NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
छठ से पहले मातम पसरा, मिट्टी धंसने से 4 की मौत
सभी लोग छठ पूजा में चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गए थे। वे मिट्टी काट ही रहे थे कि ऊपर से मिट्टी धंसने से बड़ा भाग गिर गया, जिसमें कई लोग दब गए।
आईएएनएस
09 Nov 2018
accident
Image Courtesy: dainik bhaskar

बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मिट्टी धंसने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नजीरगंज गांव के कुछ लोग सुबह नजीरपुर सुरहनिया तालाब के पास छठ पूजा में चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गए थे। सभी लोग मिट्टी काट ही रहे थे कि ऊपर से मिट्टी धंसने से बड़ा भाग गिर गया, जिसमें कई लोग दब गए। 

उजियारपुर के थाना प्रभारी मनोज कुमार ने आईएएनएस को बताया कि इस घटना में घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर अभी भी राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। कुमार ने बताया कि मृतकों में नजीरपुर के लालू पासवान, रूपा देवी और अमित कुमार हैं जबकि एक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

bihar samastipur
accidint in samastipur
chhath puja

Related Stories

भाजपा सांसद ने डीडीएमए के प्रतिबंधों के बावजूद यमुना किनारे छठ पूजा की तैयारियों की शुरुआत की

बिहार में न विकास है और न ही आपराधिक मामलों पर लगाम!

फेक्ट चेक: बीजेपी की तरफ़ से प्रचार समस्तीपुर का, फोटो सिंगापुर का


बाकी खबरें

  • election
    सुबोध वर्मा
    यूपी चुनाव के मिथक और उनकी हक़ीक़त
    14 Mar 2022
    क्या ये कल्याणकारी योजनाएं थीं? या हिंदुत्व था? और बीजेपी ने चुनावों पर कितना पैसा ख़र्च किया?
  • Plural Democracy
    सहबा हुसैन
    दबाये जाने की तमाम कोशिशों के बावजूद भारत का बहुलतावादी लोकतंत्र बचा रहेगा: ज़ोया हसन
    14 Mar 2022
    जानी-मानी राजनीतिक वैज्ञानिक ज़ोया हसन का कहना है कि पिछले कुछ सालों से कई समूहों और सार्वजनिक विरोधों से बड़े पैमाने पर जो प्रतिक्रियायें सामने आयी हैं, वे बहुमत के शासन की कमी और हमारे लोकतंत्र को…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में लगातार कम हो रहा कोरोना, पिछले 24 घंटों में 2,503 नए मामले सामने आए
    14 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.08 फ़ीसदी यानी 36 हज़ार 168 हो गयी है।
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    चुनाव : 70 सालों से चल रहे चुनावों में कैसे भाग लिया है जनता ने?
    13 Mar 2022
    हाल ही में 5 राज्यों में #Elections ख़त्म हुए हैं। आखिर कैसे देश में हो रहे हैं चुनाव? क्या है जनता की भागीदारी ? इन्ही सवालों का जवाब ढूंढ रहे हैं नीलांजन और सलिल मिश्रा
  • bjp
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या BJP के अलावा कोई विकल्प नहीं ?
    13 Mar 2022
    Point of View के इस एपिसोड में पत्रकार Neelu Vyas ने experts से पांच राज्यों के चुनाव के बाद की स्थिति के बारे में चर्चा की | क्या BJP के सिवा जनता के पास कोई विकल्प नहीं है? क्या Narendra Modi की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License