NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
नज़रिया
भारत
राजनीति
चुनाव 2019; यूपी : नयी राजनीतिक आहटें—क़रीब आती हुईं
उत्तर प्रदेश में इस बार मामला फ़िफ़्टी-फ़िफ़्टी है। मोदी (और भाजपा) को यह डर सता रहा है कि राज्य में इस बार भी पार्टी को अगर 80 लोकसभा सीटों में से 71 न मिलीं (जैसा कि 2014 में हुआ था), तब क्या होगा! 
अजय सिंह
02 May 2019
सांकेतिक तस्वीर

लोकसभा चुनाव-2019 का आधे से ज़्यादा सफ़र पूरा हो चला है। अब मतदान के सिर्फ़ तीन दौर बचे हैं। बीच चुनाव में उत्तर प्रदेश की कैसी राजनीतिक तस्वीर उभरती दिखायी दे रही है? क्या कोई अनुमान लगाया जा सकता है, जो सतह के नीचे चल रही हलचल का अता-पता दे?

प्रचलित शब्दावली में कहा जा सकता है कि अभी कुछ कहना मुश्किल है। लेकिन जो संकेत मिल रहे हैं, वे बताते हैं कि नयी राजनीतिक आहटें, क़रीब आती हुई, सुनायी दे रही हैं। ये सधी हुई आहटें जैसे कह रही हैं कि 2019 में उत्तर प्रदेश में 2014-जैसा ‘मोदी जादू’ या ‘मोदी लहर’ नहीं है, और टक्कर कांटे की है।

ख़ास बात यह है कि इस चीज़ को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अच्छी तरह समझ रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने बनारस (वाराणसी) में 26 अप्रैल 2019 को जो कहा, उस पर ध्यान दीजिये। उस दिन बनारस लोकसभा सीट से  भाजपा की ओर से अपनी उम्मीदवारी का परचा दाख़िल करने के बाद उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा, ‘इस झांसे में न आइये कि मैं (मोदी) जीत रहा हूं, इसलिए वोट देने की ज़रूरत नहीं। वोट देने के लिए घर से बाहर ज़रूर निकलिए।’ मोदी की देहभाषा कुछ-भी-हो-सकता-है की आशंका और तनाव से भरी हुई है।

मतलब साफ हैः उत्तर प्रदेश में इस बार मामला फ़िफ़्टी-फ़िफ़्टी है। मोदी (और भाजपा) को यह डर सता रहा है कि राज्य में इस बार भी पार्टी को अगर 80 लोकसभा सीटों में से 71 न मिलीं (जैसा कि 2014 में हुआ था), तब क्या होगा! और इस डर की वजह है—समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का गठबंधन। इस गठबंधन ने मोदी व भाजपा के सामने कड़ी चुनौती पेश कर दी है कि इस बार उत्तर प्रदेश की राह आसान नहीं है।

सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के व्यापक—और फ़िलहाल टिकाऊ—सामाजिक-राजनीतिक आधार ने काफ़ी दूर तक—और ज़मीनी स्तर पर—असर पैदा किया है। यह गठबंधन उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बातचीत व विमर्श के केंद्र में आ गया है। यह महत्वपूर्ण परिघटना है। इस गठबंधन को, कम-से-कम उत्तर प्रदेश के संदर्भ में, नरेंद्र मोदी व भाजपा के विकल्प के तौर पर देखा जाने लगा है। पहले जहां सिर्फ़ मोदी-मोदी-मोदी का शोर सुनायी देता था, वहां अब अखिलेश यादव (सपा), मायावती (बसपा) व अजित सिंह (राष्ट्रीय लोकदल) के बारे में भी लोकप्रिय चर्चा के लिए पर्याप्त जगह बन गयी है। इसी में, कांग्रेस भी, जो गठबंधन का हिस्सा नहीं है, अपने लिए जगह तलाशती नज़र आ रही है।

इस चीज़ ने मोदी व भाजपा को बहुत परेशान व बेचैन कर दिया है। उन्हें दिखायी दे रहा है कि सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के चलते उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए 2014 की जीत को दोहरा पाने की संभावना लगभग नामुमकिन हो चली है। ग़ौर करने की बात यह है कि 2014 में केंद्र में भाजपा और नरेंद्र मोदी की जो सरकार बनी थी, उसके पीछे उत्तर प्रदेश का निर्णायक हाथ था—राज्य में कुल 80 लोकसभा सीटों में से 71 पर भाजपा ने जीत हासिल की थी और दो सीटों पर उसकी सहयोगी पार्टी (अपना दल) को जीत मिली थी। यह ‘निर्णायक हाथ’ इस बार भी मोदी व भाजपा को मिलेगा, इस पर सपा-बसपा-रालोद गठबंधन ने गंभीर सवालिया निशान लगा दिया है।

यही इस गठबंधन की सफलता है। हालांकि कुछ लोकसभा सीटों पर—जैसे लखनऊ व बनारस—उम्मीदवारों का चयन करते समय उसने राजनीतिक समझदारी का परिचय नहीं दिया। लेकिन गठबंधन ने जनता को यह मज़बूत संदेश ज़रूर दिया है कि मोदी व भाजपा को चुनौती और टक्कर देना—और लड़ाई में टिके रहना—मुमकिन है।

(लेखक वरिष्ठ कवि और राजनीतिक विश्लेषक हैं।)

2019 आम चुनाव
General elections2019
2019 Lok Sabha elections
UttarPradesh
BJP
Gathbandhan
Congress

Related Stories

ख़बरों के आगे-पीछे: केजरीवाल के ‘गुजरात प्लान’ से लेकर रिजर्व बैंक तक

यूपी में संघ-भाजपा की बदलती रणनीति : लोकतांत्रिक ताकतों की बढ़ती चुनौती

इस आग को किसी भी तरह बुझाना ही होगा - क्योंकि, यह सब की बात है दो चार दस की बात नहीं

ख़बरों के आगे-पीछे: भाजपा में नंबर दो की लड़ाई से लेकर दिल्ली के सरकारी बंगलों की राजनीति

बहस: क्यों यादवों को मुसलमानों के पक्ष में डटा रहना चाहिए!

ख़बरों के आगे-पीछे: गुजरात में मोदी के चुनावी प्रचार से लेकर यूपी में मायावती-भाजपा की दोस्ती पर..

ख़बरों के आगे-पीछे: पंजाब में राघव चड्ढा की भूमिका से लेकर सोनिया गांधी की चुनौतियों तक..

कश्मीर फाइल्स: आपके आंसू सेलेक्टिव हैं संघी महाराज, कभी बहते हैं, और अक्सर नहीं बहते

उत्तर प्रदेशः हम क्यों नहीं देख पा रहे हैं जनमत के अपहरण को!

जनादेश-2022: रोटी बनाम स्वाधीनता या रोटी और स्वाधीनता


बाकी खबरें

  • शशि शेखर
    कांग्रेस का कार्ड, अखिलेश की तस्वीर, लेकिन लाभार्थी सिर्फ़ भाजपा के साथ?
    23 Mar 2022
    मोदी सरकार ने जिस राशन को गरीबों के लिए फ्री किया है, वह राशन पहले से लगभग न के बराबर मूल्य पर गरीबों को मिल रहा था। तो क्या वजह रही कि लाभार्थी समूह सिर्फ़ भाजपा के साथ गया।
  • bhagat singh
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    हमें ये शौक़ है देखें सितम की इंतिहा क्या है
    23 Mar 2022
    आज शहीद दिवस है। आज़ादी के मतवाले भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान का दिन। आज ही के दिन 23 मार्च 1931 को इन तीनों क्रांतिकारियों को अंग्रेज़ सरकार ने फांसी दी थी। इन क्रांतिकारियोें को याद करते…
  • नीलांजन मुखोपाध्याय
    सद्भाव बनाम ध्रुवीकरण : नेहरू और मोदी के चुनाव अभियान का फ़र्क़
    23 Mar 2022
    देश के पहले प्रधानमंत्री ने सांप्रदायिक भावनाओं को शांत करने का काम किया था जबकि मौजूदा प्रधानमंत्री धार्मिक नफ़रत को भड़का रहे हैं।
  • Mathura
    मौहम्मद अली, शिवानी
    मथुरा: गौ-रक्षा के नाम पर फिर हमले हुए तेज़, पुलिस पर भी पीड़ितों को ही परेशान करने का आरोप, कई परिवारों ने छोड़े घर
    23 Mar 2022
    मथुरा के जैंत क्षेत्र में कुछ हिंदुत्ववादियों ने एक टैंपो चालक को गोवंश का मांस ले जाने के शक में बेरहमी से पीटा। इसके अलावा मनोहरपुरा सेल्टर हाउस इलाके में आए दिन काफ़ी लोग बड़ी तादाद में इकट्ठा…
  • toffee
    भाषा
    उत्तर प्रदेश: विषाक्त टॉफी खाने से चार बच्चों की मौत
    23 Mar 2022
    ग्रामीणों के मुताबिक टॉफी के रैपर पर बैठने वाली मक्खियों की भी मौत हो गई। एक टॉफी सुरक्षित रखी गई है। पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License