NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
भीमा कोरेगांव मामला : केंद्र सरकार ने अपनी ग़लती छुपाने के लिए एनआईए को जांच सौंपी?
भीमा कोरेगांव हिंसा मामले की जांच एनआईए को सौंपने के केंद्र के फ़ैसले की निंदा करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि अचानक उठाया गया यह क़दम भाजपा की ‘‘साज़िश’’ की पुष्टि करता है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
25 Jan 2020
Bhima Koregaon Case

मुंबई: नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्र सरकार के साथ महाराष्ट्र में राज्य सरकार का टकराव शुरू हो गया है। भीमा कोरेगांव हिंसा मामले की जांच एनआईए को सौंपने के केंद्र के फ़ैसले की निंदा करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि अचानक उठाया गया यह क़दम भाजपा की ‘‘साज़िश’’ की पुष्टि करता है।

एनसीपी ने भी आरोप लगाया कि केंद्र के क़दम का मक़सद महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार के ग़लत कारनामों पर पर्दा डालना है।

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिव सावंत ने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार द्वारा पुणे पुलिस की जांच की पुन: जांच कराने की प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद भीमा कोरेगांव दंगा मामले को अचानक एनआईए द्वारा अपने हाथ में लेना भाजपा की साज़िश की पुष्टि करता है। एनआईए को इस मामले की जांच हाथ में लेने के लिए दो साल का वक़्त क्यों लगा? इस फ़ैसले की कड़ी निंदा करता हूं।’’

राकांपा प्रवक्ता एवं राज्य के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि यह राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार के गलत कारनामों को छिपाने के लिए केंद्र का प्रयास है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने जैसे ही गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भीमा कोरेगांव दंगों के मामलों में अदालत में प्रस्तुत सबूत दिखाने के लिए कहा, उसके तुरंत बाद केंद्र ने फ़ैसला किया कि यह केस एनआईए को भेज दिया जाए। उन्होंने गृह मंत्री अनिल देशमुख और गृह राज्य मंत्री सतेज पाटिल के साथ मामलों की विस्तार से जाँच की, जाँच की स्थिति और मामले में गिरफ़्तार आरोपियों के बारे में जानकारी मांगी थी। 

लेकिन, 36 घंटे के भीतर यह मामला एनआईए को सौंप दिया गया, जो केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करती है। इस पूरे घटनाक्रम को देखें तो एनआईए का यह क़दम न सिर्फ़ देर से लिया गया है बल्कि यह कई चीज़ों को छिपाने की कोशिश लग रही है।

भीमा कोरेगांव में एनआईए द्वारा जांच के संबंध में राज्य सरकार से केंद्र सरकार को कोई पत्र नहीं मिला था। महाराष्ट्र सरकार के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा, "मैं केंद्र सरकार के व्यवहार की निंदा करता हूं क्योंकि उसने राज्य सरकार के अधिकारों का अतिक्रमण किया है और यह संघवाद के ख़िलाफ़ है।

शुक्रवार शाम को, एनआईए ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक और अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को सूचित किया कि यह भीमा कोरेगांव के मामलों की जांच करेगा। इससे पहले, पूरे दिन महाराष्ट्र ने इस मुद्दे पर महराष्ट्र विकास अगड़ी और भाजपा के बीच राजनीतिक द्वंद्व देखा गया।

सरकार बनाने के दौरान एमवीए नेताओं के फ़ोन टैपिंग को लेकर आरोप फिर सामने आए थे।

क्या था पूरा मामला?

भीमा कोरेगांव दंगे 1 जनवरी, 2018 को हुए थे। महाराष्ट्र पुलिस ने जून और अगस्त 2018 में कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार किया था।

पुणे पुलिस ने आरोप लगाया था कि 31 दिसंबर, 2017 को पुणे में आयोजित एल्गर परिषद के सम्मेलन में "भड़काऊ" भाषणों ने भीमा कोरेगाँव में हिंसा का नेतृत्व किया था, और आरोप लगाया कि इन सब के पीछे  माओवादी थे।

दलितों ने बड़ी संख्या में स्मारक का दौरा किया क्योंकि यह ब्रिटिश बलों की जीत की याद दिलाता है, जिसमें 1818 में पुणे के ब्राह्मण पेशवा शासकों की सेना पर दलित सैनिक ने जीत दर्ज की थी।

यह याद किया जा सकता है कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने हाल ही में आरोप लगाए थे कि इन दंगों के असली साज़िशकर्ता से ध्यान हटाने के लिए, देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने जांच एजेंसियों की मदद से सामाजिक कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले बनाए थे। उन्होंने मामले की दोबारा जांच की मांग की। गुरुवार की बैठक पवार द्वारा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे गए पत्र पर आधारित थी।

दिल्ली में पवार की सुरक्षा घटा दी गई है। इसे  महाराष्ट्र के घटनाक्रम से भी जोड़ा जा रहा है। पवार को 2013 में वाई स्तर की सुरक्षा दी गई थी जब वह केंद्रीय कृषि मंत्री थे।

एनसीपी नेता और मंत्री जितेंद्र आवड़ा ने कहा, "क्या यह मोदी और (गृह मंत्री) शाह की दबाव की रणनीति है क्योंकि पवार साहब भीमा कोरेगांव में फिर से जांच करने की मांग कर रहे हैं?

जैसा कि एनआईए ने अब जांच को संभाल लिया है और महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने इसकी निंदा की है। इसने महारष्ट्र में राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है।

ख़ासतौर से भाजपा और एमवीए, विशेष रूप से एनसीपी और बीजेपी के बीच बयानबाज़ी और भी तल्ख़ दिखाई दे रही है।

(भाषा से इनपुट के साथ)

Bhima Koregaon Case
elgar parishad
NIA
MVA Government
SHARAD PAWAR
Centre-State Tussle
Pune Police

Related Stories

एनआईए स्टेन स्वामी की प्रतिष्ठा या लोगों के दिलों में उनकी जगह को धूमिल नहीं कर सकती

ख़बरों के आगे-पीछे: भाजपा में नंबर दो की लड़ाई से लेकर दिल्ली के सरकारी बंगलों की राजनीति

भड़काऊ बयान देने का मामला : पुणे पुलिस ने कालीचरण को हिरासत में लिया

क़रीब दिख रही किसानों को अपनी जीत, जारी है 28 नवंबर को महाराष्ट्र महापंचायत की तैयारी

मैंने बम नहीं बाँटा था : वरवरा राव

एल्गार परिषद मामला : कोर्ट ने कहा वरवरा राव को 18 नवंबर तक सरेंडर करने की ज़रूरत नहीं

'नये भारत' को नफ़रती भीड़तंत्र क्यों बना रहे हैं, मोदी जी!

एल्गार परिषद: नवलखा को तलोजा जेल के 'अंडा सेल' में भेजा गया, सहबा हुसैन बोलीं- बिगड़ गई है तबीयत

भीमा कोरेगांव मामलें में आरोपी रोना विल्सन के पिता की मौत

स्टेन स्वामी: जब उन्होंने फादर ऑफ द नेशन को नहीं छोड़ा तो ‘फादर’ को क्या छोड़ते


बाकी खबरें

  • Uttarakhand elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तराखण्ड चुनाव: दस साल पहले प्रस्तावित सैनिक स्कूल का इंतज़ार जारी
    12 Feb 2022
    शुक्रवार 11 फरवरी को प्रधानमंत्री ने उत्तरखंड के अल्मोड़ा जिले में एक चुनावी रैली की जिसमे उन्होंने राज्य में नए सैनिक स्कूल बनाने पर जोर दिया। मोदी ने कहा" हमारे देश में बहुत कम संख्या में सैनिक…
  • pension
    मनजीत सिंह पटेल
    एनपीएस की जगह, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग क्यों कर रहे हैं सरकारी कर्मचारी? 
    12 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनावों में भी, एनपीएस की चिंता प्रमुख चुनावी मुद्दों में से एक है, समाजवादी पार्टी (सपा) के अखिलेश यादव ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की थी कि अगर उनकी पार्टी…
  • Punjab
    भाषा
    पंजाब चुनाव में 25 फीसदी उम्मीदवारों के ख़िलाफ़ आपराधिक मामला : रिपोर्ट
    12 Feb 2022
    एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) से संबद्ध पंजाब इलेक्शन वाच (पीईडब्ल्यू) ने 20 फरवरी को होने वाले चुनाव में कुल 1,304 उम्मीदवारों में से 1,276 उम्मीदवारों के चुनावी हलफनामों का विश्लेषण…
  • Modi
    राजेंद्र शर्मा
    बैठे-ठाले: न होता यूं तो क्या होता!
    12 Feb 2022
    अपने राज में जो हुआ है, उस पर सवालों के जवाब के देने के लिए, मोदी जी ने जब से यह सवाल उठाने का रास्ता अपनाया है कि विरोधी नहीं होते तो क्या-क्या होता, नहीं होता, तब से विश्व गुरु कुर्सी ने खुद दौड़कर…
  • Protest
    ऋषि राज आनंद
    बार-बार धरने-प्रदर्शन के बावजूद उपेक्षा का शिकार SSC GD के उम्मीदवार
    12 Feb 2022
    एसएससी जीडी के तहत 60,000 की संख्या में रिक्तियों की घोषणा के बावजूद 30% पद ख़ाली हैं। लेकिन सरकार उन्हें भरने के लिए कदम उठाती नज़र नहीं आ रही।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License