NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
चुनाव 2019: देश की वोटर लिस्ट से 2 करोड़ 10 लाख महिला मतदाता ‘लापता’
महिला संगठनों ने बताया कि 21 मिलियन 'लापता' महिला मतदाताओं का मतलब है कि भारत के प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में लगभग38,000 महिला मतदाता मतदान नहीं करेंगी।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
03 Apr 2019
woman voter

आठ महिला संगठनों ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) को एक संयुक्त ज्ञापन सौंपकर इस तथ्य पर ध्यान आकर्षित किया कि 18 वर्ष और उससे अधिक आयु की लाखों महिलाओं को मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं किया गया है।

ज्ञापन में कहा गया है, “2011 की जनगणना बताती है कि 2019 तक 18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं की कुल जनसंख्या पुरुषों की जनसंख्या की  97.2 प्रतिशत होगी। लेकिन 2019 के चुनाव आयोग के आंकड़ों से पता चलता है कि महिला मतदाताओं में पुरुष मतदाताओं के अनुपात में केवल 92.7 प्रतिशत है, जो महिला मतदाताओं की 4.5 प्रतिशत की कमी का संकेत है। यह 4.5 प्रतिशत एक चौंका देने वाला आकड़ा है जो तकरीबन दो करोड़ दस लाख महिलाओं में तब्दील हो जाता है। जिन्हें सिर्फ इसलिए वोट देने के अपने अधिकार से वंचित कर दिया जाएगा, क्योंकि उनका नाम मतदाता सूचियों में दर्ज नहीं है। ” 

इस ज्ञापन को संयुक्त रूप से ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक वुमेन्स एसोसिएशन (एडवा), ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव वीमेन्स एसोसिएशन (ऐपवा),नेशनल फेडरशन ऑफ़ इंडियन वुमन, अखिल भारतीय दलित महिला अधिकार मंच, गिल्ड ऑफ सर्विस, जॉइंट वुमन प्रोग्राम, वॉर विडोस एसोसिऐशन  और दलित मानवाधिकार पर राष्ट्रीय अभियान ने हस्ताक्षर किया है।

महिला संगठनों ने बताया कि 21 मिलियन 'लापता' महिला मतदाताओं का मतलब है कि भारत के प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में लगभग38,000 महिला मतदाता मतदान नहीं करेंगी। महिला संगठनों द्वारा जारी एक संयुक्त प्रेस बयान में कहा गया है कि अपंजीकृत महिलाओं की सबसे बड़ी संख्या उत्तर प्रदेश (68 लाख ), महाराष्ट्र (23लाख ) और राजस्थान (12 लाख) में है। इसका मतलब है कि उत्तर प्रदेश में हर एक निर्वाचन क्षेत्र में औसतन 85,000 महिला मतदाता वोट देने के अधिकर से वंचित कर दी जाएंगी।"

महिला मतदाताओं के इस असम्मान को देश के नागरिकों के रूप में उनके लोकतांत्रिक अधिकार पर हमला करार देते हुए संगठनों ने सीईसी से अपील की। "तत्काल आधार" पर इस अन्याय को सुधारने के लिए तत्काल कदम उठाएं। 

 

 

women voters
General elections 2019
loksabha elcetion 2019
loksabha
Disenfranchisement
Womens Right

Related Stories

2022 में महिला मतदाताओं के पास है सत्ता की चाबी

चुनाव चक्र: आधी आबादी के सवाल; उज्ज्वला से आगे जहां और भी हैं...

टाइमलाइन : संसद के शीतकालीन सत्र में क्या कुछ हुआ, विपक्षी सांसदों को क्यों रहना पड़ा संसद से बाहर?

मतदाता पहचान कार्ड, सूची को आधार से जोड़ने सहित चुनाव सुधार संबंधी विधेयक को लोकसभा की मंजूरी

21 घंटे चली भारत की संसद में 20 बिल पेश हुए, अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन

संसद को अपने रसोईघर की तरह इस्तेमाल कर रही है मोदी सरकार!

संसद का मानसून सत्र : लोकसभा में सरकार की घेराबंदी, नहीं हो सका प्रश्नकाल

चुनाव अभियानों के दौरान शर्मसार करतीं महिला-विरोधी टिप्पणियां !   

Ask No Questions : कोई सवाल न पूछे

दिल्ली हिंसा : अमित शाह ज़िम्मेदारी लीजिये


बाकी खबरें

  • CARTOON
    आज का कार्टून
    प्रधानमंत्री जी... पक्का ये भाषण राजनीतिक नहीं था?
    27 Apr 2022
    मुख्यमंत्रियों संग संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकारों से पेट्रोल-डीज़ल के दामों पर टैक्स कम करने की बात कही।
  • JAHANGEERPURI
    नाज़मा ख़ान
    जहांगीरपुरी— बुलडोज़र ने तो ज़िंदगी की पटरी ही ध्वस्त कर दी
    27 Apr 2022
    अकबरी को देने के लिए मेरे पास कुछ नहीं था न ही ये विश्वास कि सब ठीक हो जाएगा और न ही ये कि मैं उनको मुआवज़ा दिलाने की हैसियत रखती हूं। मुझे उनकी डबडबाई आँखों से नज़र चुरा कर चले जाना था।
  • बिहारः महिलाओं की बेहतर सुरक्षा के लिए वाहनों में वीएलटीडी व इमरजेंसी बटन की व्यवस्था
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः महिलाओं की बेहतर सुरक्षा के लिए वाहनों में वीएलटीडी व इमरजेंसी बटन की व्यवस्था
    27 Apr 2022
    वाहनों में महिलाओं को बेहतर सुरक्षा देने के उद्देश्य से निर्भया सेफ्टी मॉडल तैयार किया गया है। इस ख़ास मॉडल से सार्वजनिक वाहनों से यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी।
  • श्रीलंका का आर्थिक संकट : असली दोषी कौन?
    प्रभात पटनायक
    श्रीलंका का आर्थिक संकट : असली दोषी कौन?
    27 Apr 2022
    श्रीलंका के संकट की सारी की सारी व्याख्याओं की समस्या यह है कि उनमें, श्रीलंका के संकट को भड़काने में नवउदारवाद की भूमिका को पूरी तरह से अनदेखा ही कर दिया जाता है।
  • israel
    एम के भद्रकुमार
    अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात
    27 Apr 2022
    रविवार को इज़राइली प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के साथ जो बाइडेन की फोन पर हुई बातचीत के गहरे मायने हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License