NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
छत्तीसगढ़ : जनता ने किया भाजपा को बेदख़ल, रमन सिंह ने इस्तीफा दिया
“इन चुनाव नतीजों से स्पष्ट है कि आम जनता ने प्रदेश के कथित विकास के तमाम दावों को ठुकरा दिया है।”
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
11 Dec 2018
raman singh

छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बना रही है। बीजेपी के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने हार की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा दे दिया है।

चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर सभी नतीजे घोषित नहीं किए हैं लेकिन अब तक आए रूझानों में कांग्रेस को दो-तिहाई से अधिक बहुमत मिल गया है। यहां 15 साल बाद कांग्रेस का वनवास खत्‍म हुआ है, जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्‍त उत्‍साह है। वहीं बीजेपी के लिए यह बड़ी हार है, जो 90 सदस्‍यीय राज्‍य विधानसभा में महज 14 सीटों तक सिमटकर रह गई है। 2013 के चुनाव में बीजेपी को राज्‍य में 49 सीटें और कांग्रेस को 39 सीटें मिली थीं।

छत्‍तीसगढ़ में सभी 90 सीटों के रूझान आ गए हैं। यहां कांग्रेस क्‍लीन स्‍वीप करती नजर आ रही है। पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 64 सीटों पर आगे है, जबकि बीजेपी महज 16  सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बसपा 4 सीट पर  और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ 4 सीटों पर आगे है। 

कांग्रेस को कुल मत का तकरीबन 43 फीसदी, भारतीय जनता पार्टी को तकरीबन 32.2 फीसदी मिला।

न्यूज़क्लिक ने अपने अनुमानों में लगभग इन्हीं नतीजों की संभावना जताई थी।

(छत्तीसगढ़ चुनाव : किसान-आदिवासी रमन सिंह को करेंगे सत्ता से बेदख़ल?)

छत्तीसगढ़ में हालांकि 15 साल बाद कांग्रेस सरकार बनाने के लिए तैयार है लेकिन सीएम पद के कैंडिडेट को लेकर पार्टी में अभी असमंजस बरकार है। सीएम पद की रेस में तीन नाम- भूपेश बघेल, वरिष्‍ठ नेता टीएस सिंह देव और चरणदास महंत- सामने आ रहे हैं, जिनमें भूपेश बघेल को यहां सीएम पद के लिए प्रबल दावेदार बताया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मीडिया से कहा कि "मैं हार की नैतिक जिम्मेदारी लेता हूं।" उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेज दिया है। रमन सिंह राज्य में 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे।
उधर सीपीएम राज्य सचिव मंडल ने एक बयान में कहा कि इन चुनाव नतीजों से स्पष्ट है कि आम जनता ने प्रदेश के कथित विकास के तमाम दावों को ठुकरा दिया है। हकीकत तो यही है कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण किसानों, मजदूरों और कर्मचारियों के हर तबके के जीवन स्तर में गिरावट आई है और प्रदेश में आर्थिक असमानता बढ़ी है। जब भी इन तबकों ने अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन किया है, उन्हें गैर-लोकतांत्रिक तरीके से बर्बरतापूर्वक कुचला गया है। चुनावों में आम जनता ने इसका माकूल जवाब दिया है। 

(कुछ इनपुट आईएएनएस)

chattisgarh election
Assembly elections 2018
Raman Singh
Congress
chattisgarh results

Related Stories

हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल, कहा प्रधानमंत्री का छोटा सिपाही बनकर काम करूंगा

राज्यसभा सांसद बनने के लिए मीडिया टाइकून बन रहे हैं मोहरा!

ED के निशाने पर सोनिया-राहुल, राज्यसभा चुनावों से ऐन पहले क्यों!

ईडी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी को धन शोधन के मामले में तलब किया

राज्यसभा चुनाव: टिकट बंटवारे में दिग्गजों की ‘तपस्या’ ज़ाया, क़रीबियों पर विश्वास

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

केरल उप-चुनाव: एलडीएफ़ की नज़र 100वीं सीट पर, यूडीएफ़ के लिए चुनौती 

कांग्रेस के चिंतन शिविर का क्या असर रहा? 3 मुख्य नेताओं ने छोड़ा पार्टी का साथ

‘आप’ के मंत्री को बर्ख़ास्त करने से पंजाब में मचा हड़कंप

15 राज्यों की 57 सीटों पर राज्यसभा चुनाव; कैसे चुने जाते हैं सांसद, यहां समझिए...


बाकी खबरें

  • अनिल सिन्हा
    उत्तर प्रदेशः हम क्यों नहीं देख पा रहे हैं जनमत के अपहरण को!
    12 Mar 2022
    हालात के समग्र विश्लेषण की जगह सरलीकरण का सहारा लेकर हम उत्तर प्रदेश में 2024 के पूर्वाभ्यास को नहीं समझ सकते हैं।
  • uttarakhand
    एम.ओबैद
    उत्तराखंडः 5 सीटें ऐसी जिन पर 1 हज़ार से कम वोटों से हुई हार-जीत
    12 Mar 2022
    प्रदेश की पांच ऐसी सीटें हैं जहां एक हज़ार से कम वोटों के अंतर से प्रत्याशियों की जीत-हार का फ़ैसला हुआ। आइए जानते हैं कि कौन सी हैं ये सीटें—
  • ITI
    सौरव कुमार
    बेंगलुरु: बर्ख़ास्तगी के विरोध में ITI कर्मचारियों का धरना जारी, 100 दिन पार 
    12 Mar 2022
    एक फैक्ट-फाइंडिंग पैनल के मुतबिक, पहली कोविड-19 लहर के बाद ही आईटीआई ने ठेके पर कार्यरत श्रमिकों को ‘कुशल’ से ‘अकुशल’ की श्रेणी में पदावनत कर दिया था।
  • Caste in UP elections
    अजय कुमार
    CSDS पोस्ट पोल सर्वे: भाजपा का जातिगत गठबंधन समाजवादी पार्टी से ज़्यादा कामयाब
    12 Mar 2022
    सीएसडीएस के उत्तर प्रदेश के सर्वे के मुताबिक भाजपा और भाजपा के सहयोगी दलों ने यादव और मुस्लिमों को छोड़कर प्रदेश की तकरीबन हर जाति से अच्छा खासा वोट हासिल किया है।
  • app based wokers
    संदीप चक्रवर्ती
    पश्चिम बंगाल: डिलीवरी बॉयज का शोषण करती ऐप कंपनियां, सरकारी हस्तक्षेप की ज़रूरत 
    12 Mar 2022
    "हम चाहते हैं कि हमारे वास्तविक नियोक्ता, फ्लिपकार्ट या ई-कार्ट हमें नियुक्ति पत्र दें और हर महीने के लिए हमारा एक निश्चित भुगतान तय किया जाए। सरकार ने जैसा ओला और उबर के मामले में हस्तक्षेप किया,…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License