NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
लैटिन अमेरिका
चिली की लेफ़्ट-विंग पार्टी ने COVID -19 महामारी को लेकर खदान श्रमिकों के लिए सुरक्षा की मांग की
2,500 से अधिक खदान श्रमिक कोरोनावायरस से संक्रमित हैं और चिली में इस बीमारी से 3 श्रमिक मर चुके हैं।
पीपल्स डिस्पैच
01 Jul 2020
chili

चिली की सेंटर-लेफ्ट राजनीतिक पार्टी सोशल ग्रीन रीजनलिस्ट फेडरेशन (एफआरईवीएस) ने 30 जून को मांग की कि राष्ट्रीय सरकार खनन क्षेत्रों में COVID-19 मामलों को लेकर खदान मज़दूरों, उनके परिवारों और पड़ोसियों के जीवन और स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए तत्काल उपाय करे।

एफआरईवीएस ने बयान में कहा, "हम मांग करते हैं कि कम से कम अगले दो हफ्तों के लिए बड़ी सार्वजनिक और निजी खनन कंपनियों में सभी गतिविधियों को रोक दिया जाए। किसी भी क़ीमत पर संचालन बनाए रखने का व्यावसायिक तर्क ग़ैर ज़िम्मेदाराना और अदूरदर्शी है।"


पिछले हफ्ते 24 जून को सरकार के स्वामित्व वाली तांबा खनन कंपनी कॉर्पोरेसिओन डेल कोबरे (कोडेल्को) में कोरोनोवायरस से 3 खदान मज़दूरों की मौत हो गई। खनन मंत्रालय के अनुसार इसके अलावा लगभग 2,528 श्रमिक संक्रमित हैं।

अपनी नवउदारवादी और कॉर्पोरेट-समर्थक नीतियों के कारण राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा की दक्षिणपंथी सरकार ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए आर्थिक गतिविधियों को बंद करने से इनकार कर दिया है। प्रकोप की शुरुआत से चिली के खान श्रमिकों को महामारी के कारण देश को प्रभावित करने वाले स्वास्थ्य और आर्थिक संकट का भार उठाने के लिए मजबूर किया गया है।


चिली दुनिया भर में तांबा के सबसे बड़े उत्पादक देशों में से एक है। कोडेल्को दुनिया के तांबे का 11% उत्पादन करता है। कुल मिलाकर खनन उद्योग चिली के सकल घरेलू उत्पाद में 10 से 15% योगदान करता है।


 

कॉपर वर्कर्स फेडरेशन के अध्यक्ष पैट्रिसियो एलुगेटा ने भी खनन कंपनियों में श्रमिकों के लिए अधिक सुरक्षा की मांग की। उन्होंने अनुरोध किया कि संक्रमित श्रमिकों की नौकरी को संरक्षित किया जाए और खदान श्रमिकों और उनके परिवारों के वायरस संक्रमण की जांच की जाए।


 

COVID-19 महामारी से चिली लैटिन अमेरिका का तीसरा सबसे प्रभावित देश है और दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित आठवां देश है। 30 जून तक देश में कोरोनावायरस से 5,688 मौतों के साथ लगभग 279,393 मामले सामने आए हैं।


 

 


 

Photo:

https://peoplesdispatch.org/wp-content/uploads/2019/06/chuquicamata-mine-chile.jpg


 


 

 

Chile
social green party
mining in chile
mining labour of chile

Related Stories

क्या चिली की प्रगतिशील सरकार बोलीविया की समुद्री पहुंच के रास्ते खोलेगी?

यूक्रेन पर रूसी हमला जारी, क्या निकलेगी शांति की राह, चिली-कोलंबिया ने ली लाल करवट

दुनिया भर की: दक्षिण अमेरिका में वाम के भविष्य की दिशा भी तय करेंगे बोरिक

2.2 करोड़ अफ़ग़ानियों को भीषण भुखमरी में धकेला अमेरिका ने, चिले में वाम की ऐतिहासिक जीत

नज़रिया : ग्रेबिएल बोरिक की जीत चिली के वामपंथ के लिए बड़ा मौक़ा

लैटिन अमेरिका दर्शा रहा है कि दक्षिणपंथी उभार स्थायी नहीं है

दुनिया भर की : चिली में वामपंथी छात्र नेता होंगे सबसे युवा राष्ट्रपति

प्रगतिशील शक्तियों ने चिली के कंस्टिट्यूशनल कन्वेंशन में अधिकांश सीटें जीतीं

नवउदारवाद चिली में पैदा हुआ था, चिली में ही नवउदारवाद का अंत होगा!

चिली के लोगों ने सेबेस्टियन पिनेरा और पुलिस के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन तेज़ किया


बाकी खबरें

  • kashmir jammu
    सुहैल भट्ट
    विशेषज्ञों के मुताबिक़ कश्मीर में मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति अपने कगार पर है
    27 Dec 2021
    जम्मू-कश्मीर में तनाव से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिसका बड़ा कारण साल 2019 में हटाई गई धारा 370 को मुख्य माना जा रहा है, खुद को कैदी जैसा महसूस कर रहे जम्मू-कश्मीर के लोगों में…
  • Ethiopia
    पीपल्स डिस्पैच
    अमेरिका समर्थित टीपीएलएफ़ ने इथियोपिया में जंग हारने के बाद संयुक्त राष्ट्र से सुरक्षा की गुहार लगाई
    27 Dec 2021
    संघीय सरकार की फ़ौज ने टीपीएलएफ़ को टिगरे राज्य में वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया, अब टीपीएलएफ़ शांति प्रक्रिया के लिए बातचीत शुरू करने की गुहार लगा रहा है। सरकार ने समूह के नि:शस्त्रीकरण और इसके…
  • Mental health
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड: मानसिक सेहत गंभीर मामला लेकिन इलाज के लिए जाएं कहां?
    27 Dec 2021
    फ़रवरी 2019 में उत्तराखंड में मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण का गठन करने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। ये प्राधिकरण काग़ज़ों में भी पूरी तरह तैयार नहीं हो पाया है। प्राधिकरण में मानसिक स्वास्थ्य के लिए…
  •  Muzaffarpur
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मुज़फ़्फ़रपुर: हादसा या हत्याकांड!, मज़दूरों ने कहा- 6 महीने से ख़राब था बॉयलर, जबरन कराया जा रहा था काम
    27 Dec 2021
    बॉयलर छह महीने से ख़राब था। कामगारों ने ख़तरे की आशंका जताई थी। बॉयलर का सेफ्टी वाल्व भी ख़राब था। इसके विरोध में दो दिन तक मज़दूरों ने काम भी बंद रखा था लेकिन प्रबंधन ने इसको ठीक नहीं कराया था।
  • haridwar
    वसीम अकरम त्यागी
    राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग: आख़िर तुम किस मर्ज़ की दवा हो?
    27 Dec 2021
    हरिद्वार, आगरा से लेकर गुरुग्राम तक, त्रिपुरा से लेकर कर्नाटक तक, नमाज़ से लेकर चर्च की प्रार्थना सभा तक अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे हैं, लेकिन अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिये बना…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License