NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
चुनाव 2019 : जयापुर की चमक के मुखौटे के पीछे की झलक
"निश्चित है कि मोदी जी वापस सत्ता में आएंगे, लेकिन युवाओं को रोजगार कौन देगा?" एक ग्रामीण ने सवाल उठाया।
सौरभ शर्मा
14 May 2019
Translated by महेश कुमार
JAYAPUR

जयापुर (वाराणसी) : जब जयापुर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर रहा था तब न्यूज़क्लिक की टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गोद लिए गए गांव जयापुर पहुंची जिसका रास्ता चांदपुर से निकलता है।

चांदपुर में प्रवेश करते समय, जिसने सबसे पहले हमारा ध्यान अपनी और आकर्षित किया वह कुल्हाड़ी से लकड़ी काटने वाला एक युवा लड़का था, जो शायद अपने चूल्हे (मिट्टी का चूल्हा) के इस्तेमाल के लिए लकड़ी काट रहा था। इनका नाम अभय कुमार (18) है, जो टॉपर्स में से एक था, जिन्होंने कुछ ही वर्ष पहले  बारहवीं कक्षा में 72 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। वह अब पास के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में से एक में फिटर ट्रेड कोर्स कर रहा है।

अभय कुमार, जो अनुसूचित जाति से हैं, ने कहा, “मैं एक कृषि वैज्ञानिक बनना चाहता था और अब भी ऐसा ही करना चाहता हूँ। मैंने प्रवेश भी ले लिया था, लेकिन पढ़ाई छोड़ने के लिए कहा गया क्योंकि हम शुल्क जमा करने में विफल रहे। इसलिए, मैं अब आईटीआई कोर्स कर रहा हूं।"

अभय कुमार ने पूछा, "जयापुर में आख़िर कोई भी व्यक्ति ऐसे गांव की यात्रा करने की इच्छा क्यों करेगा, जिसमें कच्ची सड़कें, खुले में शौच और पीने के पानी की भारी कमी मौजूद है?"

जयापुर

ज़िला मुख्यालय से लगभग 24 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित जयापुर गाँव, पहली नज़र में एक 'आदर्श गाँव' का आभास देता है। लेकिन गांव में प्रवेश करने के बाद, हमें पता चला कि जो चमकता है वह केवल सोना नहीं है।

JAYAPUR2.jpg

गांव में एक स्वच्छ बस स्टॉप है, एटीएम है, कुछ राष्ट्रीय बैंकों की शाखा और डाक घर है, लेकिन लोग सरकारी अधिकारियों के रवैये से खुश नहीं हैं।

कबाड़ का काम (स्क्रैप) करने वाले  एक व्यापारी 37 वर्षीय सानू कुमार ने न्यूज़क्लिक को बताया कि सरकार को विशेष रूप से मीडिया वालों के लिए गाँव में एक अलग हेलीपैड बनाने पर विचार करना चाहिए, क्योंकि वे यहां कई बार आते हैं, और केवल हरभरा पक्ष दिखाते हैं।

“आप लोगों को दिखाना चाहते हैं कि हमारे गांव में स्कूल है, सड़कें हैं और सब कुछ ठीक है। इसमें कोई शक नहीं, यह एक बड़ा बदलाव है, और हम इसके लिए खुश हैं। लेकिन इसके आगे क्या? नौकरियां कहां हैं? हम पैसा कैसे कमाए? ” सानू ने सवाल खड़ा किया।

हालाँकि, मोदी के खिलाफ बोलने के लिए ग्राम प्रधान नारायण पटेल ने सानू को तुरंत डपट दिया, जिस पर सानू ने जवाब दिया, “आएगा तो मोदी लेकिन रोज़गार का क्या होगा। मुझे मालूम है कि तुम्हारा लड़का भी कुछ नहीं कर रहा है, इसलिए बेहतर होगा कि आप घर जाकर सोएं।”

JAYAPUR3.jpg

ग्राम प्रधान नारायण पटेल l

सानू ने निष्कर्ष पर पहुंचते हुए कहा कि प्रशासन को गांवों के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए गांव के पास एक उद्योग स्थापित करने के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए, जो नौकरियों की अनुपलब्धता के कारण पूरे दिन मोबाइल फोन पर व्यस्त रहते हैं।

गांव के 62 वर्षीय पटेल ने न्यूज़क्लिक को बताया, “जयापुर एक कृषि प्रधान (कृषि-आधारित) गांव है और गांव के युवा कृषि पर अत्यधिक निर्भर हैं। हमारे सभी लड़के शिक्षित हैं और युवा नियमित रूप से स्कूलों में जाते हैं। कुछ युवा लड़के हैं जो नौकरी के लिए शहरों में जाते हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्हे मिल रहे कम वेतन से वे खुश हैं। कम वेतन लंबे समय तक नहीं रहेगा, और मोदी जी इसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। युवा नौकरी से ज्यादा फसल उगाना पसंद करते हैं। ”

जयापुर एक पटेल बहुल गांव है जिसकी आबादी लगभग 3,200 है, जिनमें से 2,600 मतदाता हैं। गांव में 40 प्रतिशत पटेल वोट (OBC), 25 प्रतिशत भूमिहार और बाकी में अनुसूचित जाति और अन्य जातियां शामिल हैं।

इस बीच, न्यूज़क्लिक की टीम के साथ जयापुर गांव में चल रहे अभय ने कहा कि काम के अभाव में उसके पिता ने कालीन बनाना बंद कर दिया है, और अपने हैंडलूम के कारखाने को उजाड़ दिया है। अभय को अब परिवार के लिए रोटी कमाने वाला बनना पड़ सकता है।

कृषि विज्ञान का अध्ययन नहीं कर पाने के लिए अपनी किस्मत को कोसते हुए, कुमार कहते हैं कि देश को उसके  लिए वास्तविक काम करने वाला व्यक्ति मिला होता, लेकिन यह न तो देश के भाग्य में है, न ही उनके भाग्य में है।

(प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के गांवों की ज़मीनी हक़ीक़त यानी ग्राउंड रिपोर्ट हम आपको तीन हिस्सों में दिखाएंगे।  जयापुर इस श्रृंखला की पहली कड़ी थी।)  

Jayapur
Chandpur
Uttar pradesh
varanasi
BJP
Narendra modi
2019 आम चुनाव
General elections2019
2019 Lok Sabha elections

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

ज्ञानवापी मस्जिद के ख़िलाफ़ दाख़िल सभी याचिकाएं एक दूसरे की कॉपी-पेस्ट!

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है


बाकी खबरें

  • y1
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    दुनिया में हर जगह महिलाएँ हाशिए पर हैं!
    14 Jul 2021
    30 जून और 2 जुलाई 2021 के बीच, संयुक्त राष्ट्र संघ और अन्य बहुपक्षीय संगठनों ने पेरिस (फ़्रांस) में जनरेशन इक्वलिटी फ़ोरम का आयोजन किया। फ़ोरम का आयोजन महिलाओं पर हुए चौथे विश्व सम्मेलन (1995) में…
  • jal nigam
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी : 5,000 से अधिक जल निगमकर्मियों को नौकरी एवं पेंशन से महरूम होने का डर
    14 Jul 2021
    इन कर्मियों को “सरप्लस” घोषित कर दिया गया है, वे पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार के दौर में भर्ती किए गए थे और इन्हें विगत छह महीने से वेतन नहीं दिया गया है।
  • अज़हर मोईदीन
    केरल : काइटेक्स विवाद क्या है?
    14 Jul 2021
    काइटेक्स गारमेंट्स की घोषणा के मुताबिक़ वह 3500 करोड़ रुपये के नियोजित निवेश को वापस ले रही है, इसके लिए उसने सरकारी अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है, अब बहस इस बात पर छिड़ गई है कि राज्य निवेश…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    भड़काऊ भाषण के आरोप में गोपाल शर्मा की गिरफ़्तारी, बिहार में बाढ़ पीड़ितों का जीवन और अन्य ख़बरें
    13 Jul 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे गोपाल शर्मा की गिरफ़्तारी, बिहार के बाढ़ पीड़ित और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • खोज ख़बर: जनसंख्या की आड़ में ज़हर क्यों योगी जी
    न्यूज़क्लिक टीम
    खोज ख़बर: जनसंख्या की आड़ में ज़हर क्यों योगी जी
    13 Jul 2021
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के लिए पेश किये गये मसौदा दस्तावेज़ को मुसलमानों के ख़िलाफ़ नफ़रत फैलाने वाला, ध्रुवीकरण करने वाला बताया।…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License