NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
नज़रिया
भारत
राजनीति
चुनाव 2019 : दिल्ली की आबो-हवा की तरह राजनीति में भी कुछ साफ नहीं
दिल्ली में अभी कुछ भी साफ नहीं है। न बीजेपी के प्रत्याशी घोषित हो रहे हैं न आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की स्थिति साफ हो रही है।

मुकुंद झा
02 Apr 2019
delhi elaction 2019

पूरे देश में आम चुनावों को लेकर तैयारी तेज़ है। पहले फेज़ का मतदान भी 11 अप्रैल को है, लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में अभी तक कोई भी राजनीतिक पार्टी अपने चुनाव अभियान को लेकर निश्चित नहीं है। हालांकि दिल्ली में छठे चरण 12 मई को चुनाव होने हैं लेकिनअभी किसी भी दल ने चुनाव को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। दिल्ली के दिल में क्या यह समझना बहुत मुश्किल दिख रहा है। 

आप-कांग्रेस में पेच, भाजपा भी भ्रमित!

सिर्फ आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के ही  गठबन्धन में ही पेच नहीं फंसा है बल्कि पिछली बार सभी सात सीटें जीतने वाली भाजपा भी इसबार के चुनावो में अपने उम्मीदवार को लेकर बहुत ही भ्रमित लग रही है। 

उसके अंदर भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है वैसे भी दिल्ली भाजपा में गुटबाजी कोई नई बात नहीं है। भाजपा आलाकमान ने सात सीटों के लिए दिल्ली चुनाव समिति द्वारा भेजे गई उम्मीदवारों की सूची को अस्वीकार कर दिया है और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को नई सूची भेजने के लिए कहा है। इसको लेकर कई अटकले लगाई जा रही हैं कि कई वर्तमान सांसदों के टिकट काटे जा सकते हैं।

कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भाजपा हाईकमान दिल्ली भाजपा चुनाव समिति जिसमें 19 सदस्य हैं, उनके भेजे गए प्रस्ताव से नाराज़ है।इस कमेटी ने दिल्ली की सभी सीटों के लिए तीन-तीन नाम का प्रस्ताव भेजा है। कुल 21 नाम भेजे है, लेकिन उसमें ज़्यादातर सदस्य ऐसे हैं जो महासचिव और प्रभारी हैं। इसके आलावा 7 सांसद हैं। इसको लेकर  केंद्रीय नेतृत्व का मानना है कि यदि सभी बड़े नेता लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, तो पार्टी कैसे कार्य करेगी?

 

इसलिए ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि भाजपा का केंद्रीय संसदीय बोर्ड दिल्ली की गुटबाजी से इतना नाराज़ है कि उसने दिल्ली की जिम्मेदारी पूरी तरह से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर डाल दी और वही फैसला करेंगे कि किसे टिकट दिया जाए।

इस पूरे मामले में सबसे चौकाने वाली बात थी कि हाल ही में क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर का नाम दिल्ली चुनाव समिति द्वारा प्रस्तुत सूची में शामिल नहीं किया गया। यह एक ही चौंकाने वाला मामला था क्योंकि भाजपा हाईकमान ने नई दिल्ली सीट के लिए कुछ दिनों पहले गंभीर का पार्टी की ओर से स्वागत किया था और उम्मीद की जा रही थी की वो नयी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन इस मामले को लेकर राज्य नेतृत्व की राय केन्द्रीय नेतृत्व से पूरी तरह भिन्न दिख रही है। दिल्ली में सेलिब्रिटी उम्मीदवारों के नामों पर विचार करने पर भाजपा आलाकमान और दिल्ली पार्टी के नेताओं के बीच भारी असहमति दिख रही है।

दिल्ली भाजपा के कई नेताओं का मानना है कि दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं, ऐसे में अगर वे जीते तो सेलिब्रिटी उम्मीदवार स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अच्छे संबंध नहीं बना पाएंगे। दिल्ली भाजपा नेताओं ने दावा किया कि "लोकसभा टिकट के लिए भाजपा में शामिल होने वाली हस्तियों पर आपत्ति जताई गई थी और टिकट वितरण के दौरान समर्पित नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए प्राथमिकता की मांग की गई है।

इस बीच, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का मानना है कि पार्टी दिल्ली इकाई को और अधिक सक्रिय रूप से आम लोगों से संपर्क करना चाहिए और नए नामों की पेशकश करनी चाहिए।

दिल्ली में सिख नेताओं और कार्यकर्ताओं में गुस्सा

वही दूसरी तरफ ऐसी भी ख़बरे आ रही है कि भाजपा की दिल्ली इकाई में सिख नेताओं और कार्यकर्ताओं में गुस्सा है क्योंकि उन्हें लगता है कि पार्टी के कामकाज में उनके समुदाय को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं दिया जा रहा है। इस बात को बल तब और मिला जब रविवार को दिल्ली के सात स्थानों पर आयोजित 'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम में शहर के किसी भी प्रमुख सिख नेता की मौजूदगी नहीं दिखी।

दिल्ली भाजपा के लिए सिखों की नाराजगी भारी पड़ सकती है। राजौरी गार्डन, तिलक नगर, जंगपुरा, शाहदरा, जनकपुरी, कालकाजी, हरि नगर और गांधी नगर के लगभग आठ विधानसभा क्षेत्रों में सिखों का महत्वपूर्ण प्रभाव है। 

अकेले चुनाव में उतरने के मूड में दिख रही है कांग्रेस

लोकसभा चुनावों के लिए AAP के साथ अपने संभावित गठबंधन पर अभी भी अटकलों के साथ ही दिल्ली कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी में सभी सात निर्वाचन क्षेत्रों के संभावित उम्मीदवारों को चुनने की प्रक्रिया में लग गई है।

ऐसी खबरे है की दिल्ली कांग्रेस प्रमुख शीला दीक्षित ने शनिवार रात अपने आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की, जहां 70 से अधिक आवेदकों के एक समूह से राष्ट्रीय राजधानी के सात निर्वाचन क्षेत्रों में से प्रत्येक के लिए दो से तीन उम्मीदवारों को चुना है। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के सदस्य पीसी चाको और केसी वेणुगोपाल भी शामिल थे।

 

“संभावित उम्मीदवारों के तीन नामों को प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से चुना गया था। स्क्रीनिंग कमेटी की सूची देखने के लिए सोमवार को एक बैठक होनी थी।

हमने दिल्ली में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवन्द्र यादव से बात करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने इस पर बात नहीं की इसके आलावा हमने दिल्ली कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओ से भी संपर्क किया। दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और दिल्ली के पूर्व सांसद जे.पी. अग्रवाल ने न्यूज़क्लिक से बात करते हुए कहा की वो इस पूरे मामले पर कमेंट नहीं कर सकते है और कहा कि हाईकमान जो भी फैसला करेगा उन्हें वो मंजूर होगा। क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस उन्हें उत्तर पूर्व लोकसभा क्षेत्र से एक बार फिर चुनाव में उतार सकती है।

लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार,  पूर्व सांसद अजय माकन नई दिल्ली,  पूर्व सांसद कपिल सिब्बल और हारुन यूसुफ (चांदनी चौक के लिए), और जेपी अग्रवाल और पूर्व विधायक मतीन अहमद का नाम शामिल किया गया है। वहीं पूर्वी दिल्ली के लिए संदीप दीक्षित का नाम है।

AAP ने भी अपना चुनाव अभियान शुरू किया

AAP ने काफी कोशिश की दिल्ली में गठबंधन हो जाए लेकिन जब उन्होंने देखा की कांग्रेस इसको लेकर उत्सुक नहीं है तो उन्होंने समय न गंवाते हुए सभी सीटों पर अपने उम्मीद्वार घोषित कर दिए। सभी ने आक्रमक तरीके से चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। दिल्ली में अभी एकमात्र AAP  ही है जिसने अपने उम्मीदिवारों का ऐलान किया है। आतिशी मार्लेना को पूर्वी दिल्ली से चुनाव मैदान में उतारा गया है, जबकि गुग्गन सिंह उत्तर पश्चिमी दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, AAP की राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य राघव चड्ढा दक्षिण दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पंकज गुप्ता चांदनी चौक सीट से चुनाव लड़ेंगे। दिलीप पांडे उत्तर-पूर्वी दिल्ली और बृजेश गोयल नई दिल्ली सीटों से चुनाव लड़ेंगे। इसके आलावा वेस्ट दिल्ली से सुनील जाख़ड मैदान में हैं।

गठबंधन पर क्या है पेच?

केजीरवाल और उनकी पार्टी दावा कर रहे हैं वो अपने किये हुए काम के आधार पर दिल्ली में सभी 7 सीट जीत जाएंगे परन्तु हकीकत उन्हें भी पता है ऐसा कर पाना आसान नहीं है, क्योंकि विधानसभा के चुनावों में आप और केजरिवाल की एक आंधी थी जिसमें उन्हें सफलता मिली थी लेकिन अब ऐसा कर पाना संभव नहीं दिख रहा है।

आप और कांग्रेस दोनों पार्टियों का वोट बैंक एक जैसा है। दलितों, अल्पसंख्यकों, झुग्गी बस्तियों और पुनर्वास कालोनियों वाले इलाको में दोनों पार्टी का समर्थन है और इसमें कोई भी विभाजन का मतलब भारतीय जनता पार्टी को सीधी मदद होगी, जो कि बालाकोट हवाई हमलों के बाद अपने राष्ट्रवाद कार्ड से मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने का प्रयास कर रही है। इसलिए AAP  चाहती थी कि कांग्रेस से गठबंधन हो जाए जिससे चुनाव में किसी भी तरह का रिस्क न हो।

लेकिन इसका दूसरा पहलू भी। कांग्रेस को मालूम है कि AAP  ने उसका वोट बैंक छीना है और अब उसे लग रहा है कि वो धीरे धीरे उसके पास वापस आ रहा है। निगम चुनावो में कांग्रेस के वोट शेयर में वृद्धि हुई भी थी। उसको लगता है कि अगर गठबंधन किया तो ऐसा नहीं हो पाएगा और वो अपना वोट बैंक हमेशा के लिए खो देगी।

ऐसा नहीं है कि पूरी कांग्रेस गठबंधन नहीं चाहती है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस में दो फाड़ हैं।  एक धड़ा गठबंधन के पक्ष में है तो दूसरा इसके खिलाफ।

दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पी सी चाको और अजय माकन कई मौके पर खुलकर गठबंधन के पक्ष में बोल चुके हैं, परन्तु शीला दीक्षित सहित कई नेताओ का मानना है की AAP  से गठबंधन से कांग्रेस को भविष्य में भारी नुकसान होगा। एक कारण यह भी है कि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष और केजरीवाल के संबंध कभी भी मधुर नहीं रहे।

कांग्रेस आधिकारिक तौर पर न तो गठबंधन के लिए मना कर रही है न हां। अभी भी गठबंधन की उम्मीद बाकी है “कुछ समय में, चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। आपको कुछ दिनों में इसके बारे में पता चल जाएगा। एक आधिकारिक घोषणा होगी।” ये कांग्रेस की आधिकारिक स्थिति है।

AICC के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने कहा कि AAP के साथ साझेदारी करने पर फैसला लिया जाना बाकी है। “गठबंधन पर निर्णय अभी भी लंबित है। जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, हम सकारात्मक हैं लेकिन अंतिम निर्णय राहुल जी को करना है।

गठबंधन हुआ तो दिल्ली में भाजपा के लिए मुश्किल

कई जानकारों का मनाना है और पिछले पिछले लोकसभा चुनावों के आंकड़ों से भी पता चलता है कि AAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन का परिणाम दिल्ली में भाजपा के लिए एक मुश्किल स्थिति बन सकता है। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 46% वोट मिले थे, जबकि AAP को 33% वोट और कांग्रेस को 15% वोट मिले थे। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि AAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन होगा तो वो अपनी और और भी वोटो को खींचेगा, जिसका सीधा नुकसान भाजपा को ही होगा | 

दूसरी और भाजपा  भी यह बात जानती है। इसको लेकर वो भी चिंतित है और वो नहीं चाहती है कि उसके खिलाफ किसी भी तरह का गठबंधन हो, क्योंकि उसकी खुद की भी हालत ठीक नहीं है। वो भी अपने अंतर क्लेश से जूझ रही है। ऐसे में दिल्ली में ये लोकसभा चुनाव बहुत ही रोचक होने की उम्मीद है।

 

Delhi
2019 elections
AAP
BJP
Congress
Arvind Kejriwal
manoj tiwari
Lok Sabha Elections 2019
National Capital

Related Stories

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

ख़बरों के आगे-पीछे: MCD के बाद क्या ख़त्म हो सकती है दिल्ली विधानसभा?

ख़बरों के आगे-पीछे: राष्ट्रपति के नाम पर चर्चा से लेकर ख़ाली होते विदेशी मुद्रा भंडार तक

ख़बरों के आगे-पीछे: केजरीवाल के ‘गुजरात प्लान’ से लेकर रिजर्व बैंक तक

यूपी में संघ-भाजपा की बदलती रणनीति : लोकतांत्रिक ताकतों की बढ़ती चुनौती

ख़बरों के आगे-पीछे: पंजाब पुलिस का दिल्ली में इस्तेमाल करते केजरीवाल

इस आग को किसी भी तरह बुझाना ही होगा - क्योंकि, यह सब की बात है दो चार दस की बात नहीं

ख़बरों के आगे-पीछे: क्या अब दोबारा आ गया है LIC बेचने का वक्त?

ख़बरों के आगे-पीछे: भाजपा में नंबर दो की लड़ाई से लेकर दिल्ली के सरकारी बंगलों की राजनीति

बहस: क्यों यादवों को मुसलमानों के पक्ष में डटा रहना चाहिए!


बाकी खबरें

  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    मोदी सरकार के 8 साल: सत्ता के अच्छे दिन, लोगोें के बुरे दिन!
    29 May 2022
    देश के सत्ताधारी अपने शासन के आठ सालो को 'गौरवशाली 8 साल' बताकर उत्सव कर रहे हैं. पर आम लोग हर मोर्चे पर बेहाल हैं. हर हलके में तबाही का आलम है. #HafteKiBaat के नये एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार…
  • Kejriwal
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: MCD के बाद क्या ख़त्म हो सकती है दिल्ली विधानसभा?
    29 May 2022
    हर हफ़्ते की तरह इस बार भी सप्ताह की महत्वपूर्ण ख़बरों को लेकर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन…
  • राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष:  …गोडसे जी का नंबर कब आएगा!
    29 May 2022
    गोडसे जी के साथ न्याय नहीं हुआ। हम पूछते हैं, अब भी नहीं तो कब। गोडसे जी के अच्छे दिन कब आएंगे! गोडसे जी का नंबर कब आएगा!
  • Raja Ram Mohan Roy
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या राजा राममोहन राय की सीख आज के ध्रुवीकरण की काट है ?
    29 May 2022
    इस साल राजा राममोहन रॉय की 250वी वर्षगांठ है। राजा राम मोहन राय ने ही देश में अंतर धर्म सौहार्द और शान्ति की नींव रखी थी जिसे आज बर्बाद किया जा रहा है। क्या अब वक्त आ गया है उनकी दी हुई सीख को अमल…
  • अरविंद दास
    ओटीटी से जगी थी आशा, लेकिन यह छोटे फिल्मकारों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: गिरीश कसारावल्ली
    29 May 2022
    प्रख्यात निर्देशक का कहना है कि फिल्मी अवसंरचना, जिसमें प्राथमिक तौर पर थिएटर और वितरण तंत्र शामिल है, वह मुख्यधारा से हटकर बनने वाली समानांतर फिल्मों या गैर फिल्मों की जरूरतों के लिए मुफ़ीद नहीं है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License