NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
एशिया के बाकी
चीन में सुधार के चालीस साल
18 दिसंबर को, चीन की सरकार ने चालीस वर्षों के सुधारों का जश्न मनाया।
विजय प्रसाद
19 Dec 2018
Translated by महेश कुमार
Great Hall, China
चीन के ग्रेट हॉल में लोगों को संबोधित करते शी जिनपिंग

18 दिसंबर को, चीन सरकार ने चालीस वर्षों के सुधारों का जश्न मनाया। ये सुधार 1978 में शुरू हुए थे, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री डेंग ज़ियाओपिंग ने चीन को माओवादी विकास के रास्ते से एक दूसरे रास्ते का रुख अपनाया जिसमें समाजवादी संस्थानों और बाजार अर्थव्यवस्था की मिश्रण शामिल था, जिसे 'चीनी विशेषताओं का समाजवाद' के रूप में जाना जाता है।

उत्सव का केंद्र ताइनामेन स्क्वायर था। जिसके एक तरफ लोग वरिष्ठ कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं और राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भाषण सुनने के लिए इकट्ठे हुए थे। और दूसरी तरफ - चीन के राष्ट्रीय संग्रहालय में - हजारों लोग सुधार युग और 1978 के बाद की सरकारों द्वारा संचालित विचारों और नीतियों को समर्पित एक शानदार प्रदर्शनी देखने आए थे।

अपने भाषण में, शी ने कहा कि बड़ी तादाद में चीनी लोग अब भूख, भोजन और कपड़ों की कमी और हजारों सालों की पीड़ा जिससे हमारे लोग ग्रस्त थे आज़ मुक्त हो रहे हैं। शी ने इन परिवर्तनों के लिए केवल सुधार युग की भूमिका के महत्व पर जोर नहीं दिया। उन्होंने कहा कि चीन के आधुनिक इतिहास में तीन महत्वपूर्ण साइनपोस्ट/पड़ाव थे - 1919 का मई चौथा आंदोलन, 1949 की क्रांति और सुधार युग। शी ने कहा, पिछले 40 वर्षों में चीन ने गरीबी से 74 करोड़ लोगों को उभारा है, एक सामाजिक सुरक्षा प्रणाली बनाई है जिसमें 90 करोड़ से अधिक लोगों को सुविधा और उनका चिकित्सा बीमा शामिल हैं जिसमें 1.3 अरब लोग शामिल हैं। ये उपलब्धियां काफी हैं।

National Museum of China.jpg

(चीन का राष्ट्रीय संग्रहालय)

उनका कहना था कि ये उपलब्धियाँ चीन के कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व की वजह से मिली हैं, चीन ने अभूतपूर्व स्थिरता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि सुधार एजेंडा, किसी भी बाहरी एजेंसी द्वारा संचालित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, 'हमें उसे सुधारना चाहिए जिसे सुधार की जरूरत है और हमें वहां सुधार नहीं करना चाहिए जहां इसकी जरूरत नही है। वहां कोई सुधार नहीं होना चाहिए, शी ने जोरदार ढंग से कहा, अगर इसमें 'लोगों का समर्थन, अनुमोदन या फिर समर्थन' नहीं है। शी ने कहा, 'कोई भी चीनी लोगों को निर्देश देने की स्थिति में नहीं है कि क्या किया जाना चाहिए या नहीं किया जाना चाहिए'।

National Museum of China.2.jpg

(चीन का राष्ट्रीय संग्रहालय)

शी ने कहा, चीन का विकास और स्थिरता इसे दुनिया में एक प्रमुख खिलाड़ी बनने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा, 'चीन अलगाव में रख खुद को विकसित नहीं कर सकता है', और दुनिया को वैश्विक समृद्धि के लिए चीन की जरूरत है। लेकिन चीन अन्य देशों के विकास मार्गों में हस्तक्षेप करने के लिए खुद उनके आड़े नहीं आएगा।

शी ने जो कुछ भी कहा वह कोई आश्चर्यचकित करने वाली बात नहीं थी। यह अनिवार्य रूप से उनके सामान्य सिद्धांत का सारांश था – जिसे शी जिनपिंग विचार भी कहा जाता है। चीन की धीमी वृद्धि दर या संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध को संबोधित करने के लिए शायद यह जगह ठीक नहीं थी। लेकिन सभी समस्याए वहीं अटकी हैं, जिस स्वर में जश्न मनाया गया और ट्विटर पर जिसे सारांशित नहीं किया गया था।

National Museum of China3.jpg

(चीन का राष्ट्रीय संग्रहालय)

सड़क के पार, राष्ट्रीय संग्रहालय में, भीड़ एक प्रदर्शनी से दूसरी प्रदर्शनी में जा रही थी, इनमे विज्ञान और प्रौद्योगिकी में चीन के विकास और भूख और बीमारी पर उसकी आश्चर्यजनक विजय की झांकी थी। चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम और शी के कलेक्टेड वर्क्स की छवियां भी थी। साधारण लोग, जीवन के सभी क्षेत्रों से, प्रदर्शनी के साथ खड़े होकर शी जिंगपिंग की तस्वीर के साथ स्वयं की फोटो ले रहे थे। चीन के भविष्य के शहरों की छवियां और चीन के महान इंजीनियरिंग कामों की छवियां साथ ही एक बेल्ट, एक रोड की पहल की तस्वीरें भी थी जो चीन से तुर्की तक जाती हैं।

Mao’s mausoleum.jpg

(माओ का मकबरा)

वहां जो उपस्थित नहीं था वह 1949 की क्रांति की गाथा और उसकी यादें। संग्रहालय के स्याह गलियारे में क्रांतिकारी काल के उन चित्रों को लटका दिया गया था, जिनमें चीनी कम्युनिस्ट चीनी राष्ट्रवादियों और जापानी साम्राज्यवादियों के खिलाफ अपनी लड़ाई में पहाड़ियों और नदियों में संघर्ष कर रहे थे। वह पृष्ठभूमि थी। माओ की कोई छवि नहीं थी। उनका मकबरा कुछ मीटर दूर है। लेकिन उनकी उपस्थिति नगण्य थी। चीन के नए परिवर्तन के लेखक डेंग ज़ियाओपिंग, जियांग जेमिन, हू जिंताओ और उनके उपर शी की तस्वीरें थी।

चीन में मार्क्सवाद को पुनर्जीवित करने के लिए शी जिनपिंग ने कुछ संस्थानों को स्थापित किया है। यह परिभाषित करना आसान नहीं है कि इनके मार्क्सवाद में क्या शामिल होगा। चीनी चरित्र के समाजवाद की अपनी संवेदनशीलता है - स्थिरता के बल के रूप में राज्य में मार्क्सवाद है। चीन के बाहर इस मार्क्सवाद का कुछ भी उपलब्ध नहीं है। चीनी सरकार ने इस सोच को साझा करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए हैं। अनुवाद की कोई प्रमुख परियोजना नहीं है। चीन में चल रहे हालत का हास्यपद तरीके से मूल्यांकन करने से बेहतर उसका सर्वांगीण मूल्यांकन करना ज़रूरी है। निश्चित रूप से तनाव हैं, और निराशाएं और कठोरता के तत्व भी हैं जिन्हें निवारण की आवश्यकता है, लेकिन यह भी एक एहसास है कि सरकार ने बड़ा काम किया है और लोगों को विषम पीड़ा से उपर उठाया है।

China
China celebrated of reforms
socialism with Chinese characteristics
Tiananmen Square
Xi Jingping

Related Stories

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन में हो रहा क्रांतिकारी बदलाव

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

सऊदी अरब के साथ अमेरिका की ज़ोर-ज़बरदस्ती की कूटनीति

रूस की नए बाज़ारों की तलाश, भारत और चीन को दे सकती  है सबसे अधिक लाभ

चीन और लैटिन अमेरिका के गहरे होते संबंधों पर बनी है अमेरिका की नज़र

बुका हमले के बावजूद रशिया-यूक्रेन के बीच समझौते जारी

काबुल में आगे बढ़ने को लेकर चीन की कूटनीति

जलवायु शमन : रिसर्च ने बताया कि वृक्षारोपण मोनोकल्चर प्लांटेशन की तुलना में ज़्यादा फ़ायदेमंद

सऊदी अरब और चीन: अब सबसे अच्छे नए दोस्त?

हादसा: चीन में यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, 133 लोग थे सवार


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक स्पोर्ट्स
    भारतीय फ़ुटबॉल टीम बनाम आईएसएल : कोच इगोर स्टीमेक को है नेशनल कैम्प में खिलाड़ियों की मौजूदगी की चिंता
    20 Oct 2021
    हो सकता है कि भारतीय फ़ुटबॉल टीम एएफ़सी एशियन कप क्वालीफ़ायर का मैच अगले साल फ़रवरी में खेलेगी, इसी दौरान इंडियन सुपर लीग भी चल रहे होगी- ऐसे में इगोर स्टीमेक को उम्मीद है कि घरेलू प्रतियोगिता के हितधारक…
  • सबाह गुरमत
    ना शौचालय, ना सुरक्षा: स्वतंत्र क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं से कंपनियों के कोरे वायदे
    20 Oct 2021
    भारत में गिग इकोनॉमी (छोटी अर्थव्यवस्था) में काम करने वाले कामगारों को आने वाली दिक्कतों पर कुछ समय से काम किया जा रहा है, लेकिन महिला कर्मचारियों पर उतना ध्यान नहीं दिया गया है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    सुप्रीम कोर्ट में लखीमपुर हत्याकांड की सुनवाई, कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
    20 Oct 2021
    सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना ने कहा कि हम कल रात एक बजे तक स्टेटस रिपोर्ट का इंतजार करते रहे लेकिन हमें रिपोर्ट अभी मिली है। उन्होंने अपने पुराने आदेश का जिक्र करते हुए कहा कि हमने पिछली…
  • Chamoli
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड: बारिश ने तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड, जगह-जगह भूस्खलन से मुश्किल हालात, आई 2013 आपदा की याद
    20 Oct 2021
    बारिश-बाढ़-भूस्खलन से घिरे उत्तराखंड में जो हो रहा है, यही जलवायु परिवर्तन है, आपदा के बाद हम सिर्फ प्रतिक्रिया में कदम उठाते हैं। लेकिन हमें शार्ट टर्म, मिडिल टर्म और लॉन्ग टर्म के लिहाज से तैयारी…
  • लखीमपुर कांड: मंत्री पर एक्शन क्यों नहीं मोदी जी ?
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    लखीमपुर कांड: मंत्री पर एक्शन क्यों नहीं मोदी जी ?
    20 Oct 2021
    बोल के इस एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा कैबिनेट मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठा रहे हैं.
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License