NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
चिन्मयानंद प्रकरण: मंगलवार को कांग्रेस करेगी प्रदेशव्यापी आंदोलन
कांग्रेस द्वारा सोमवार को शाहजहांपुर से लखनऊ तक पदयात्रा से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद समेत पार्टी के कई नेताओं को 'नजरबंद' कर दिया गया और बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
भाषा
30 Sep 2019
congress

शाहजहांपुर/लखनऊ: चिन्मयानंद प्रकरण में कांग्रेस द्वारा सोमवार को शाहजहांपुर से लखनऊ तक पदयात्रा से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद समेत पार्टी के कई नेताओं को 'नजरबंद' कर दिया गया और बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार की इस 'दमनात्मक कार्रवाई' के खिलाफ मंगलवार को पूरे राज्य में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर ऐलान किया है।  कांग्रेस ने पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली विधि छात्रा की रंगदारी के आरोप में गिरफ्तारी और इस मामले में राज्य सरकार के 'भेदभावपूर्ण' रवैये के खिलाफ शाहजहांपुर से लखनऊ के बीच 'न्याय यात्रा' के नाम से पैदल मार्च निकालने का ऐलान किया था।

प्रशासन ने रविवार देर रात धारा 144 लागू होने का हवाला देकर पदयात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया और सुबह पदयात्रा में जाने की तैयारी कर रहे पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद और पूर्व सांसद राकेश सचान समेत कई नेताओं को उनके घर में 'नजरबंद' कर दिया।

प्रसाद ने आरोप लगाया कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने में जुटी है। कांग्रेस शांतिपूर्ण तरीके से पदयात्रा निकालने जा रही थी लेकिन इसके बावजूद जिला प्रशासन ने रविवार रात करीब 12 बजे इसकी इजाजत देने से इनकार कर दिया और सुबह उन्हें तथा अन्य नेताओं को घर में नजरबंद कर दिया।

जिला प्रशासन हालांकि नजरबंद करने की कार्यवाही की पुष्टि नहीं कर रहा है। नगर मजिस्ट्रेट वनिता सिंह ने बताया कि जिले में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू होने की वजह से किसी भी तरह की पदयात्रा की इजाजत नहीं दी गई है।

इधर, पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पदयात्रा निकालने की कोशिश कर रहे कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू तथा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, कांग्रेस कार्यालय पर सभा कर रहे तकरीबन 80 कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया है।

इस बीच, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीएल पुनिया ने लखनऊ में संवाददाता सम्मेलन में सरकार पर लोकतंत्र का दमन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पदयात्रा न निकालने दिये जाने के विरोध में उनकी पार्टी मंगलवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने दावा किया कि पूरे प्रदेश में लगभग 50 जगहों पर करीब पांच हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को पकड़ा गया है। इनमें महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव और विधायक आराधना शुक्ला भी शामिल हैं।

पुनिया ने दावा किया कि शाहजहांपुर में धारा 144 लागू नहीं थी, लिहाजा पदयात्रा के लिये किसी इजाजत की जरूरत नहीं थी। इसके बावजूद पार्टी ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से लेकर यात्रा के रास्ते में पड़ने वाले जिलों के प्रशासन तक को शांतिपूर्ण तरीके से मार्च निकालने की सूचना दे दी थी। मगर सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है।

उन्होंने कहा कि पूर्व गृह मंत्री पी. चिदम्बरम को गिरफ्तार करने के लिये एजेंसियों ने रात 12 बजे उनके घर पर नोटिस चस्पा की और उनके घर की दीवार फांद करके उन्हें गिरफ्तार किया। मगर जब चिन्मयानंद का मामला हुआ तब उन्हें काफी दबाव बनने के बाद गिरफ्तार किया गया। यही नहीं, उन पर आरोप लगाने वाली छात्रा को भी रंगदारी के मामले में गिरफ्तार कर लिया।

पुनिया ने कहा कि कांग्रेस चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली लड़की का बचाव नहीं कर रही है। मगर उसका कहना है कि चिन्मयानंद के खिलाफ साक्ष्य होने के बावजूद वाजिब कार्रवाई नहीं की गयी। अभी हालत यह है कि चिन्मयानंद वातानुकूलित कमरे में अपना इलाज करा रहे हैं और लड़की जेल में है। एक महीने से मामला चल रहा है, मगर लड़की के खिलाफ रंगदारी मामले में अभी कोई सुबूत नहीं मिला है।

इस सवाल पर कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ट्विटर पर ही सक्रिय हैं मगर क्या वह मैदान में भी आएंगी, यह पूछे जाने पर पुनिया ने कहा कि उनका कार्यक्रम एकदम से तय होता है। हो सकता है कि वह मंगलवार को लखनऊ आयें।

मालूम हो कि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर अपने कॉलेज में पढ़ रही कानून की छात्रा का यौन शोषण करने का आरोप है। इस मामले में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये रंगदारी मांगने के मामले में कथित पीड़िता को भी गिरफ्तार किया गया है।

कांग्रेस ने राज्य सरकार पर चिन्मयानंद के प्रति रियायत बरतने और छात्रा पर जुल्म करने का आरोप लगाते हुए छात्रा को इंसाफ दिलाने के लिए सोमवार से शाहजहांपुर से लखनऊ तक न्याय यात्रा निकालने का ऐलान किया था।
 

Congress
Swami Chinmayananda
yogi sarkar
Yogi Adityanath
jatin prasad
BJP

Related Stories

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

CAA आंदोलनकारियों को फिर निशाना बनाती यूपी सरकार, प्रदर्शनकारी बोले- बिना दोषी साबित हुए अपराधियों सा सुलूक किया जा रहा

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • mountain
    टिकेंदर सिंह पंवार
    पर्वतों में सिर्फ़ पर्यटन ही नहीं, पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण भी ज़रूरी है
    20 Dec 2021
    दुनियाभर में पहाड़ बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ़ पर्यावरण का ही अहम केंद्र मान लेना, उनकी तरफ़ देखने का सही तरीक़ा नहीं है।
  • india china trade
    शंभूनाथ शुक्ल
    विचार: व्यापार के गुर चीन से सीखने चाहिए!
    20 Dec 2021
    व्यापार के लिए आपको अपने समाज की रूढ़ियों से निकलना होगा। इसके लिए दूसरों के आचार-विचारों और आस्थाओं का सम्मान करना पड़ता है। तब ही आदान-प्रदान संभव है, जब आप अपनी कुंठा और जकड़न से निकलेंगे।
  • army
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जम्मू-कश्मीर: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से उपजे संकट से निपटने के लिए मांगी गई सेना की मदद
    20 Dec 2021
    सरकार के निजीकरण के कदम के खिलाफ और दो दौर की वार्ता विफल होने के बाद, बिजली विभाग के लाइनमैन से लेकर वरिष्ठ अभियंताओं ने शनिवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया। 
  • NASA
    संदीपन तालुकदार
    नासा स्पेसक्राफ़्ट पहली बार सूर्य के आउटर एट्मस्फ़ीयर में पहुँचा
    20 Dec 2021
    2018 में लौंच हुआ पार्कर सोलर प्रोब, सूर्य के चक्कर लगा रहा था। इस यान में एक कार्बन कम्पोज़िट शील्ड है जो 1370 डिग्री सेल्सियस की गर्मी में भी इसे सुरक्षित रखता है।
  • rahul khan
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पलवल : मुस्लिम लड़के की पीट-पीट कर हत्या, परिवार ने लगाया हेट क्राइम का आरोप
    20 Dec 2021
    घटना 14 दिसंबर की है जब पलवल के रसूलपुर गाँव के 22 साल के राहुल ख़ान को उनके 3 दोस्तों ने पीट-पीट कर मार डाला था। पुलिस ने पहले एक्सिडेंट का मामला दर्ज किया मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वायरल वीडियो के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License