्तापलट शासन ने भी अपनी नवउदार नीतियों के साथ बोलिविया की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया जो अंतरराष्ट्रीय निगमों और अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों का पक्षधर था। अनेज का शासन कई भ्रष्टाचार योजनाओं में भी फंसा था। इनमें COVID-19 महामारी से लड़ने के लिए आवश्यक वस्तुओं की खरीद के दौरान धन का धोखाधड़ी शामिल था।

इस बीच कई लोगों ने कहा है कि तख्तापलट सरकार के कई प्रमुख नेता जो आरोप का भी सामना कर रहे हैं वे भाग गए हैं। नवंबर की शुरुआत में एमएएस सरकार के कार्यभार संभालने से पहले आर्टुरो मुरिलो और रक्षा मंत्री फर्नांडो लोपेज़ जो तख्तापलट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को हिंसक रुप से कुचलने का आदेश देने के आरोपी हैं वे मियामी भाग गए।

Arturo Murillo
Bolivian Elections 2019
Bolivian Elections 2020
Bolivians against the coup
Evo Morales
human rights violations in Bolivia
Jeanine Añez
Movement Towards Socialism
US backed coup in Bolivia

Related Stories

बोलिवियाई लोगों ने एक विशाल रैली में ईवो मोरालेस का स्वागत किया

बोलिवियाः लुइस एर्से ने राष्ट्रपति और डेविड चोकेहुआंसा ने उपराष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया

बोलीवियाः एमएएस ने ला पाज़ में कैम्पेन हेडक्वार्टर के पास विस्फ़ोट की निंदा की

इवो मोरालेस 9 नवंबर को बोलिविया लौटेंगे

चिलीः लोगों ने भारी बहुमत से नए संविधान के मसौदे को मंज़ूरी दी

आधिकारिक घोषणा के अनुसार मूवमेंट टुवर्ड्स सोशलिज्म ने बोलीविया में ऐतिहासिक जीत दर्ज की

लुइस एर्से के नेतृत्व वाले समाजवादी बोलिविया के राष्ट्रपति चुनावों में भारी जीत की ओर

अक्टूबर में होने वाले चुनाव से बोलीविया की डी-फैक्टो प्रेसिडेंट जियानीन एनेज़ हटी

'हम जिसका चाहेंगे, उसका तख़्तापलट करेंगे': एलन मस्क और बोलिविया में लोकतंत्र का ख़ात्मा

बोलोविया : आम चुनाव 18 अक्टूबर तक टले


बाकी खबरें

  • Kang
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    तुम हमें हमारे जीवन के साथ समझौता करने के लिए क्यों कह रहे हो?
    18 Nov 2021
    सीओपी26 में होने वाली संयुक्त राष्ट्र संघ फ़्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (यूएनएफ़सीसीसी) बैठक का कुछ भी उपयोगी परिणाम नहीं निकला।
  • alt news
    अर्चित मेहता
    त्रिपुरा पुलिस ने पानीसागर में मस्जिद में आग को अफ़वाह बताया, मगर हकीकत कुछ और है
    18 Nov 2021
    उत्तरी त्रिपुरा के पानीसागर की बताकर कई तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर किए गए. लेकिन इस मामले में पुलिस ने कहा, “कोई मस्जिद नहीं जलाई गई और मस्जिद को जलाने, तोड़ने या लाठी इकट्ठा कर रहे लोगों की जो तस्वीरें…
  • kashmir
    भाषा
    कश्मीर: पुलिस ने श्रीनगर में मुठभेड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रदर्शन स्थल से हटाया
    18 Nov 2021
    श्रीनगर के हैदरपोरा में एक मुठभेड़ में मारे गए दो आम नागरिकों के परिवार के सदस्यों को मध्यरात्रि के करीब पुलिस ने धरना स्थल से बलपूर्वक हटा दिया और उनमें से कुछ को हिरासत में भी ले लिया।
  • Amravati Violence
    सबरंग इंडिया
    अमरावती हिंसा: बंद के दौरान हिंदुत्व समूहों द्वारा हिंसा के सिलसिले में कई भाजपा नेता गिरफ्तार
    18 Nov 2021
    13 नवंबर को राजकमल चौक पर हिंसा के दौरान अल्पसंख्यकों की दुकानों और वाहनों को निशाना बनाया गया था
  • farmers
    एजाज़ अशरफ़
    मौत के आंकड़े बताते हैं किसान आंदोलन बड़े किसानों का नहीं है - अर्थशास्त्री लखविंदर सिंह
    18 Nov 2021
    मौजूदा किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों की आर्थिक स्थिति का विश्लेषण करने वाली रिपोर्ट के लेखक का कहना है कि बीजेपी किसानों को कॉरपोरेट क्षेत्र में दिहाड़ी मज़दूर बनाना चाहती है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License