NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
चुनाव 2019: दूसरे चरण में तमिलनाडु और कर्नाटक
आज दक्षिण भारत के दो राज्यों कर्नाटक के 14 और तमिलनाडु के 35 सीटों पर मतदान हुए। शाम पांच बजे तक कर्नाटक में 61.80 और तमिलनाडु में 61.52 फीसदी मतदान रहा।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
18 Apr 2019
si
image courtesy- first post

आम चुनाव 2019 की गाड़ी दूसरे चरण में पहुंच को पार चुकी है। आज दक्षिण भारत के दो राज्यों  कर्नाटक के 14 और तमिलनाडु में सारी सीटों पर मतदान की  तारीख तय की गयी थी। शाम पांच बजे तक की मिली जानकारी के तहत तमिलनाडु का मतदान प्रतिशत तकरीबन 61.52 फीसदी रहा। वेल्लूर लोकसभा सीट पर होने वाले चुनाव को रदद् कर दिया गया। रद्दी की वजह यह थी कि वेल्लूर सीट से डीएमके के उम्मीदवार के घर पर इनकम टैक्स डिपाटमेंट ने छापा डाला। और तकरीबन 11 करोड़ की नकदी काले धन के तौर पर पकड़ा।  यह अंदेशा लगया गया कि इस काले धन का इस्तेमाल चुनावों में जमकर किया जाएगा।  इसलिए चुनाव को  रद्द कर देना चाहिए। 

पिछले लोकसभा चुनाव में तालिनाडु के 39 लोकसभा सीटों में तकरीबन 37 लोकसभा सीटों पर एआइडीएमके (AIDMK) ने जीत हासिल की थी।अब करुणानिधि और जे जयललिता के मरने के बाद  तमिलनाडु की चुनावी राजनीति  का पूरा मैदान खाली हो चूका है। तो नया चुनावी राजनीतिक  समीकरण कुछ ऐसा बना है। एआईएडीएमके के साथ बीजेपी,पीएमके,डीएमडीके के विजयकांत और डीएमके के साथ कांग्रेस, डीएमके,वीसीके  और लेफ्ट पार्टियां मिलकर एक दूसरे के खिलाफ लड़ रही हैं।  

जे जयललिता के बाद एआईएडीएमके की अगुवाई कर रहे  पनीरसेल्वम उस तरह से जनता को आकर्षित नहीं करते नहीं दिख रहे, जिस तरह जे जयललिता की अगुवाई वाली एआईएडीएमके करती थी। साथ में जे जयललिता के राजनीतिक जीवन की सबसे भरोसेमंद दोस्त शशिकला के भांजे दिनाकरन की अगुवाई वाली  Amma Makkal Munnetra Kazhagam (AMMK) भी इस चुनाव में एआईएडीएमके के जमे जमाए वोटों को तरफ खींचेगी।  इस तरह एआईएडीएमके के लिए जे जयललिता का न होना, पार्टी का दो फाड़ में बंट जाना, ऐसी स्थितियां हैं जो एआईएडीएमके के खिलाफ पहले से जा रही थी। अब बात करते हैं  एआईएडीएमके के साथ भाजपा के गठबंधन की।

तमिलनाडु में एक ऐसा राज्य हैं जहाँ भाजपा के खिलाफ सबसे मजबूत  हवा बहती है। कुल- मिलाजुलाकर यह कहा जा सकता है कि तमिलनाडु के लोगों के लिए भाजपा जैसी ब्राह्मणवाद और एकरंगी हिंदुस्तान की चाहत रखने वाली पार्टियों का कोई हैसियत नहीं।  यानी तमिलनाडु की चुनावी राजनीति में  कोई भी गंभीर दावेदारी रखने वाला राजनीतिक दल भाजपा से दूरी बनाकर ही चलेगा। तो सवाल उठता है कि एआईएडीएमके जैसी पार्टी ने भाजपा से गठबंधन क्यों किया ? जवाब साफ है इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से लेकर सीबीआई जैसी संस्थाओं को एआईएडीएमके के नेताओं के पीछे लगा देने का डर।  इस तरह से  इस चुनाव में  एआईएडीएमके का चमकने वाला सूरज भाजपा के संगत से अस्त होता हुआ दिख रहा है। एआईएडीएमके के लिए देखने वाली बात यही है कि पीएमके,डीएमडीके के विजयकांत किस तरह का कमाल दिखा पाते हैं।इस तरह से अबकी  बार की चुनावी राजनीति  में डीएमके प्रभावी दिख रही है। करूणानिधि के बेटे स्टालिन की अगुवाई में लड़ रही डीएमके कांग्रेस और लेफ्ट वाला मोर्चा तमिलनाडु में सबसे प्रभावी दल के तौर पर उभर कर सामने आ रहा है । 

साल 2014 के आम चुनाव में पूरे देश के मतदान प्रतिशत से भी अधिक मतदान प्रतिशत कर्नाटक राज्य का रहा। राज्य में दूसरे और तीसरे चरण में क्रमश: 18 और 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। पहला चरण आज सम्पन्न हुआ। आज कर्नाटक के 14 सीटों पर शाम पांच बजे तक तकरीबन 61.80 फीसदी मतदान हुआ।     राज्य कांग्रेस का गढ़ रहा है लेकिन हालिया दौर के समीकरण बदल हुए भी हैं।  

कर्नाटक की राजनीति में तीन प्रमुख दल- कांग्रेस, जनता दल (सेक्युलर) और भाजपा हैं। वर्तमान में कांग्रेस और जेडीएस के गठबंधन से यहां की  सरकार चल रही है, जिसमें जेडीएस के एचडी. कुमारस्वामी मुख्यमंत्री हैं। 2018 में हुए इस गठबंधन के बाद से दोनों दलों के बीच कई मुद्दों पर मतभेद सामने आते रहे हैं। कर्नाटक राजनीति पर नजर रखने वाले मानते हैं कि इस मदभेद का असर जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन को आम चुनाव में भी दिख सकता है। इन परिस्थितयों को भाजपा अपने अनुकूल बनाने के लिए पूरी कोशिश में जुटी हुई है। 

अभी तक के चुनावों में देखा गया है कि कर्नाटकवासी राज्य स्तरीय चुनाव और केंद्र के चुनाव में अलग-अलग दल पर भरोसा जताते हैं। जेडी(एस) का वोटबैंक दक्षिणी जिलों के बाहर बहुत कम है। भाजपा मानती है कि मुंबई-कर्नाटक के तटीय क्षेत्र उसके गढ़ हैं, जबकि कांग्रेस एकमात्र पार्टी रही है जिसका प्रभाव पूरे राज्य में रहा है। लेकिन जेडी(एस) के साथ उसका संघर्षपूर्ण गठबंधन राज्य के उन दक्षिणी इलाकों में केंद्र की भाजपा सरकार का प्रवेश करा सकता है। ये क्षेत्र अब तक गैर भाजपा मतदाता वाले माने जाते हैं। 

विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा के लिए कांग्रेस और जेडी(एस) मिलकर लड़ रही हैं। जेडी(एस) का लगभग पूरा वोट कृषि प्रधान समुदाय वोक्कालिगा से आता है। राज्य की अगड़ी जाति लिंगायत का वोट भाजपा का माना जाता है। जबकि कांग्रेस को वहां के अल्पसंख्यक समुदाय, पिछड़ी जातियां और अन्य पिछड़ा वर्ग के कुछ समुदाय वोट देते हैं। अब देखने वाली बात यह है कि इन पांच सालों के दौरान पनपे असंतोष के माहौल में लोग किसकी तरफ मुड़ते हैं। 

 

south india election
second phase election in south india
karunanidhi and jaylalitha
stalin
BJP
Congress
election 2019
JDS

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • cartoon
    आज का कार्टून
    किसान आंदोलन का एक साल: ...अब MSP का पहाड़ तोड़ना बाक़ी है
    26 Nov 2021
    रस्ता हो जाता है परबत सागर में भी, जब जज़्बा होता है, जब हिम्मत होती है।
  • Police Turkey fired tear gas to stop female protesters
    एपी
    तुर्की में पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दागे आंसू गैस के गोले
    26 Nov 2021
    महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के उन्मूलन के लिए 25 नवंबर को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में इस्तांबुल की मुख्य सड़क इस्तिकलाल पर मार्च निकाला गया।
  • Siberia
    एपी
    रूस के साइबेरिया में कोयला खदान में आग लगने से 52 लोगों की मौत : रूसी मीडिया
    26 Nov 2021
    दक्षिण-पश्चिमी साइबेरिया के केमेरोवो क्षेत्र में घटना के वक्त लिट्सव्याजहन्या खदान में कुल 285 लोग थे और ‘वेंटिलेशन सिस्टम’ के माध्यम से खदान में धुआं जल्दी ही भर गया। इससे पहले, बचाव दल ने 239…
  • constitution
    भाषा
    संवैधानिक संस्थाओं पर निरंतर आघात कर रही भाजपा सरकार: कांग्रेस
    26 Nov 2021
    कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों के सांसद आज संविधान दिवस के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।
  • Akhilesh Yadav
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    उत्तर प्रदेश में सपा-आरएलडी के गठबंधन के बाद बीजेपी को नहीं मिलेगा स्पष्ट बहुमत - विशेषज्ञों का दावा
    26 Nov 2021
    अखिलेश और जयंत की साझेदारी से जाट और मुस्लिम क़रीब आ सकते हैं और इससे बीजेपी का संतुलन ख़राब हो सकता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License