NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
चलो दिल्ली किसान मुक्ति मार्च दिल्ली के राम लीला मैदान से संसद कि ओर शुरू
किसानों ने कल दिन भर पैदल यात्रा करने के बाद रामलीला मैदान में ही रात्री विश्राम किया | अब लाखों किसानों ने रामलीला मैदान संसद की ओर अपना मार्च शुरू कर दिया है |
मुकुंद झा
30 Nov 2018
farmers

इस रैली में देश भर से किसान आये हैं, ये किसान कल गुरुवार को ही देश के अलग हिस्सों से दिल्ली की चारों दिशाओ से दिल्ली के रामलीला मैदान में एकत्रित हुए थे । किसानों ने कल दिन भर पैदल यात्रा करने के बाद रामलीला मैदान में ही रात्री विश्राम किया | अब लाखों किसानों ने रामलीला मैदान संसद की ओर अपना मार्च शुरू कर दिया है |

इससे पहले आज सुबह से किसानो का जोश देखते ही बनता था अलग राज्यों से आए किसान अपने पारंपरिक ड्रेस के साथ अपने पारंपरिक क्रन्तिकारी गाने गा रहे थे | किसानों के जोश को देखकर लग ही नही रहा था कि 36 घंटे का सफर तय करके और कल पूरे दिन पैदल मार्च करके यहाँ पहुँच हैं । उन पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है  |

न्यूज़क्लिक से बात करते हुए, पंजाब मनसा के 78 वर्षीय छोटा सिंह, कर्नाटक के रंगनाथ के साथ हाथ में हाथ डालकर खड़े "किसान सरकार के चेहरे पर एकजुटता की भावना हमारे संघर्ष को परिभाषित करती है।"

मध्यप्रदेश के आदिवासी किसान ने अपनी पारंपरिक वेश भूषा को धारण कर नृत्य करते हुए व् अपने संगीत के माध्यम से अपने पीड़ा को बताय किस तरह से उनकी जमीनों हड़प के पूंजीपतियों को दी जा रही है । तेलंगाना के किसानों ने अपनी समस्या को दिखाने  के लिए अनोखा ही तरीका अपनाया । यह दिखाने  के लिए कि उनके यहाँ रोज़ी रोटी का संकट है, उन्होने नर कंकालो के साथ अपना विरोध जताया  |


न्यूज़क्लिक से बात करते हुए, महाराष्ट्र के नासिक के देशपांडे ने कहा, "मैंने महाराष्ट्र से किसी  तरह  ट्रेन में 24 घंटों तक यात्रा कर पहुंची हैं । उन्होंने कहा हमारा संकट प्रभावित क्षेत्र है, हमारे पास पानी नहीं है, भोजन नहीं है और नहीं अब और काम करने के लिए ज़मीन, , हम तो केवल तभी खुश होंगे जब हमारी आवाज़ नरेंद्र मोदी के बहरे कानों तक पहुंचेगी। "

कल रात को भी किसानों ने रात भर सांस्कृतिक कार्यकर्म किया । इसमें अलग के प्रगतिशील सांस्कृतिक टीमों ने हिस्सा लिया और उन्हों पूरे रामलीला मैदान में समा बांध दिया था ।  किसान भी इनकी कर्न्तिकारी गीतों पर खुद को झुमने से न रोक सके | हरियाणा से आये किसान अपना हुका पानी सब घर से ही लेकर आये थे वो कल पैदल मार्च में भी हुका पिते हुए आये थे |

किसानों के समर्थन में एम्स ,एमयू के डॉक्टर के इनके साथ देश के अन्य डॉक्टर भी किसनो के आन्दोलन के समर्थन में रामलीला मैदान पहुंचे थे | वो वहां  मैजूद कई बुजुर्ग ,किसानो के साथ ही जिनको किसी भी तरह की बीमारी या कोई और शिकायत थी उसको हल करने की कोशिश कर रहे थे | डॉक्टरों का  कहना था कि वो यहाँ किसी और की नहीं  खुद की मदद करने आये हैं । उन्होंने कहा जब से हम पैदा हुए हैं और अब तक जो भी हमने खाया है इस शरीर का हर हिस्सा किसानों का कर्ज़दार है और जब यह अपना जीवन का संघर्ष कर रहे है तो हम भी उसमें भागीदारी हैं ।

रामलीला  मैदान के आसपास मैजूद सरकारी व निजी ऑफिस के कर्मचारी जो अपने काम  पर जा रहे थे वो भी खुद को किसानो के पास जाने से रोक न सके । कई दिल्ली के शहरी नौजवानों के लिए यह बिलकुल ही अलग अनुभव था ऐसे ही एक नौजवान ने न्यूज़क्लिक  से बात करते हुए बताया कि इस किसानों की रैली में आकर उसने पूरे भारत का दर्शन कर लिया है | उसने कहा उसे यहाँ आकर यह जानने का मौका मिला कि भारत के किसान आज किस पीड़ा में हैं  और यह सरकारें किस प्रकार से इन्हे बार बार मुर्ख बना रही है | अब इनका संघर्ष हमारा भी है |

 

kisan mukti march
AIKS
AIKSCC
farmers protest
BJP government
agrarian crises

Related Stories

छोटे-मझोले किसानों पर लू की मार, प्रति क्विंटल गेंहू के लिए यूनियनों ने मांगा 500 रुपये बोनस

डीवाईएफ़आई ने भारत में धर्मनिरपेक्षता को बचाने के लिए संयुक्त संघर्ष का आह्वान किया

लखीमपुर खीरी हत्याकांड: आशीष मिश्रा के साथियों की ज़मानत ख़ारिज, मंत्री टेनी के आचरण पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

युद्ध, खाद्यान्न और औपनिवेशीकरण

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

किसान-आंदोलन के पुनर्जीवन की तैयारियां तेज़

‘तमिलनाडु सरकार मंदिर की ज़मीन पर रहने वाले लोगों पर हमले बंद करे’

विभाजनकारी चंडीगढ़ मुद्दे का सच और केंद्र की विनाशकारी मंशा

किसान आंदोलन: मुस्तैदी से करनी होगी अपनी 'जीत' की रक्षा

यूपी चुनाव: नतीजों के पहले EVM को लेकर बनारस में बवाल, लोगों को 'लोकतंत्र के अपहरण' का डर


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2 हज़ार नए मामले, 71 मरीज़ों की मौत
    19 Mar 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,075 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.06 फ़ीसदी यानी 27 हज़ार 802 हो गयी है।
  • Nehru
    न्यूज़क्लिक टीम
    पैगाम-ए-आज़ादी। जवाहरलाल नेहरु पर लेक्चर अदित्या मुख़र्जी द्वारा। लोकतंत्रशाला
    18 Mar 2022
    पैगाम-ए-आजादी श्रंखला लोकतंत्रशाला और न्यूजक्लिक की एक संयुक्त पहल है, जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर केंद्रित है। श्रृंखला का यह व्याख्यान जवाहरलाल नेहरू पर केंद्रित होगा और आदित्य…
  • असद शेख़
    ओवैसी की AIMIM, मुसलमानों के लिए राजनीतिक विकल्प या मुसीबत? 
    18 Mar 2022
    यूपी चुनाव के परिणाम आ चुके हैं, भाजपा सरकार बनाने जा रही है, इस परिप्रेक्ष्य में हम ओवैसी की पार्टी से जुड़े तीन मुख्य मुद्दों पर चर्चा करेंगें– पहला ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल…
  • neo librelism
    प्रभात पटनायक
    नवउदारवादी व्यवस्था में पाबंदियों का खेल
    18 Mar 2022
    रूस के ख़िलाफ़ अब तक जो पाबंदियां लगायी गयी हैं, उनमें सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रूसी बैंकों तथा अन्य वित्तीय संस्थाओं को, पश्चिमी दुनिया के वित्तीय ताने-बाने से काटे जाने का ही है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    विज्ञापन में फ़ायदा पहुंचाने का एल्गोरिदम : फ़ेसबुक ने विपक्षियों की तुलना में "बीजेपी से लिए कम पैसे"  
    18 Mar 2022
    रिपोर्ट्स में पता चला है कि 2019-2020 में हुए दस चुनावों में से नौ में बीजेपी को कांग्रेस की तुलना में विज्ञापनों के लिए फ़ेसबुक पर 29 फ़ीसदी कम कीमत चुकानी पड़ी थी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License