NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
मज़दूर-किसान
भारत
छह मछुआरों को बचाया गया, 25 अब भी बंगाल की खाड़ी में लापता
लापता हुए 31 मछुआरों में से छह को सोमवार को बचा लिया गया लेकिन 25 अब भी लापता हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। 
भाषा
08 Jul 2019
छह मछुआरों को बचाया गया, 25 अब भी बंगाल की खाड़ी में लापता
प्रतीकात्मक तस्वीर। साभार : india tv

खराब मौसम की चेतावनी के बावजूद चार दिन पहले समुद्र में उतरने के बाद लापता हुए 31 मछुआरों में से छह को सोमवार को बचा लिया गया लेकिन 25 अब भी लापता हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। 
 एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि एक अन्य नौका पर सवार 13 अन्य मछुआरों को शनिवार को भारतीय तटरक्षक और बांग्लादेश के तटरक्षक ने एक संयुक्त अभियान में बचा लिया। इन मछुआरों की नौका में तकनीकी गड़बड़ी उत्पन्न हो गई थी।अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही शनिवार से अभी तक 49 मछुआरे बचाये जा चुके हैं।
काकद्वीप में मछुआरा संघ के सचिव निकोन मैती ने कहा कि एफबी दसभुजा के छह मछुआरों को अन्य मछुआरों द्वारा हरिभांगा द्वीप से बचाया गया और उन्हें सोमवार सुबह को काकद्वीप लाया गया।
 मैती ने कहा कि लापता हुए मछुआरे पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से चार ट्रॉलर में निकले थे। ये मछुआरे बृहस्पतिवार को चार ट्रॉलर एफबी नयन, एफबी दसभुजा, एफबी बाबाजी और एफबी जॉय जोगीराज थे।
 यद्यपि एफबी दसभुजा, एफबी जोगीराज और एफबी बाबाजी के डूबने की आशंका है लेकिन एफबी जॉय जोगीराज और एफबी बाबाजी के 15..15 मछुआरों को बचा लिया गया है।
मैती ने कहा कि एफबी नयन के बारे में जानकारी नहीं है जिस पर 16 मछुआरे सवार थे। एफबी दसभुजा के नौ मछुआरे भी लापता हैं।
मछुआरों के लापता होने के बारे में पश्चिम बंगाल मछुआरा संघ से जानकारी मिलने के बाद सुंदरबन विकास मंत्री एम पाखिरा ने दक्षिण 24 परगना जिले के प्राधिकारियों को तलाश एवं बचाव अभियान शुरू करने के लिए कहा है। सभी लापता मछुआरे काकद्वीप क्षेत्र के हैं।

 भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और उसके बांग्लादेशी समकक्ष ने एक समन्वित अभियान के तहत मछली पकड़ने वाली एक भारतीय नौका पर सवार उसके चालक दल के 13 सदस्यों को खराब मौसम और समुद्र की ऊंची उठती लहरों के बीच बचा लिया। यह जानकारी रक्षा अधिकारी ने रविवार को दी।
 अधिकारी ने कहा कि मछली पकड़ने वाली नौका एफबी ताराशंकर के 13 सदस्य काकद्वीप से बंगाल की खाड़ी में उतरे थे। उन्हें शनिवार को खराब मौसम और समुद्र की ऊंची उठती लहरों के बीच बचा लिया गया। 
 नौका में एक तकनीकी दिक्कत गड़बड़ी उत्पन्न हो गई थी। सूचना मिलने पर आईसीजी के क्षेत्रीय मुख्यालय ने बांग्लादेश तटरक्षक (बीसीजी) के मोंगला स्थित पश्चिमी क्षेत्र मुख्यालय से सम्पर्क किया। 
 बांग्लोदश नौसेना के एक जवान ने मंगला फेयरवे बुय के पास भारतीय नौका को खोज निकाला। 
 बांग्लोदश नौसेना का जहाज भारतीय नौका को पुसुर नदी के मुहाने (अंतररष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा से लगभग 60 समुद्री मील पूर्व की ओर) तक लेकर गए जहाँ 100 से अधिक मछली पकड़ने वाली भारतीय नौकाओं को भी देखा गया था। खराब भारतीय नौका को एक अन्य भारतीय नौका को सौंप दिया गया ताकि उसे वापस भारत ले जाया जा सके। 
     


बाकी खबरें

  • MSME policy
    बी. सिवरामन
    एमएसएमई नीति के नए मसौदे में कुछ भी नया या महत्वपूर्ण नहीं!
    25 Feb 2022
    एमएसएमई मंत्रालय द्वारा MSMEs के लिए लाई गई राष्ट्रीय नीति का मसौदा कितना महत्वपूर्ण?
  • Russia Ukraine update
    एपी/भाषा
    रूस-यूक्रेन अपडेट: यूक्रेन के कुछ शहरों पर रूस का कब्जा, यूरोप ने प्रतिबंध बढ़ाए
    25 Feb 2022
    कीव/पेरिस: यूक्रेन की राजधानी कीव में शुक्रवार को एक रॉकेट एक बहुमंजिला अपार्टमेंट से जा टकराया, जिससे इमारत आग लग गई और कम से कम तीन लोग घायल हो गए। कीव के मेयर विटाली क्लिच्स्को
  • Modi
    विजय विनीत
    यूपी चुनावः पूर्वांचल के सियासी चक्रव्यूह में फंसी भाजपा को सिर्फ "मोदी मैजिक" का भरोसा
    25 Feb 2022
    पूर्वांचल की ऐतिहासिक धरती पर भाजपा की राह पहले की तरह आसान नहीं रह गई है। सिर्फ बनारस ही नहीं, पूर्वांचल की सभी 130 सीटों पर इस पार्टी के प्रत्याशियों को सिर्फ "मोदी मैजिक"  पर भरोसा है। अंतिम दो…
  • Rajasthan Budget 2022-23
    रिचा चिंतन
    राजस्थान ने किया शहरी रोज़गार गारंटी योजना का ऐलान- क्या केंद्र सुन रहा है?
    25 Feb 2022
    कोविड-19 के तकलीफ़ भरे वक़्त में राजस्थान सरकार ने 2022-23 के बजट में शहरी इलाकों में परिवारों को 100 दिन के रोज़गार की गारंटी दी है। लेकिन केंद्र सरकार ने इस तरह की योजना की मांग पर कोई ध्यान नहीं…
  • mob lynching
    मो. इमरान खान
    बिहार: बीफ खाने के नाम पर खलील की हत्या, परिवार का आरोप; उच्च-स्तरीय जांच की मांग
    25 Feb 2022
    पुलिस को खलील का शव बरामद होने के एक दिन बाद, सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप में कथित तौर पर दिखाया गया कि अभियुक्तों द्वारा उसे कथित तौर पर बीफ खाने के नाम पर धमकाया गया, गाली-गलौज की गई और मारा-…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License