NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
संस्कृति
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
चॉम्स्कीः वैश्विक निराशा के दौर में उम्मीद की एक किरण
प्रसिद्ध विद्वान तथा शिक्षक प्रोफेसर नोआम चॉम्स्की ने कहा है कि 1990 में सोवियत संघ के पतन के बाद से विश्व की स्थिति काफी बदली है और ये दुनिया अधिक ख़तरनाक और तर्कहीन जगह बन गई है।

बैनी कुरूविला
13 Feb 2018
noam chomsky

कोझीकोड में प्रसिद्ध विद्वान तथा शिक्षक प्रोफेसर नोआम चॉम्स्की ने कहा है कि 1990 में सोवियत संघ के पतन के बाद से विश्व की स्थिति काफी बदली है और ये दुनिया अधिक ख़तरनाक और तर्कहीन जगह बन गई है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प के नेतृत्व में संयुक्त राज्य अमरीका दुनिया को परमाणु युद्ध के कगार पर धकेल रहा है तथा तथाकथित 'क़यामत का दिन' (doomsday clock) अब मध्यरात्रि से दो मिनट पहले स्थापित कर दिया गया है। 'डूम्स डे क्लॉक' की देखरेख बुलेटिन ऑफ एटोमिक साइंटिस्ट द्वारा किया जाता है। ये क्लॉक एक प्रतीक है जो मानव निर्मित वैश्विक आपदा की संभावना को प्रस्तुत करता है।

प्रोफेसर चॉम्स्की केरल के कोझीकोड में केरल साहित्य फेस्टिवल के मौके पर केरल स्टेट प्लानिंग बोर्ड के प्रोफेसर वीके रामचंद्रन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए बोल रहे थें।

विज्ञान-विरोधी तथा तर्कहीनता का उदय

प्रोफेसर रामचंद्रन ने चॉम्स्की से चर्चा करने को कहा कि भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों की तरह अमेरिका में भी वैज्ञानिक विरोधी मत तथा धार्मिक कट्टरपंथियों के उदय को क्यों देखा जा रहा है। 'अमेरिका में 2016 के चुनावों के दौरान रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के सभी उम्मीदवारों को हमने बेतुका बयान देते देखा था कि वे या तो जलवायु परिवर्तन की घटना को नकार रहे थे या कह रहे थे कि कुछ करने की जरूरत नहीं है'। चॉम्स्की ने रेखांकित किया किहालांकि अमेरिका को धार्मिक कट्टरपंथ के उच्च स्तर के साथ एक देश के रूप में स्थापित किया गया था लेकिन यह 1950 और 1960 के दशक की मध्यम सामाजिक लोकतांत्रिक राज्य पूंजीवाद की अवधि के दौरान अपेक्षाकृत कम प्रसिद्ध बन गया। हालांकि ट्रम्प के अधीन यह एक बार फिर इस तरह की राजनीति और नीति का प्रमुख स्थान बन रहा है। उन्होंने वहां की रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा दक्षिण पंथ की ओर तेज़ी से बढ़ने को इसका कारण बताया। 1980के दशक में अमेरिका में नव-उदारवादी आर्थिक नीतियों की शुरुआत के साथ ही अमेरिकी श्रमिकों की वास्तविक मज़़दूरी निरंतर कम हो गई। इसके चलतेमज़दूर वर्ग में क्रोध, भय और असंतोष बढ़ गया। उग्र दक्षिण पंथी (radical right) ने रिपब्लिकन पार्टी पर प्रभावी ढंग से क़ब्जा जमा लिया। इसने सफलतापूर्वक डर के इस माहौल का लाभ उठाने के लिए धर्म का इस्तेमाल किया है। चॉम्स्की ने कहा कि फ्रांस और जर्मनी में भी प्रगतिविरोधी नव-फासीवाद असंतुष्ट औरमताधिकारहीन मज़दूर वर्ग से समर्थन पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से कई राजनीतिक आंदोलनों को 'लोकलुभावन' कहा जा रहा है, लेकिन इस शब्द का इस्तेमाल ग़लत है और उसे फासीवाद के पूर्वगामी के रूप में देखा जाना चाहिए।

कृत्रिम बुद्धि, रोबोटिक्स तथा कार्य के भविष्य विषय पर प्रतिक्रिया

कृत्रिम बुद्धि (Artificial Intelligence) के उदय और पूंजीवाद के अधीन इसके द्वारा भविष्य के कार्य को कर सकने को लेकर एक सवाल के जवाब में चॉम्स्की ने कहा कि हालांकि नई चुनौती की ज़रूरत है और नीति परिधियों, रोबोटिक्स तथा कृत्रिम बुद्धि के विषय में गंभीर चर्चा की ज़रूरत है। यदि आप अमेरिका के इर्द गिर्द देखेंगे तो पाएंगे कि वहां के बुनियादी ढांचे ख़राबहै जिसे अपग्रेड करने की ज़रूरत है, बेहतर सार्वजनिक अस्पतालों, स्कूलों, कॉलेजों और सस्ते घरों की जरूरत' है। बड़ी संख्या में नौकरियों की आवश्यकता है। न सिर्फ अमेरिका में बल्कि दुनिया भर में एक सभ्य जीवन के लिए मानव संसाधन और श्रमिकों के बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की बेहद ज़रूरत है। चॉम्स्की ने कहा कि चुनौतियां सिर्फ कृत्रिम बुद्धि और रोबोटिक्स के साथ ही इतनी ज्यादा नहीं है बल्कि यह कि आर्थिक व्यवस्था इस मामले में बेकार है कि काम करने को इच्छुक लोगों का प्रबंधन करने में असमर्थ है।

नव प्रगतिशील राजनीति के लिए उम्मीद के संकेत

अमेरिका में आशावान रुझानों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि 'तथ्य यह है कि बर्नी सैंडर्स अमेरिका में वर्तमान समय में सबसे लोकप्रिय राजनीतिज्ञ हैंजो ख़ौफनाक विकास है'। जेरेमी कोर्बिन के उदय से कुछ नैतिक उम्मीदें मिलती हैं कि यूके में गंभीर स्थिति को पलटा जा सकता है। इसी प्रकार स्पेन में 15मई के आंदोलन (इंडिग्नेडस) के परिणामस्वरूप नए प्रगतिशील राजनीति का जन्म हुआ जो नव-उदारवादी यूरोपीय संघ मॉडल को चुनौती दे रहा है। पॉडेमोस और बार्सिलोना एन कॉमू जैसी राजनीतिक संरचनाएं इस प्रक्रिया के परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि 'ये सभी घटनाएं मुझे मानवता के लिए नए सिरे से नयी उम्मीदें देती हैं।'

नौम चोम्स्य
केरल लिटरेचर फेस्टिवल
सोवियत यूनियन
USA

Related Stories


बाकी खबरें

  • इज़रायल की सर्वोच्च अदालत ने सरकार को पिछले साल इज़रायली सैनिकों द्वारा मारे गए फ़िलिस्तीनियों के शवों को अपने पास रखने की अनुमति दी
    पीपल्स डिस्पैच
    इज़रायल की सर्वोच्च अदालत ने सरकार को पिछले साल इज़रायली सैनिकों द्वारा मारे गए फ़िलिस्तीनियों के शवों को अपने पास रखने की अनुमति दी
    20 Aug 2021
    अहमद एरेकत के शरीर को ज़ब्त कर लिया गया है और इज़रायली अधिकारियों द्वारा उनके परिवार से एक साल से अधिक समय से दूर रखा जा रहा है, जिससे उनका परिवार उनका अंतिम संस्कार नहीं कर पा रहा है।
  • अफ़ग़ानिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर गोलाबारी में कई प्रदर्शनकारियों की मौत
    पीपल्स डिस्पैच
    अफ़ग़ानिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर गोलाबारी में कई प्रदर्शनकारियों की मौत
    20 Aug 2021
    अफ़ग़ानिस्तान में भुखमरी के ख़तरे की ख़बरों के बीच आईएमएफ़ ने सरकार पर स्पष्टता न होने की वजह देश की संसाधनों तक पहुंच को भी रोक दिया है।
  • प्रगतिशीलों ने डेनमार्क सरकार से मानवीय हस्तक्षेप कर नर्स हड़ताल को ख़त्म करने की मांग की
    पीपल्स डिस्पैच
    प्रगतिशीलों ने डेनमार्क सरकार से मानवीय हस्तक्षेप कर नर्स हड़ताल को ख़त्म करने की मांग की
    20 Aug 2021
    वेतन बढ़ाने और वेतन की ग़ैर-बराबरी को ख़त्म करने की मांग के साथ चल रही नर्स की हड़ताल 62 दिन से जारी है, यह डेनमार्क की नर्सों की सबसे बड़ी हड़ताल बन गई है।
  • वीडियो: शोधकर्ताओं ने दर्शाया चूहों में कोविड-19 का संक्रमण और उससे लड़ती एंटीबाडीज़
    संदीपन तालुकदार
    वीडियो: शोधकर्ताओं ने दर्शाया चूहों में कोविड-19 का संक्रमण और उससे लड़ती एंटीबाडीज़
    20 Aug 2021
    चित्र में वायरस के प्रसार को दर्ज किया गया है, जिसके चलते चूहे के श्वसन मार्ग को क्षति पहुंची है। यह इस तथ्य को भी दर्ज करने में सफल रहा है कि कैसे एंटीबाडीज वायरस के प्रसार पर रोक लगाने में कारगर…
  • क्यों अफ़ग़ानिस्तान संकट शरणार्थी क़ानून की ज़रूरत को रेखांकित करता है
    जय मनोज संकलेचा
    क्यों अफ़ग़ानिस्तान संकट शरणार्थी क़ानून की ज़रूरत को रेखांकित करता है
    20 Aug 2021
    शरणार्थियों को भारत में शरण देने के मामले में क़ानून की कमी खल रही है और पड़ोसी अफ़ग़ानिस्तान में राजनीतिक संकट के कारण भाग रहे शरणार्थियों को समर्थन देना भारत की नैतिक अनिवार्यता बन गई है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License