NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
राजनीति
चिन्मयानंद प्रकरण : पुलिस ने पीड़िता को ही किया गिरफ़्तार, रंगदारी मांगने का आरोप
इस मामले में आदित्यनाथ सरकार और एसआईटी की भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। आपको बता दें कि पीड़िता के बयान के बाद भी चिन्मयानंद के विरुद्ध रेप का केस दर्ज नहीं किया गया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
25 Sep 2019
chinmayanand case
Image courtesy :Sakshi

शाहजहांपुर: मंगलवार को जो बातों सूत्रों के हवाले से कही जा रही थी, बुधवार को वो बात सच्चाई में बदल गई। जैसा डर था वही हुआ। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली कानून की छात्रा को रंगदारी मांगने के आरोप में बुधवार सुबह गिरफ़्तार कर लिया गया। जबकि शाहजहांपुर की अदालत ने उसे फौरी राहत देते हुए उसकी अग्रिम ज़मानत की अर्जी स्वीकार कर ली थी और अगली सुनवाई के लिए गुरुवार, 26 सितंबर की तारीख़ तय की थी।  

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि छात्रा को सुबह करीब 9:00 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए ले जाया गया और अदालत में पेश किया गया। अदालत ने छात्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

सूत्रों ने बताया कि निरीक्षक दलबीर सिंह के नेतृत्व में गयी पुलिस टीम ने छात्रा को गिरफ्तार किया । 

आरोप हैं यह छात्रा स्वामी चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये मांग रही थी। उसके साथ रंगदारी मांगने के मामले में तीन अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिन्हें पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

गौरतलब है कि छात्रा ने स्वामी चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाया था। इस मामले में भारी जनदबाव के बाद पूर्व गृह राज्य मंत्री को हाल ही में गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद चिन्मयानंद की तरफ़ से रंगदारी वसूली के मामले में छात्रा की गिरफ्तारी की मांग उठी थी।

इस मामले में योगी आदित्यनाथ सरकार और एसआईटी की भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। आपको बता दें कि पीड़िता के बयान के बाद भी चिन्मयानंद के विरुद्ध रेप का केस दर्ज नहीं किया गया है।

इसे पढ़ें :चिन्मयानंद प्रकरण : एसआईटी ने जानबूझकर कमज़ोर किया मुकदमा?

कल, मंगलवार को ही सूत्रों के जरिये यह बात सामने आई थी कि जब पीड़िता अपनी याचिका अदालत में लगाने के लिए जा रही थी उसी समय पुलिस ने उसे रास्ते में रोक लिया था और अपने साथ ले गई थी।  

इससे पहले भी उन्नाव रेप केस के अभियुक्त बीजेपी विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर को भी बचाने की इसी तरह कोशिशें हुईं हैं।

इसे भी पढ़ें :चिन्मयानंद प्रकरण : बीजेपी किसे बचा रही है, बेटी को या अपने आरोपी नेताओं को?

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Swami Chinmayananda
Chinmayanand Rape Case
Police arrested victim
Accusation of extortion
yogi sarkar
sit
BJP

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

रुड़की से ग्राउंड रिपोर्ट : डाडा जलालपुर में अभी भी तनाव, कई मुस्लिम परिवारों ने किया पलायन

हिमाचल प्रदेश के ऊना में 'धर्म संसद', यति नरसिंहानंद सहित हरिद्वार धर्म संसद के मुख्य आरोपी शामिल 

आज़म खान-शिवपाल का साथ छोड़ना! क्या उबर पाएंगे अखिलेश यादव?

ग़ाज़ीपुर; मस्जिद पर भगवा झंडा लहराने का मामला: एक नाबालिग गिरफ़्तार, मुस्लिम समाज में डर

लखीमपुर हिंसा:आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने के लिए एसआईटी की रिपोर्ट पर न्यायालय ने उप्र सरकार से मांगा जवाब

टीएमसी नेताओं ने माना कि रामपुरहाट की घटना ने पार्टी को दाग़दार बना दिया है

चुनाव के रंग: कहीं विधायक ने दी धमकी तो कहीं लगाई उठक-बैठक, कई जगह मतदान का बहिष्कार

कौन हैं ओवैसी पर गोली चलाने वाले दोनों युवक?, भाजपा के कई नेताओं संग तस्वीर वायरल


बाकी खबरें

  • RSS
    न्यूज़क्लिक टीम
    "गाँधी के हत्यारे को RSS से दूर करने का प्रयास होगा फेल"
    21 Feb 2022
    1930 से लेकर 1940 तक देश में हुए उतार चढ़ाव ने ही गाँधी के मृत्यु की रचना रची और उस घटना की आज के भारत से सीधी प्रासंगिकता है। "गाँधी के हत्यारे की छवि को सुधारने की जो प्रक्रिया जारी है, वह कभी भी…
  • Scheme Workers
    न्यूज़क्लिक टीम
    अधिकारों की लड़ाई लड़ रही स्कीम वर्कर्स
    21 Feb 2022
    देश भर में तमाम स्कीम वर्कर्स यानी आंगनवाड़ी, आशा, मिड डे मील आदि केंद्र सरकार की स्कीमों में काम करने वाली महिलाएँ लम्बे समय से अपने अधिकारों के लिए सरकार से संघर्ष करती आ रही हैंI फ़िलहाल हरियाणा…
  • mamta
    भाषा
    छात्र नेता अनीश खान की मौत के मामले की जांच करेगी एसआईटी: ममता बनर्जी
    21 Feb 2022
    गृह विभाग का भी प्रभार संभाल रहीं ममता बनर्जी ने कहा कि एसआईटी 15 दिनों के भीतर उन्हें अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
  • DBC workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली : स्थाई पद की मांग को लेकर डीबीसी कर्मचारियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
    21 Feb 2022
    हड़ताली कर्मचारियों ने साफ़ किया कि आम आदमी पार्टी हो या बीजेपी जो भी नगर निगम चुनाव से पहले उनके लिए काम करेगा उनका वोट उसी को जाएगा।
  • Colombia
    लौरातो रिवारा
    कोलंबिया में चुनाव : बदलाव की संभावना और चुनावी गारंटी की कमी
    21 Feb 2022
    कोलंबिया में आने वाले वक़्त में विधान परिषद और राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में यह देखा जाना बाक़ी है कि क्या लैटिन अमेरिका में सबसे पुराना लोकतंत्र हाल में हासिल की गई बेहद जटिल शांति को आगे…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License