NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
चेन्नई में SC/ST Act को कमज़ोर बनाये जाने के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन
यहाँ लोग अपने राजनीतिक दलों से ऊपर उठकर केंद्र सरकार से ये माँग करने आये थे कि वह SC/ST act को संविधान के नौंवे अनुच्छेद में शामिल करे, इससे ये कानून सुरक्षित हो जायेगा I
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
25 Apr 2018
dalit assertion

24 अप्रैल को SC/ST act को कमज़ोर किये जाने के खिलाफ चेन्नई में 30,000 लोग जमा हुए I दलित सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी योजना थी कि वह शहर में एक रैली निकालेंगे लेकिन पुलिस ने इसकी इजाज़त नहीं दी I लेकिन फिर भी इस विरोध प्रदर्शन में इतने लोग थे कि फोटो का एक फ्रेम पूरी भीड़ को समाहित नहीं कर पाया I सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि वहाँ इतने लोग जमा हुए थे कि उन्होंने 2 से 3 किलोमीटर का इलाका भर दिया था I यहाँ लोग अपने राजनीतिक दलों से ऊपर उठकर केंद्र सरकार से ये माँग करने आये थे कि वह SC/ST act को संविधान के नौंवे अनुच्छेद में शामिल करे, इससे ये कानून सुरक्षित हो जायेगा I

ये विरोध प्रदर्शन Viduthalai Chiruthaigal Katchi (VCK), the Republican Party of India,  Tamizhaga Makkal Munnetra Kazhagam,  Adhithamizhar Makkal Katchi, Bahujan Samaj Party और Puratchi Bharatham ने आयोजित किया था I

दलित नेताओं का कहना है कि 1989 के POA act को कमज़ोर किये जाने से दलितों और पिछड़ी जातियों को मिलने वाली थोड़ी बहुत सुरक्षा भी खतम हो जाएगी I उन्होंने कहा कि एक तरफ जहाँ दलितों और आदिवासियों पर दमन बढ़ता जा रहा है वहीँ दूसरी तरफ उन्हें सुरक्षा देने वाले कानून को कमज़ोर किया जा रहा है I

20 मार्च को कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में SC/ST एक्ट की तीन मुख्य बिन्दुओं को बदलने का आदेश दिया था I सुप्रीम कोर्ट ने कहा SC/ST एक्ट के अंतर्गत मामलों में अग्रिम ज़मानत का प्रावधान होना चाहिए, किसी भी सरकारी कर्मचारी को इस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार करने से लिए पहले उच्च अधिकारियों से अनुमति ज़रूरी होगी और कोर्ट ने कहा कि पहले पुलिस अधिकारी ये तय कर लें कि अपराध हुआ है या नहीं उसके बाद ही FIR फ़ाइल करें I  दलित नेताओं का कहना है कि इन तीनों ही बदलावों से SC/ST एक्ट एक लचर कानून बन जायेगा I

इसके बाद से दलित संगठनों देश भर में इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और 2 अप्रैल उन्होंने भारत बंद का अवाहन किया था I

लोगों के लगातार विरोध के बाद बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के खिलाफ़ एक समीक्षा याचिका दायर की है , लेकिन सरकार पिछले 2 हफ़्तों से इस मुद्दे पर मूक दर्शक बनी हुई है I लेकिन दलित सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि कानून सरकार द्वारा ही कमज़ोर किया गया है क्योंकि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट ने इस act के पक्ष में बहुत ही लचर दलीलें दी थीं I कल के विरोध प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने माँग की कि सरकार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ एक अध्यादेश लाना चाहिए जिससे इस आदेश को ख़ारिज किया जा सके I

न्यूज़क्लिक से बात करते हुए तमिलनाडू के दलित सामाजिक कार्यकर्ता बारती प्रबु ने कहा “केंद्र  सरकार का ब्राह्मणवादी रवैया है इसी वजह से उसने इस कानून को कमज़ोर करने में अहम भूमिका निभाई है, अगर ऐसा नहीं होता तो वह ऐसी नौबत आने ही नहीं देती I हम पूरे राज्य में दलितों को संगठित कर रहे हैं और आने वाले दिनों में हम विरोध प्रदर्शन और सेमिनार करेंगे I”

 दलित सामाजिक कार्यकर्ता और कानून के जानकार सरकार से ये माँग कर रहे हैं कि POA act 1989 और POA Amendment Act 2015 को  संविधान के नौंवे अनुच्छेद  में शामिल करना चाहिए, जिससे इस कानून को न्यायिक समीक्षा से बचाया जा सके I

तमिलनाडु
चेन्नई
बीजेपी
दलित प्रतिरोध
SC/ST Act
सुप्रीम कोर्ट

Related Stories

प्रमोशन में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या दिशा निर्देश दिए?

क़ानून और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद बिना सुरक्षा उपकरण के सीवर में उतारे जा रहे सफाईकर्मी

वोट बैंक की पॉलिटिक्स से हल नहीं होगी पराली की समस्या

जम्मू: सार्वजनिक कुएं से पानी निकालने पर ऊंची जातियों के लोगों पर दलित परिवार की पिटाई करने का आरोप

क्या ‘अपमान’ अपमान नहीं रहता, अगर उसे निजी दायरों में अंजाम दिया जाए?

प्रमोशन में आरक्षण की मांग के साथ सड़कों पर उतरे दलित युवा

प्रमोशन में आरक्षण : उत्तराखंड की भाजपा सरकार अपने ही जाल में उलझी

न्यायालय ने एससी-एसटी संशोधन कानून, 2018 को वैध ठहराया

झारखंड चुनाव: 20 सीटों पर मतदान, सिसई में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत, दो घायल

झारखंड की 'वीआईपी' सीट जमशेदपुर पूर्वी : रघुवर को सरयू की चुनौती, गौरव तीसरा कोण


बाकी खबरें

  • Sitaram Yechury
    संदीप चक्रवर्ती
    स्वतंत्रता दिवस को कमज़ोर करने एवं हिंदू राष्ट्र को नए सिरे से आगे बढ़ाने की संघ परिवार की योजना को विफल करें: येचुरी 
    25 Feb 2022
    माकपा महासचिव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का “फोकस 5 अगस्त को देश की वास्तविक स्वतंत्रता की तारीख के रूप में बढ़ावा देने पर है।"  
  • russia ukrain
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम
    25 Feb 2022
    यूरोपीय संघ रूस पर और आर्थिक एवं वित्तीय प्रतिबंध लगाने को सहमत। तो वहीं संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन में मानवीय सहायता के लिए दो करोड़ डॉलर देने की घोषणा की।
  • ASHA Workers
    अनिल अंशुमन
    बिहार : आशा वर्कर्स 11 मार्च को विधानसभा के बाहर करेंगी प्रदर्शन
    25 Feb 2022
    आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिहार सरकार हाई कोर्ट के आदेश का पालन करने में भी टाल मटोल कर रही है। कार्यकर्ताओं ने ‘भूखे रहकर अब और नहीं करेंगी बेगारी’ का ऐलान किया है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 13 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 302 मरीज़ों की मौत
    25 Feb 2022
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 28 लाख 94 हज़ार 345 हो गयी है।
  • up elections
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव : अयोध्या के प्रस्तावित  सौंदर्यीकरण में छोटे व्यापारियों की नहीं है कोई जगह
    25 Feb 2022
    अयोध्या के व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि प्रस्तावित लेआउट के परिणामस्वरूप दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़े पैमाने पर ध्वस्त या उन दुकानों का ज़्यादातर हिस्सा तोड़ दिया जाएगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License