NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
छत्तीसगढ़ : गोली नहीं बातचीत है समाधान
माओवादी विद्रोह के सामाजिक-आर्थिक कारणों की जांच करने का नए मुख्यमंत्री का आश्वासन और उनका अंदाज़ स्वागत योग्य बदलाव है।
गौतम नवलखा
24 Dec 2018
Translated by महेश कुमार
फाइल फोटो

ये अक्सर नहीं होता है कि माओवादियों को किसी खास मक़सद के लिए एक मनुष्य के रूप में देखा-समझा जाए क्योंकि अक्सर उनके बारे में भौंडी या तिरस्कारी बातें ही कही जाती रही हैं। कई बार इस अपमान के लिए माओवादी उत्तरदायी होते हैं लेकिन इसके साथ यह भी उतना ही सच है कि सरकारी और आधिकारिक रूप से स्वीकृत प्रचार उन्हें अपमानित करने का प्रयास करता है, वस्तुतः उन्हें ऐसे व्यक्तियों में बदल देता है जिनका कोई वजूद नहीं है, इसलिए उनके प्रति अपमान, गिरफ्तारी या उनके विनाश को वैध लक्ष्य माना जाता है। इसलिए, छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल द्वारा टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक साक्षात्कार में अन्य बातों के अलावा यह कहना कि अगर सीपीआई (माओवादी) के “विद्रोह को धधकती बंदूकों से हल किया जा सकता तो यह रमन सिंह के 15 साल के शासन के दौरान हल हो जाना चाहिए था।” इन 15 वर्षों में यहां बस्तर में पुलिस विभाग द्वारा सलवा जुडूम, ऑपरेशन ग्रीनहंट, पत्रकारों, वकीलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नागरिक स्वतंत्रता कार्यकर्ताओं को डराना-धमकाना और यहां तक ​​कि कम्युनिस्टों को "भागने" की धमकी दी गई (भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के एक पूर्व महासचिव ने 2009 में अपने पत्र में इस शब्द का इस्तेमाल किया था, जब उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था) ।

नए मुख्यमंत्री ने कहा कि "गोली के बदले गोली”  की एक नीति बुरी तरह से विफल हो गयी है और अब इस मुद्दे पर एक नया विचार देने का समय आ गया है।" उन्होंने कहा कि यह मान लेना गलत है कि अधिक बलों की तैनाती, मुठभेड़ों को तेज करना और मृत शवों की गिनती "सफलता" के निशान थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि सीएम के रूप में वह "शवों की गिनती" नहीं करना चाहते हैं, बल्कि वे बस्तर के आदिवासियों, बुद्धिजीवियों, स्थानीय बुज़ुर्गों, अधिकार कार्यकर्ताओं और यहां तक कि तैनात बलों के साथ एक संवाद चाहते थे, क्योंकि इससे सभी "प्रभावित" हैं। यह कहते हुए कि इस विद्रोह की जड़ें सामाजिक-आर्थिक हैं, जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता है, बघेल ने लोगों को यह आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी के चुनावी वादे के तहत, जून 2005 में टाटा स्टील प्लांट के लिए अधिग्रहित 2,044 हेक्टेयर जमीन आदिवासी को वापस कर दी जाएगी। पिछले साल टाटा ने परियोजना रद्द कर दी थी।

यह सच है कि सत्ता संभालने के बाद एक नई सरकार, एक अलग राग अलापने के लिए जानी जाती है। साथ ही, कांग्रेस को 'शिकार के साथ चलने और शिकारी की तरह शिकार करने' के लिए जाना जाता है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भले ही छत्तीसगढ़ में 15 वर्षों तक शासन किया हो, लेकिन कांग्रेस-नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन ने नई दिल्ली में 10 वर्षों तक शासन किया, और उनकी नीति भी भाजपा से अलग नहीं थी। इसलिए, जब तक कोई प्रगति या जमीन पर कुछ नया कार्यक्रम नहीं दिखाई देता, तब तक बघेल द्वारा की गयी बयानबाजी को केवल प्रचार ही माना जा सकता है।

बघेल ने साक्षात्कारकर्ता को याद दिलाया कि मई 2013 में कांग्रेस पार्टी ने "एक घातक नक्सली हमले में अपने आगे बढ़े और वरिष्ठ नेताओं को खो दिया था। इसलिए, ऐसा भी नहीं है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी में माओवादियों के लिए बहुत बड़ी सहानुभूति है।" हालाँकि, अब तक कि क्रिया के रूप में, ऐसा कुछ अलग है जो यह सुझाव देता है कि सरकार के सैन्य दृष्टिकोण में संशोधन करने के लिए कुछ उम्मीद बाकी है, जो पिछले पांच वर्षों में दिखाई नहीं दी थी। इतना ही नहीं, पिछले पांच सालों में, पहली बार बस्तर से माओवादियों को हटाने के लिए नई समय सीमा तय करने के बजाय (क्योंकि इसे भविष्य ये तारीख हमेशा बदलती रही हैं) माओवादियों से नए सीएम ने वार्ता करने की बात पर ज़ोर दिया है।

वार्ता हो या न हो, एक अलग बात है, लेकिन कभी-कभी नियोजित भाषा में बदलाव से निष्क्रिय पड़ी गतिविधियों के नवीनीकरण की संभावनाएं खुल जाती हैं। यही वजह है, कि बस्तर पुलिस और उनके स्थानीय सहयोगियों द्वारा धमकी और हमलों के जरिये वकीलों, पत्रकारों, कार्यकर्ताओं को भगा दिया गया था, वे वापस आ सकते है। अगर ऐसा होता है, तो यह बेहतरी के लिए एक बदलाव का संकेत देगा।

इस बीच, यह मानने की बात है कि भाजपा के 15 वर्षों के शासन और सैन्य दमन ने माओवादी आंदोलन को कमजोर तो कर दिया है, लेकिन भाजपा वांछित रूप से उन्हें मिटा नहीं सकी। हत्याओं, गिरफ्तारी और आत्मसमर्पण के आंकड़ों की खबरें फर्जी नहीं तो उन्हें बढ़ा चढ़ा कर पेश किए गया है। सुरक्षा बलों की तैनाती और माओवादी रैंक के कम होने से, आधिकारिक प्रचार से, वे एक अनिर्णायक शक्ति बन गए थे। जाहिर है, ऐसी बात नहीं है, क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा किसी ने भी यह नहीं कहा कि माओवादियों का "एक, दो या तीन साल" में सफाया हो जाएगा। चूंकि मिशन 2016 या यूपीए शासन के तहत माओवादियों के सफाए की घोषणा की पहले की समय सीमा एक दु:ख भरी विफलता से गुजर चुकी है इसलिए केवल एक ही उम्मीद बाकी है कि माओवादी विद्रोह की सामाजिक-आर्थिक जड़ों पर नज़र डाली जाए जिसके लिए बघेल बयान और उसकी चर्चा की सामग्री एक स्वागत योग्य बदलाव है, क्योंकि इस समस्या की "जड़" का कारण” भाजपा के शासन में उपहास का मुहावरा बन गया था। इसलिए, इसकी वापसी का स्वागत है।

Chhattisgarh
chhatr rajneeti
MAOISTS
Congress
bhupesh baghel
salwa judum

Related Stories

छत्तीसगढ़ : दो सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मियों ने इस्तीफ़ा दिया

छत्तीसगढ़ः 60 दिनों से हड़ताल कर रहे 15 हज़ार मनरेगा कर्मी इस्तीफ़ा देने को तैयार

हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल, कहा प्रधानमंत्री का छोटा सिपाही बनकर काम करूंगा

राज्यसभा सांसद बनने के लिए मीडिया टाइकून बन रहे हैं मोहरा!

ED के निशाने पर सोनिया-राहुल, राज्यसभा चुनावों से ऐन पहले क्यों!

भारत में तंबाकू से जुड़ी बीमारियों से हर साल 1.3 मिलियन लोगों की मौत

ईडी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी को धन शोधन के मामले में तलब किया

राज्यसभा चुनाव: टिकट बंटवारे में दिग्गजों की ‘तपस्या’ ज़ाया, क़रीबियों पर विश्वास

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

केरल उप-चुनाव: एलडीएफ़ की नज़र 100वीं सीट पर, यूडीएफ़ के लिए चुनौती 


बाकी खबरें

  • kashmir
    अजय सिंह
    कश्मीर में मुठभेड़ हत्याएं जारी हैं
    28 Jul 2021
    क्या कश्मीर हमारी चिंता में है? कश्मीर में जो लगातार ख़ून-खराबा जारी है, क्या उसकी फ़िक्र हमें है?
  • वैभव रघुनंदन
    ओलंपिक में लोवलिना बोर्गोहैन और असम की बॉक्सिंग का उदय
    28 Jul 2021
    अपने पहले ओलंपिक में लोवलिना बोर्गोहैन पदक से सिर्फ़ एक जीत दूर हैं। आज बोर्गोहैन और जमुना बोरो असम बॉक्सिंग की नई पोस्टर गर्ल हैं, लेकिन उनके पीछे प्रशिक्षण केंद्रों में मौजूद दूसरी प्रतिभाएं भी…
  • पीपल्स डिस्पैच
    पश्तून तहाफ़ुज़ मूवमेंट ने अफ़ग़ानिस्तान में युद्ध के ख़िलाफ़ केपीके में लंबी रैली निकाली
    28 Jul 2021
    रैली में वक्ताओं ने कहा कि "इस क्षेत्र में छद्म युद्ध तुरंत समाप्त होना चाहिए" और हस्तक्षेप करने वाले देशों को अफ़ग़ान राष्ट्र की इच्छाओं का सम्मान करना चाहिए और लंबे युद्ध को तुरंत समाप्त करना चाहिए।
  • पीपल्स डिस्पैच
    दुनिया भर के शिक्षाविदों ने यूरोपीय संघ से इज़रायल के विश्वविद्यालयों की फंडिंग रोकने की अपील की
    28 Jul 2021
    इस पत्र में हस्ताक्षरकर्ताओं ने यूरोपीय संघ से अपने नियमों का विस्तार करने का आग्रह किया है जो कि क़ब्ज़े वाले फिलीस्तीनी क्षेत्रों में इज़रायली संस्थानों को अनुसंधान निधि देने पर रोक लगाते हैं।
  • pegasus
    डॉ. राजू पाण्डेय
    पेगासस मामला और उससे जुड़े बुनियादी सवाल
    28 Jul 2021
    हमें धीरे धीरे इस बात के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है कि हम नागरिक स्वतंत्रता के अपहरण और बहुलवाद के नकार को राष्ट्रीय सुरक्षा एवं तीव्र गति के विकास की पहली शर्त मान लें।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License