NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
राजनीति
चिन्मयानंद के बाद एसआईटी ने पीड़ित छात्रा से पूछताछ शुरू की
एसआईटी की टीम ने बृहस्पतिवार देर रात स्वामी चिन्मयानंद से सात घंटे तक पूछताछ की। एसआईटी की टीम ने चिन्मयानंद के आवास दिव्य धाम में उनके शयन कक्ष को भी सील कर दिया।
भाषा
13 Sep 2019
चिन्मयानंद के खिलाफ शिकायत करने वाली छात्रा राजस्थान में मिली

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश): भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद से पूछताछ के बाद एसआईटी ने शुक्रवार को उन पर आरोप लगाने वाली पीड़िता छात्रा से पूछताछ शुरू की।

उच्चतम न्यायालय के आदेश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की टीम ने बृहस्पतिवार देर रात स्वामी चिन्मयानंद से सात घंटे तक पूछताछ की। एसआईटी की टीम ने चिन्मयानंद के आवास दिव्य धाम में उनके शयन कक्ष को भी सील कर दिया।

गौरतलब है कि एक छात्रा ने चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि उसके कई बार गुहार लगाने के बावजूद उत्तर प्रदेश की पुलिस ने न तो प्राथमिकी दर्ज की और न ही आरोपी से पूछताछ की।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय पुलिस छात्रा को चिन्मयानंद के निवास पर लेकर आई जहां एसआईटी ने अपनी जांच जारी रखी और उसकी मौजूदगी में सबूत एकत्र किये। फोरेंसिक विशेषज्ञ की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद के अधिवक्ता ओम सिंह ने शुक्रवार को फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया कि बृहस्पतिवार की शाम छह बजकर 20 मिनट पर पुलिस लाइन स्थित एसआईटी के अस्थाई कार्यालय में चिन्मयानंद से पूछताछ शुरू की गई जो रात करीब एक बजे तक चली।

सिंह ने बताया कि एसआईटी की टीम कड़ी सुरक्षा में चिन्मयानंद को उनके आवास ‘दिव्य धाम’ लेकर गई और उनके शयन कक्ष का मुआयना किया। रात अधिक होने के कारण शयन कक्ष सील कर दिया गया। संभावना है कि शुक्रवार को फॉरेंसिक टीम के विशेषज्ञ शयन कक्ष की जांच करेंगे।

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि एसआईटी ने चिन्मयानंद से जांच चलने तक शहर छोड़ कर बाहर न जाने को कहा है। चिन्मयानंद के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

इससे पहले बृहस्पतिवार को पीड़िता के कॉलेज के प्रधानाचार्य तथा पीजी कॉलेज के प्रधानाचार्य से एसआईटी की टीम ने पूछताछ की। वहीं दूसरी और पीड़िता ने एसआईटी को एक पत्र देकर शारीरिक शोषण और दुष्कर्म का मामला दर्ज करने की मांग की है। एसआईटी ने बुधवार को पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया था।

गौरतलब है कि स्वामी सुखदेवानंद विधि महाविद्यालय में एलएलएम करने वाली एक छात्रा ने 24 अगस्त को एक वीडियो वायरल करके कहा था कि एक संन्यासी ने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर दी है और उसे और उसके परिवार को इस संन्यासी से जान का खतरा है।

क्या चिन्मयानंद के भाजपा से जुड़े होने के कारण सुस्त है उप्र पुलिस : प्रियंका

उधर, चिन्मयानंद मामले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि क्या आरोपी का संबंध भाजपा से होने के कारण राज्य की पुलिस सुस्त है?

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, "उप्र की भाजपा सरकार ने अपनी हरकतों से साफ कर दिया है कि उसका महिला सुरक्षा से कोई वास्ता नहीं।''
उन्होंने सवाल किया, "आखिर क्यों शिकायतकर्ता लड़की को दोबारा प्रेस के सामने सुरक्षा की गुहार लगानी पड़ रही है? आखिर उत्तर प्रदेश की पुलिस सुस्त क्यों है? क्योंकि आरोपी का संबंध भाजपा से है? "

गौरतलब है कि छात्रा ने चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि इसके कई बार गुहार लगाने के बावजूद उत्तर प्रदेश की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की और आरोपी से पूछताछ भी नहीं की।

इसे पढ़ें :चिन्मयानंद प्रकरण: छात्रा ने कहा- एक साल से किया जा रहा था शारीरिक शोषण, मेरे पास सारे सबूत

sexual violence
violence against women
BJP
Swami Chinmayananda
UttarPradesh
Yogi Adityanath
UP Government
UP police
PRIYANKA GANDHI VADRA
Congress

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

चंदौली पहुंचे अखिलेश, बोले- निशा यादव का क़त्ल करने वाले ख़ाकी वालों पर कब चलेगा बुलडोज़र?

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

2023 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र तेज़ हुए सांप्रदायिक हमले, लाउडस्पीकर विवाद पर दिल्ली सरकार ने किए हाथ खड़े

चंदौली: कोतवाल पर युवती का क़त्ल कर सुसाइड केस बनाने का आरोप

प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या, दो साल की बच्ची को भी मौत के घाट उतारा

रुड़की से ग्राउंड रिपोर्ट : डाडा जलालपुर में अभी भी तनाव, कई मुस्लिम परिवारों ने किया पलायन

हिमाचल प्रदेश के ऊना में 'धर्म संसद', यति नरसिंहानंद सहित हरिद्वार धर्म संसद के मुख्य आरोपी शामिल 


बाकी खबरें

  • Law
    सुभाष गाताडे
    'जहां कई सारे वकील होते हैं, वहां अब न्याय नहीं मिलता’
    05 Nov 2021
    आगरा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे कश्मीरी छात्रों पर पहले तो देशद्रोह की धारा लगाई गई और बाद में यह संदेश फैलाया गया कि जो कोई भी अभियुक्त का वकील बनेगा उसे  बहिष्कृत कर दिया जाएगा।
  • COP26
    रेनार्ड लोकी
    सीओपी26: क्या धरती को बचाने की मानवता की यह ‘अंतिम और सर्वश्रेष्ठ कोशिश’ सफल हो सकेगी?
    05 Nov 2021
    एक मौका है जिससे कि हम जलवायु संकट के सबसे बुरे दुष्प्रभाव को रोक सकते हैं, लेकिन इसके लिए विश्व के नेताओं को व्यवसायों को इसके लिए जवाबदेह ठहराना होगा और स्वदेशी समुदायों को सुनना होगा।
  • Zika panic in Kanpur
    विजय विनीत
    कानपुर में ज़ीका की दहशत, अलर्ट मोड पर हेल्थ महकमा
    05 Nov 2021
    बारिश से पहले मच्छरों पर काबू पा लिया गया होता, तो इस वायरस के फैलाव के चलते लोगों में जो डर है, वह नहीं होता। ज़ीका से भले ही किसी की मौत नहीं हुई है, लेकिन प्रभावित इलाकों में ख़ौफ़ और दहशत का…
  • trip waiver
    ऋचा चिंतन
    ट्रिप्स छूट प्रस्ताव: पेटेंट एकाधिकार पर चर्चा से कन्नी काटते बिग फार्मा
    05 Nov 2021
    ऐसा प्रतीत होता है कि इस महीने के अंत में होने जा रहे 12वें विश्व व्यापार संगठन के मंत्रिस्तरीय सम्मेलन से पहले ही भारत-दक्षिण अफ्रीका के कोविड टीकों और प्रौद्योगिकी के संबंध में आइपी छूट के साझा…
  • crackers
    वसीम अकरम त्यागी
    पटाख़ों से ज्यादा ज़हर तो दिमाग़ों में है!
    05 Nov 2021
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश को धुएं में उड़ाने वाला #PatakhaTwitter ट्रेंड ने सीधे तौर पर अदालत को चुनौती दे डाली। लेकिन सरकार, प्रशासन सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करने में नाकाम रहा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License