यहां की जमीनी हकीकत बहुत अधिक जटिल बन जाती है। जितना अधिक सरकार हस्तक्षेप करती हैं उतना ही अधिक अधिकारी भी हस्तक्षेप करते हैं।
न्यूज़क्लिक की टीम से बात करते हुए छत्तीसगढ़ के पत्रकार अवेश तिवारी ने कहा कि आमतौर पर छत्तीसगढ़ के बारे में यह खबर छपती है कि नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को मारा और सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को मारा है। लेकिन छत्तीसगढ़ की हकीकत इससे इतर भी है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण और संसाधन समृद्धि राज्य है। साथ में यह आदिवासी बहुल इलका भी है। इन दोनों का साथ मिलने पर यह राज्य एक गंभीर सामाजिक आर्थिक हकीकत वाला राज्य बन जाता है। यहां की जमीनी हकीकत बहुत अधिक जटिल बन जाती है। जितना अधिक सरकार हस्तक्षेप करती हैं उतना ही अधिक अधिकारी भी हस्तक्षेप करते हैं। इस राज्य में इन दोनों का सबसे बुरा गठजोड़ दिखने को मिलता है। यह सबकुछ जानने और समझने के लिए पत्रकार से व्यक्ति का संवाद होना बहुत अधिक जरूरी है।
VIDEO