NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
चुनाव 2019; चौथा चरण : 9 राज्यों की 72 सीटों पर मतदान
चौथे चरण में उत्तर प्रदेश में 13, बिहार में 5, झारखंड में 3, मध्य प्रदेश में 6, राजस्थान में 13, महाराष्ट्र में 17, ओडिशा में 6, पश्चिम बंगाल में 8 और जम्मू-कश्मीर में एक सीट पर वोटिंग।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
28 Apr 2019
election 2019

चुनाव 2019 आधे से ज़्यादा रास्ता पार कर चुका है। लोकसभा की कुल 543 सीटों में से 303 पर पिछले तीन चरणों में मतदान हो चुका है। और चौथे चरण की बारी है। चौथे चरण में सोमवार, 29 अप्रैल को देशभर में नौ राज्यों की 72 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इनमें अधिकतर हिंदी पट्टी के क्षेत्र हैं। और इसमें 943 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से 210 के खिलाफ आपराधिक मामले और 158 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

9 राज्य : 72 लोकसभा सीट

उत्तर प्रदेश : 13 सीट

शाहजहांपुर, खेड़ी़, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कनौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर।

उत्तर प्रदेश में कन्नौज से डिंपल यादव, उन्नाव से साक्षी महाराज और फर्रुखाबाद से कांग्रेस के सलमान खुर्शीद मैदान में हैं।

बिहार : 5 सीट

दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर।

बिहार में बेगूसराय की सीट पर सबकी नज़र है। यहां से भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और सीपीआई प्रत्याशी जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार और महागठबंधन से तनवीर हसन मैदान में हैं। उजियारपुर से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और सीपीएम के अजय कुमार प्रमुख उम्मीदवार हैं। मुंगेर लोकसभा सीट से एनडीए ने जेडीयू के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को टिकट दिया है तो महागठबंधन ने बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को यहां से चुनाव मैदान पर उतारा है।

झारखंड : 3 सीट

चतरा, लोहारदगा, पलामू।

चतरा में भाजपा उम्मीदवार सांसद सुनील सिंह, कांग्रेस उम्मीदवार मनोज यादव और राजद उम्मीदवार सुभाष यादव चुनाव मैदान में हैं। लोहरदगा में भाजपा की ओर से सुदर्शन भगत और कांग्रेस की ओर से सुखदेव भगत को उतारा गया है। पलामू में भाजपा प्रत्याशी बीडी राम और राजद प्रत्याशी घूरन राम हैं।

मध्य प्रदेश : 6 सीट

सिधी, शहडोल, जबलपुर, मांडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा।

मध्यप्रदेश में राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में छिंदवाड़ा सीट कमलनाथ के लिए नाक का सवाल बन गई है। मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से पहले कमलनाथ यहां से लगातार नौ बार चुनाव जीतकर संसद पहुंच चुके हैं।

राजस्थान : 13 सीट

सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बंसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भिलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारन

राजस्थान में जोधपुर लोकसभा सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत भी संसद पहुंचने की जुगत में हैं। इस सीट से भाजपा नेता और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मैदान पर हैं।

बाड़मेर में 2018 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में पहुंचे मानवेंद्र सिंह मैदान पर हैं। यहां भाजपा ने कर्नल सोनाराम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बारां-झालावाड़ लोकसभा सीट पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के बेटे दुष्यंत चौथी बार पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं जबकि उनके प्रतिद्वंदी के रूप में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए प्रमोद शर्मा हैं।

महाराष्ट्र : 17 सीट

नंदूरबार, धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, मावल, शिरूर, शिर्डी।

पश्चिम बंगाल : 8 सीट

बेहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पूर्व, बर्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर, बीरभूम

पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट पर भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो और अभिनेत्री मुनमुन सेन के बीच रोचक मुकाबला है।

ओडिशा : 6 सीट

मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर

जम्मू-कश्मीर : 1 सीट

अनंतनाग (सिर्फ कुलगाम जिले में वोटिंग)।

जम्मू-कश्मीर में कुलगाम जिले में तीन लाख 45 हजार से अधिक मतदाता हैं। इस सीट के लिए प्रमुख उम्मीदवारों में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी. ए. मीर और नेशनल कांफ्रेंस के हसनैन मसूदी शामिल हैं।

भाजपा के सामने 45 सीटें बचाने की चुनौती

चौथे चरण में भाजपा के समक्ष 45 सीटों को बचाने की चुनौती है, जिनपर उसने 2014 में जीत दर्ज की थी। इनमें से राजस्थान में 13, उत्तर प्रदेश में 12, मध्य प्रदेश में पांच, बिहार में तीन, झारखंड में तीन, महाराष्ट्र में आठ और पश्चिम बंगाल में एक सीट शामिल है।

विधानसभा चुनाव भी

ओडिशा में विधानसभा की शेष 42 सीटों सहित मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा, उत्तर प्रदेश में निघासन और पश्चिम बंगाल में कृष्णगंज विधानसभा सीट के उप-चुनाव के लिए भी सोमवार को वोट डाले जाएंगे।

लोकसभा चुनाव के अगले तीन चरण, 6 मई, 12 मई और 19 मई को होंगे, और मतगणना 23 मई को होगी।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

General elections2019
2019 Lok Sabha elections
2019 आम चुनाव
fourth phase election 2019
9 states-72 seats
BJP
Congress
Gathbandhan
mahagathbandhan
left parties
Kanhaiya Kumar

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • workers
    तारिक अनवर
    यूपी चुनाव: धीमी मौत मर रहा है भगवान कृष्ण को संवारने-सजाने वाला मथुरा-वृंदावन का उद्योग
    07 Feb 2022
    हिंदुत्व की उच्च डेसिबल की राजनीति हिंदू और मुस्लिम समुदायों से आने वाले कारीगरों, व्यापारियों और निर्माताओं की आजीविका को बचाने में विफल रही है।
  • yogi and amit shah
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: भाजपा को चुनावों में भगवान और मुसलमान का ही सहारा
    07 Feb 2022
    ख़बरों की इस भाग दौड़ में ख़बरों का मर्म छूट जाता है। इस हफ़्ते की कुछ ख़ास ख़बरें लेकर आए हैं अनिल जैन, जिसमें राम जी की जाति से लेकर केजरीवाल का मोदी मॉडल तक शामिल है। 
  • Lata Mangeshkar
    नम्रता जोशी
    लता मंगेशकर की उपलब्धियों का भला कभी कोई विदाई गीत बन सकता है?
    07 Feb 2022
    संगीत और फ़िल्म निर्माण में स्वर्ण युग के सबसे बड़े नुमाइंदों में से एक लता मंगेशकर का निधन असल में वक़्त के उस बेरहम और अटूट सिलसिले का एक दुखद संकेत है, जो अपने जीवन काल में ही किंवदंती बन चुके…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में एक महीने बाद कोरोना के एक लाख से कम नए मामले सामने आए  
    07 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 83,876 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2.62 फ़ीसदी यानी 11 लाख 8 हज़ार 938 हो गयी है।
  • MGNREGA
    डॉ. राजू पाण्डेय
    बजट 2022: गांव और किसान के प्रति सरकार की खटकने वाली अनदेखी
    07 Feb 2022
    कोविड-19 के इस भयानक दौर में यह आशा की जा रही थी कि सरकार न केवल मनरेगा को ज्यादा मजबूती देगी, बल्कि शहरी इलाकों के लिए भी कोई ऐसी ही योजना लाई जाएगी। विगत वित्तीय वर्ष के संशोधित आकलन की तुलना में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License