NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
चिन्मयानंद के खिलाफ शिकायत करने वाली छात्रा राजस्थान में मिली 
उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को शुक्रवार को सूचित किया कि लापता छात्रा राजस्थान में मिली है और उसे शाहजहांपुर ले जाया जा रहा है। कोेर्ट ने सरकार से पूछा कि छात्रा को अदालत में कब पेश किया जा सकता है?
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
30 Aug 2019
चिन्मयानंद के खिलाफ शिकायत करने वाली छात्रा राजस्थान में मिली 

उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्चतम न्यायालय को शुक्रवार को सूचित किया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद लापता हुई कानून की छात्रा राजस्थान में मिली है। 

न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश वकील से कहा कि वह चिन्मयानंद के खिलाफ आरोप लगाने वाली महिला के ठिकाने की सटीक जानकारी दे। 

न्यायालय ने राज्य सरकार से यह भी पूछा कि महिला को अदालत में कब पेश किया जा सकता है?

राज्य सरकार ने न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ को बताया कि महिला राजस्थान में मिली है और उसे उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर ले जाया जा रहा है। 

वकीलों के एक समूह ने प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को पत्र लिख कर इस मामले का संज्ञान लेने का अनुरोध किया था जिसके बाद शीर्ष अदालत ने इसका स्वत: संज्ञान लिया था। 

इससे पहले, उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओ पी सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ में बताया कि चिन्मयानंद प्रकरण में कथित रूप से लापता लड़की राजस्थान में बरामद हुई है।

स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय से एल.एल.एम कर रही छात्रा ने 24 जून को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके चिन्मयानंद पर कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया था एवं उनसे खुद को तथा अपने परिवार को जान का खतरा बताया था। छात्रा ने वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मदद की गुहार की थी। 

इसके बाद चिन्मयानंद के खिलाफ अपहरण और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

डीजीपी ने बताया ‘‘हमारी टीमें पिछले चार पांच दिनों से कई जगहों पर फैली हुई थीं । अंतत: लड़की को राजस्थान से बरामद किया गया है। उसे शाहजहांपुर लाया जा रहा है।''

प्रकरण से जुडे और सवालों पर डीजीपी ने ब्यौरा बाद में साझा करने की बात कही। उन्होंने कहा, ''पूरी चीजें बाद में बताउंगा।''
इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने ट्विटर हैण्डल पर कहा कि शाहजहांपुर प्रकरण की लड़की राजस्थान में अपने मित्र के साथ मिली है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र ने बुधवार को बताया था कि चिन्मयानंद पर जिस लड़की के अपहरण का आरोप है, उसकी आखिरी लोकेशन 23 अगस्त को दिल्ली के द्वारका इलाके में स्थित एक होटल में मिली थी। पुलिस दल के वहां पहुंचने से पहले ही लड़की वहां से जा चुकी थी। सीसीटीवी फुटेज में लड़की के साथ एक लड़का भी दिखाई दिया था।

लड़की के पिता के मुताबिक 23 अगस्त को वीडियो वायरल होने के बाद पता लगाने पर लड़की के हॉस्टल के कमरे में ताला लगा पाया गया था। उसके बाद 24 अगस्त को दिल्ली के एक अनजान मोबाइल नंबर से उनकी बेटी का फोन आया। उसने बताया कि वह ठीक है। उसके बाद उसने कॉल खत्म कर दी। जब उसकी मां ने खुद उस नम्बर पर फोन किया तो दिल्ली के एक होटल के कर्मचारी ने उठाया और बताया कि सफेद कार से आई एक लड़की ने मोबाइल का रीचार्ज खत्म होने की बात कहकर उसके फोन से बात की थी।

शहर कोतवाल प्रवेश सिंह ने गुरुवार को बताया था कि स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय परिसर में बने छात्रावास में लड़की कमरा नंबर 105 में रहती थी, जिसे बुधवार देर शाम सील कर दिया गया ताकि सुबूतों के साथ छेड़छाड़ न की जा सके। साथ ही किसी भी बाहरी व्यक्ति के छात्रावास में जाने पर रोक लगा दी गई थी।

शाहजहांपुर से लापता छात्रा के परिजनों से गुरूवार को उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने बात की थी। बाथम ने परिजनों को विश्वास दिलाया कि उनके साथ न्याय होगा और मामले की निष्पक्ष जांच होगी । 

आयोग द्वारा जारी बयान के मुताबिक, बाथम ने पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर और एडीजी, जोन बरेली से बात कर उनसे मामले की विस्तृत जानकारी ली। 

बुधवार को आयोग ने शाहजहांपुर जिला प्रशासन से छात्रा के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)


इसे भी पढ़ें :"मोदी जी, योगी जी प्लीज़ मेरी मदद करें, प्लीज़ मुझे इंसाफ़ दिलाइये…"

BJP
Swami Chinmayananda
UttarPradesh
Yogi Adityanath
UP Government
UP police
Law student goes missing

Related Stories

बदायूं : मुस्लिम युवक के टॉर्चर को लेकर यूपी पुलिस पर फिर उठे सवाल

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !


बाकी खबरें

  • जेएनयू आतंकवाद रोधी पाठ्यक्रम: दबे स्वरों में होने वाली बेहूदा बकवास अब मुख्यधारा शिक्षा में शामिल
    वसी मनाज़िर
    जेएनयू आतंकवाद रोधी पाठ्यक्रम: दबे स्वरों में होने वाली बेहूदा बकवास अब मुख्यधारा शिक्षा में शामिल
    06 Sep 2021
    एक मुस्लिम-विरोधी और इस्लाम-विरोधी आख्यान को संस्थाबद्ध करने का काम जिसे अतीत में सिर्फ खुस-फुसाहट वाली बातचीत या कट्टर व्हाट्सएप्प ग्रुपों में ही सुना जाता था, एक प्रकार से मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय…
  • गिनी में तख़्तापलट: सेना ने राष्ट्रपति अल्फा कोंडे को गिरफ़्तार किया, सरकार भंग करने की घोषणा
    पीपल्स डिस्पैच
    गिनी में तख़्तापलट: सेना ने राष्ट्रपति अल्फा कोंडे को गिरफ़्तार किया, सरकार भंग करने की घोषणा
    06 Sep 2021
    तख़्तापलट करने वाले नेताओं ने देश के संविधान को भंग करने की भी घोषणा की है। इसे पिछले साल संशोधित किया गया था ताकि कोंडे को तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने की अनुमति मिल सके।
  • पंजशीर विद्रोह का पूरे अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान प्रतिरोध खड़ा करना असंभव है
    एम. के. भद्रकुमार
    पंजशीर विद्रोह का पूरे अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान प्रतिरोध खड़ा करना असंभव है
    06 Sep 2021
    पंजशीर विद्रोह एक फुटनोट बन कर रह गया है क्योंकि इसकी पूरे अफ़गानिस्तान में तालिबान विरोधी प्रतिरोध पैदा करने की संभावना शून्य है।
  • ग्रमीण बैंक
    अंकित शुक्ला, प्रकाश रंजन
    बिहार ग्रामीण बैंक में एक और बड़ा घोटाला!, लेकिन बैंक और पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR
    06 Sep 2021
    मामला 19 अगस्त का है जब लोगों को इस बात की भनक लगी कि कस्तूरी सराय बैंक में ग़बन हो गया है तो लोग अपने साथ भी ग़बन की आशंका में डर सहम गए। मामले के बारे में सुनते ही बैंक के आगे भीड़ उमड़ गई , लोग अपनी-…
  • वृद्धावस्था पेंशन में वृद्धि से इंकार, पूंजीपतियों पर देश न्यौछावर करती मोदी सरकार
    प्रभात पटनायक
    वृद्धावस्था पेंशन में वृद्धि से इंकार, पूंजीपतियों पर देश न्यौछावर करती मोदी सरकार
    06 Sep 2021
    केंद्र सरकार ने संसद में कहा है कि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना के अंतर्गत बुजुर्गों को दी जाने वाली मासिक पेंशन की राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। इस समय इस योजना के अंतर्गत 60 से 79 साल तक उम्र…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License