NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अर्थव्यवस्था
चीन विरोध की हक़ीक़त : सीमा शुल्क में छूट का सबसे ज़्यादा फायदा चीन को
कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और बीजेपी से संबंधित संगठन चीन या अन्य देशों की वस्तुओं का बहिष्कार करने की मुद्दा भले ही उठाते रहे हो परन्तु वास्तव में बीजेपी सरकार की व्यापार नीतियाँ कही भी इन मुद्दों के पक्ष में खड़ी हुई नहीं दिखाई देती है।
पुलकित कुमार शर्मा
23 Aug 2019
reality of china

सीमा शुल्क एक विशेष प्रकार का कर हैं जो वस्तुओं को एक सीमा से दूसरी सीमा वाले क्षेत्र  आने-जाने पर लगाया जाता हैं। यह एक अप्रत्यक्ष कर (इंडिरेक्ट टैक्स) हैं जो केंद्र सरकार द्वारा लगाया जाता हैं, इस कर की दरें सीमा शुल्क एक्ट 1962 के अधीन होती हैं।   

सीमा शुल्क द्वारा देश की सरकार आयात और निर्यात को नियंत्रित करती है।  अगर देश में हो रहे आयात व् निर्यात को कम करना है तो सरकार सीमा शुल्क बढ़ा देती हैं। इसी प्रकार देश के आयात व् निर्यात को बढ़ाना हैं तो सरकार सीमा शुल्क घटा देती हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि आयात और निर्यात सरकार की सीमा शुल्क से जुड़े नीतियों पर भी निर्भर करती है।  

सीमा शुल्क छूट में वृद्धि 

बीते कुछ सालों में बीजेपी सरकार की नीतियाँ इस प्रकार की रही हैं जिसके कारण  विदेशी व्यापार में खासकर आयात बहुत बड़ी मात्रा में बढ़ा हैं क्योंकि सरकार द्वारा सीमा शुल्क में बहुत बड़ी मात्रा में छूट दी गयी है। लेकिन सीमा शुल्क में छूट देने के बावजूद निर्यात में आयात  की तरह बढ़ोतरी नहीं हुई है। वर्ष 2017-18 में सीमा शुल्क में छूट 53704 करोड़ रूपये की थी तथा वर्ष 2018-19 में सीमा शुल्क में छूट 74356 करोड़ रूपये की है| अगर पिछले कुछ वर्षो में सीमा शुल्क में दी गयी छूट का अध्ययन करते हैं तो पाते है कि दी गयी छूट में लगातार वृद्धि हुई है| जिससे आयात तो बढ़ा है लेकिन निर्यात में बढ़ोतरी नहीं हुई है।  

graph.PNG

अब बात करते हैं हाल ही में कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा छेड़ी गयी बहस पर। कैट  ने चीन से आयात होने वाली वस्तुओं का बहिष्कार करने तथा आयात पर सीमा शुल्क बढ़ने की मांग की है। कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का कहना है कि चीन कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का सपोर्ट कर रहा है। चीन से आयात होने वाली वस्तुओं का बहिष्कार होना चाहिए। 

इस समय चीन से  कुल आयात का तकरीबन  14 फीसदी हिस्सा आयात होता है। इस आयात की मात्रा  में कमी और बढ़ोतरी भी आयात के सीमा शुल्क पर ही निर्भर करेगी।  लेकिन उपरोक्त आंकड़ें को देखकर नहीं लगता कि बीजेपी सरकार चीन से या बाकी देशों से होने वाले आयात को कम करने या उस पर रोक लगाने के पक्ष में हैं या आयात शुल्क बढ़ाने के पक्ष में है क्योंकि सरकार द्वारा दी गयी सीमा शुल्क में भारी छूट सरकार की नीति को साफ कर देती हैं। 

कैट पहले भी चीन के पाकिस्तान को सपोर्ट करने को लेकर चीन की वस्तुओं का बहिष्कार करने का मुद्दा उठाता  रहा है। साथ ही अपने समर्थन में सभी व्यापारिक संगठनों को भी जोड़ता रहा है और बीजेपी से संबंधित संगठन भी चीन की वस्तुओं के बहिष्कार का मुद्दा जोर-शोर से उठाते रहे है लेकिन चीन को अलग भी हटा दे तो भारत और पाकिस्तान में  इतनी तनातनी के बीच क्या पाकिस्तान के साथ व्यापार हमेशा के लिए बंद किया जा सका है 

वस्तुओं के बहिष्कार का मुद्दा एक विवादित मुद्दा है जिसके पीछे कुछ संगठनों का हमेशा अपना स्वार्थ भी रहा है लेकिन इस स्वार्थ के कारण चीन की वस्तुओं को बेचने वाले छोटे-छोटे दुकानदार, व्यापारी और  सड़कों पर रेड़ी लगाने वाले लोगो को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस संदर्भ में तो सरकार की व्यापारिक नीतियां भी स्पष्ट कर रही हैं, कैट की चीन से आयात को लेकर की जाने वाली बयानबाज़ी का कोई मतलब नहीं है।   

China protests
Customs exemption
Confederation of India Traders
BJP
Business policies
Increase in customs exemption

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • Jalandhar
    न्यूज़क्लिक टीम
    जालंधर टू अमृतसरः सुनो तो, क्या बोले है पंजाब
    19 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने जालंधर से लेकर अमृतसर में अलग-अलग पेशों से जुड़े लोगों से बातचीत की और चुनावी मुद्दों का जायजा लिया। लेखक, फिल्ममेकर, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्रों,…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी का रण, तीसरा चरण:  बीजेपी को उसके पिछले प्रदर्शन से रोक पाएंगे अखिलेश?
    19 Feb 2022
    तीसरे चरण के चुनाव बेहद अहम होने वाले हैं, क्योंकि यहां कई ऐसे दिग्गज चेहरे मैदान में हैं जिनकी साख दांव पर लगी है। इसके अलावा हाथरस, बिकरू कांड और आलू किसान चुनावी गणित को और ज्यादा कठिन बना सकते…
  • Channi
    नीलू व्यास
    पंजाब चुनाव: क्या चन्नी की 'भैया' वाली टिप्पणी हताशा की निशानी है या...?
    19 Feb 2022
    पंजाब के मुख्यमंत्री के इस बयान को कांग्रेस की अंदरूनी कलह और मतदाताओं का विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी की ओर रुख़ करने के सिलसिले में उनके तरकश के आख़िरी तीर के तौर पर देखा जा रहा है।
  • Punjab elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब चुनावः बेलगाम अवैध खनन, लोग परेशान
    19 Feb 2022
    पंजाब में चुनावी शोरगुल के बीच अवैध खनन को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच चर्चा ग़ायब है. राज्य को वित्तीय घाटे के साथ साथ यह बात भी अब स्पष्ट है कि लोगों और जानवरों की सेहत को जानलेवा नुकसान हो रहा…
  • Kairana Assembly constituency
    भाषा
    कैराना; चुनाव में लापरवाही:  मजिस्ट्रेट के ख़िलाफ़ कार्रवाई की सिफ़ारिश, पुलिस कांस्टेबल व होमगार्ड सस्पेंड
    19 Feb 2022
    पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव ने कहा कि 10 फरवरी को कैराना में मतदान के बाद क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट के वाहन में एक अतिरिक्त ईवीएम मशीन मिली थी। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन को एक वाहन में बाहर लावारिस छोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License