NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
चुनाव 2019; दिल्ली: क्या मोदी दिल्ली की 70% आबादी को बेघर करना चाहते हैं?
आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि दिल्ली की अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वाली 60 से 70 प्रतिशत आबादी को बेघर करने के लिये मोदी सरकार ने इन कॉलोनियों को तोड़ने की योजना बना ली है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
08 May 2019
चुनाव 2019; दिल्ली: क्या मोदी दिल्ली की 70% आबादी को बेघर करना चाहते हैं?

दिल्ली में 12 मई को मतदान हैं, और दिल्ली में अनाधिकृत कॉलोनियाँ काफ़ी अहम हैं क्योंकि चुनाव को मद्देनज़र रखते हुए इन्हे नज़रंदाज़ करना या इनको नाराज़ करना किसी भी राजनीतिक दल के लिए भा पड़ सकता है। 

दिल्ली में एक बात परंपरागत तौर पर मानी जाती थी कि अनाधिकृत कॉलोनियाँ और झुग्गी बस्तियाँ कांग्रेस का वोट हैं लेकिन 2015 के बाद से स्थितियाँ बदली हैं। अब ये जो पहले कभी कांग्रेस का मज़बूत गढ़ होता था अब वो आम आदमी पार्टी का मज़बूत आधार बना है। इन्हीं के दम पर आम आदमी पार्टी ने 2015  के विधानसभा चुनावो में अप्रत्याशित जीत हासिल की थी। 

इन चुनावों में एक बार फिर से आप अनाधिकृत कॉलोनियों के लोगों को अपनी ओर करना चाहती है, इसके लिए आप ने पिछले कुछ सालो में इन इलाक़ों में भारी निवेश किया है। उसने इन इलाक़ों में मुलभुत सुविधाएँ जैसे सड़क, नाली और पीने के पानी के लिए लाइन बड़ी तादाद में लगाई है। उन्हें उम्मीद है कि इस चुनाव में ये सभी आप के पक्ष में मतदान करेंगे। 

केजरीवाल ने बुधवार को कहा, ‘‘केन्द्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हमें बताया है कि दिल्ली में कच्ची कॉलोनियों को हटाकर वो जगह बड़े बिल्डर को दे दी जायेगी ताकि वहाँ बड़े अपार्टमेंट बनाए जा सकें। भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी इस बात को हाल ही में एक जनसभा में स्वीकार किया है।’’ 

आप संयोजक ने कहा कि उन्होंने पाँच महीने पहले भी यह आशंका जताई थी कि केन्द्र सरकार ने अनाधिकृत कॉलोनियाँ तोड़ने की योजना बना ली है। उन्होंने कहा कि सरकार अब इस योजना को अमली जामा पहनाने जा रही है। 
उन्होंने आरोप लगाया कि अनाधिकृत कॉलोनियों में पिछले दो साल से कराये जा रहे विकास कार्यों को रोकने के लिये भी केन्द्र सरकार ने दिल्ली सरकार पर दबाव बनाया था। दिल्ली सरकार द्वारा काम बंद नहीं करने पर केन्द्र सरकार ने अब इन्हें तोड़ने की योजना को आगे बढ़ा दिया है। 

आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार पर ग़रीब-विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा, "वो दिल्ली की 70% आबादी को उजाड़ना चाहती है, उनकी जगह अपने बड़े पूंजीपतियों को बिठाने की कोशिश कर रही है।" साथ ही केजरीवाल ने कहा कि वो किसी भी क़ीमत पर इन्हें उजड़ने नहीं देंगे। उन्होंने इस मौक़े पर इन कॉलोनियों को लेकर अपना विकास का मॉडल भी बताया जिसमें उन्होंने यहाँ मुलभुत सुविधाओं से लेकर सुंदरीकरण की बात कही। उन्होंने कहा, "इन सब में भाजपा की केंद्र सरकार बाधा बनकर खड़ी है इसलिए उनके ख़िलाफ़ मतदान करें दिल्ली की जनता हमें सातों सीट जिता कर हमारे हाथ मज़बूत करे जिससे हम दिल्ली का संपूर्ण विकास कर सकें। 
केजरीवाल ने जो भी आज की प्रेस वार्ता में कहा है अगर ये बात दिल्ली की आम जनता को समझ आ गया है तो भाजपा के लिए दिल्ली में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 

इसके अलावा केजरीवाल ने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी से तीन सवाल किये और कहा कि इनका जवाब आज की रैली में मोदी दें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के उनके पुराने वादे की याद दिलाते हुए उम्मीद जताई कि वह बुधवार को रामलीला मैदान में आयोजित रैली में इस वादे के अधूरे रहने की वजह दिल्ली वालों को बतायेंगे। 

लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र मोदी की दिल्ली रामलीला मैदान में बुधवार शाम को जनसभा आयोजित की गयी है। 
केजरीवाल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी की आज दिल्ली में रैली है। हमारा उनसे निवेदन है कि इस रैली में मोदी जी हमारे तीन सवालों का दिल्ली की जनता को जवाब जरूर देंगे।’’ 

उन्होंने कहा कि पहला सवाल यह है कि दिल्ली में इतने लंबे समय से सीलिंग क्यों करायी जा रही है, जिसके कारण दिल्ली का उद्योग जगत तबाह हो गया। दूसरा सवाल पूर्ण राज्य को लेकर है, जिसके लिये मोदी ने 2014 में रामलीला मैदान में ही वादा किया था कि केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने पर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जायेगा। 

केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली की भोलीभाली जनता ने भाजपा को सातों सीट जिता दीं लेकिन पांच साल बीतने के बाद भी दिल्ली पूर्ण राज्य नहीं बन सकी। मोदी जी अब दिल्ली की जनता को इसकी वजह तो बता दें।’’ 

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से तीसरा सवाल पाकिस्तान के साथ उनके रिश्तों को लेकर पूछा। उन्होंने कहा, कि पाकिस्तान के किसी प्रधानमंत्री ने पहली बार भारत में किसी व्यक्ति विशेष के प्रधानमंत्री चुने जाने की ज़रूरत पर बल दिया है। केजरीवाल ने कहा कि मोदी को यह बताना चाहिये कि पाकिस्तान के साथ उनके क्या रिश्ते हैं? 

उल्लेखनीय है कि हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने भारत में लोकसभा चुनाव के बाद दोबारा मोदी सरकार के गठन की ज़रूरत पर बल देते हुए कहा था कि ऐसा होने पर भारत और पाकिस्तान के बीच शांति प्रक्रिया बहाल हो सकेगी। 

Arvind Kejriwal
delhi government
Narendra modi
unauthorized colony in delhi
state-centre govt

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"


बाकी खबरें

  • ramnavami
    संदीप चक्रवर्ती
    पश्चिम बंगाल: विहिप की रामनवमी रैलियों के उकसावे के बाद हावड़ा और बांकुरा में तनाव
    12 Apr 2022
    हावड़ा में बहुसंख्यक मुस्लिम रिहाइश वाले इलाकों से गुजरते रामनवमी जुलूस ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और उन पर पथराव किया।
  • NOIDA
    श्याम मीरा सिंह
    देर रात डीजे बजाने को लेकर न्यूज-18 के पत्रकार और जागरण आयोजकों के बीच क्या हुआ? जानिये पूरा घटनाक्रम
    12 Apr 2022
    पत्रकार सौरभ ने आयोजकों को डीजे बंद करने के लिए कहा, लेकिन ये बात आयोजकों को इतनी नागवार गुज़री कि वे सौरभ शर्मा को मौके पर ही सबक़ सिखाने के लिए दौड़ पड़े। आयोजकों ने उन्हें पाकिस्तानी कहते हुए परिवार…
  • उपेंद्र स्वामी
    दुनिया भर की: सोमालिया पर मानवीय संवेदनाओं की अकाल मौत
    12 Apr 2022
    यह अप्रैल का महीना चल रहा है। कई लोगों का कहना है कि सोमालिया के लिए जीवन या विनाश का विकल्प देने वाला महीना साबित हो सकता है। यह महीना सोमालिया और मध्य-पूर्वी अफ्रीकी देशों में बारिश शुरू होने का…
  • भाषा
    सीबीआई को आकार पटेल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मिली अनुमति
    12 Apr 2022
    केंद्र ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया’ और उसके पूर्व प्रमुख आकार पटेल के खिलाफ विदेशी चंदा विनियमन कानून (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन के मामले में मुकदमा चलाने की…
  • भाषा
    ओडिशा के क्योंझर जिले में रामनवमी रैली को लेकर झड़प के बाद इंटरनेट सेवाएं निलंबित
    12 Apr 2022
    ओडिशा के क्योंझर जिले में एक दिन पहले राम नवमी की रैली को लेकर दो समुदायों के बीच संघर्ष के बाद मंगलवार को इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License