NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
रवीश कुमार की क़लम : गोदी मीडिया की ग़ुलामी से बाहर आएं, समझें कि राजदीप के साथ क्या हुआ
“ग़ुलाम मीडिया के रहते कोई मुल्क आज़ाद नहीं होता। गोदी मीडिया से आज़ादी ही नई आज़ादी लाएगी”
रवीश कुमार
29 Jan 2021
गोदी मीडिया

“ग़ुलाम मीडिया के रहते कोई मुल्क आज़ाद नहीं होता। गोदी मीडिया से आज़ादी ही नई आज़ादी लाएगी”

मेरी यह बात लिख कर पर्स में रख लें। गाँव और स्कूल की दीवारों से लेकर बस, ट्रैक्टर और ट्रक के पीछे भी लिख कर रख लें। इसका मीम बना कर लाखों लोगों में बाँट दें। मेरी राय में सच्चा हिन्दुस्तानी वही है जो गोदी मीडिया का ग़ुलाम नहीं है। गोदी मीडिया के ज़रिए जनता को राजनैतिक रूप से ग़ुलाम बनाया जा रहा है। यह उसी ग़ुलामी का चरम है कि जनता का एक बड़ा हिस्सा उन किसानों को आतंकवादी कहने लगा है जिन्हें अन्नदाता कहते नहीं थकता था। इसकी ताक़त ईस्ट इंडिया कंपनी और ब्रिटिश हुकूमत से भी दस गुना है। गोदी मीडिया ने पाँच साल में ही जनता को ग़ुलाम बना दिया है।

आप पूछेंगे कैसे? गोदी मीडिया ने जनता को सूचनाविहीन कर दिया है। सूचनाविहीन जनता ग़ुलाम ही होती है। गोदी मीडिया सरकार से सवाल नहीं करता है। सरकार की तरफ़ से जनता के बीच काम करने वाला नया लठैत है। यह सरकार की सरकार है। इसे पुलिस से लेकर तमाम एजेंसियों का सहारा मिलता है। इसका काम है सही सूचनाओं को आप तक नहीं पहुँचने देना। सूचनाओं का पता नहीं लगाना। इसकी जगह झूठ फैलाना। फेक न्यूज़ फैलाना और आपके भीतर लगातार धारणाओं का निर्माण करना। सूचना और धारणा के बीच बहुत फ़र्क़ होता है। गोदी मीडिया सूचना की जगह धारणाएँ बनाता है जैसे किसान आतंकवादी हैं और कोरोना तब्लीग जमात से फैला है। यह जिस तरह से अल्पसंख्यक का शिकार करता है उसी तरह से बहुसंख्यक के उस हिस्से का भी करता है जो हक की लड़ाई लड़ते हैं। जो सरकार से सवाल करते हैं ।

कई सौ चैनल, हिन्दी के अख़बार और आई टी सेल का खेल एक है। जनता तक वैसी सूचना मत पहुँचने दो जिससे वह सतर्क हो जाए। सवाल करने लगे। उसे झाँसे में रखो। आज देश में भयंकर बेरोज़गारी है। सैकड़ों आंदोलन के बाद भी भर्ती परीक्षा की हालत ठीक नहीं है। गोदी मीडिया ने इस मुद्दे को ख़त्म कर दिया। इसकी जगह लगातार लोगों को एक धर्म के नाम पर डराता रहा और एक झुंड को धर्म का रक्षक बना कर पेश करता रहा। गोदी मीडिया ने बेरोजगार नौजवानों को भी सांप्रदायिक बनाया है। धर्मांध बनाया है। पूरा प्रोजेक्ट ऐसा है कि जनता एक धर्म से नफ़रत करती रहे और सवाल करने के लायक़ न रहे।इसलिए लगातार धारणाओं की सप्लाई की जाती है। सूचनाओं की नहीं।

जैसे अंग्रेज सूचनाओं को पहुँचने से रोकते थे। पत्रकारों को जेल भेजते थे। उसी तरह से आज हो रहा है। सूचना लाने वाला पत्रकार जेल में है। उसके ख़िलाफ़ मुक़दमे हो रहे हैं। आई टी सेल ऐसे पत्रकारों को बदनाम करता है ताकि उसके झाँसे में आकर जनता या उनका झुंड पत्रकार पर हमला कर दे। अंग्रेज़ी हुकूमत प्रेस का गला घोंटती थी। आज की सत्ता गोदी मीडिया के ज़रिए प्रेस और जनता का गला घोंटती है। आप मेरी बात लिख कर रख लें। या तो भारत की जनता अगले सौ साल के लिए ग़ुलाम हो जाएगी या अपनी आज़ादी और स्वाभिमान के लिए गोदी मीडिया के प्रभाव से बाहर आने की अहिंसक और वैचारिक लड़ाई लड़ेगी। नहीं लड़ेगी तो उसकी क़िस्मत। ग़ुलामी तो ही है।

राजदीप सरदेसाई के साथ हुआ उसे इसी संदर्भ में देखें। गोदी मीडिया के बाक़ी एंकर लगातार झूठ और सूचनाविहीन धारणाएँ फैलाते हैं उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई नहीं होती है। कभी माफ़ी नहीं माँगते। तब्लीग जमात के कवरेज को लेकर सुप्रीम कोर्ट और बांबे हाईकोर्ट की टिप्पणी पढ़िए। गोदी मीडिया ने कितना ख़तरनाक खेल खेला। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं। कोई अफ़सोस नहीं कि भूल हुई है।

प्रेस के काम में गलती होती है। तरीक़ा है कि आप सफ़ाई दें और अफ़सोस ज़ाहिर करें। राजदीप से जो हुआ वह गलती थी। जो दोबारा नहीं दोहराई गई। तब्लीग, सुशांत सिंह राजपूत के केस में जो हुआ वो प्रोपेगैंडा था। क्योंकि एक दिन नहीं कई हफ़्ते चला। दोनों में अंतर है। लेकिन राजदीप की सैलरी बंद कर दी गई। एंकरिंग से हटा दिया गया। अब FIR की जा रही है। क्या आप इस खेल को समझ पा रहे हैं?

किसी भी घटना में कई तरह के दावे होते है। उन दावों की रिपोर्टिंग अपराध है? सोच समझ कर पेश करनी चाहिए लेकिन राजदीप ने पुलिस का भी मत दिया था। राजदीप ने इन दानों को लेकर महीनों कार्यक्रम नहीं चलाया जो गोदी मीडिया करता है और जहां वे काम करते हैं वो भी गोदी मीडिया ही है। संदेश साफ है अब सिर्फ़ पुलिस जो कहेगी वही रिपोर्ट करना होगा वर्ना FIR होगी। इसे ग़ुलामी नहीं तो और क्या कहते हैं?

न्यूज़लॉड्री के आयुष तिवारी का यह लेख पढ़िए। आपको खेल समझ आ जाएगा। आपको ग़ुलामी दिख जाएगी । आज पत्रकारों के लिए नौकरी असंभव हो चुकी है। एक ही रास्ता है। चुप रहो। समझौता करो लेकिन कहाँ तक। इसलिए गोदी बनो। वरना बाहर का रास्ता खुला है ।

(रवीश कुमार वरिष्ठ पत्रकार और मशहूर टीवी एंकर हैं। उनकी यह टिप्पणी उनके आधिकारिक फेसबुक पेज से साभार ली गई है।) 

Godi Media
Rajdeep Sardesai
farmers protest
Tractor March

Related Stories

ज़ोरों से हांफ रहा है भारतीय मीडिया। वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में पहुंचा 150वें नंबर पर

छोटे-मझोले किसानों पर लू की मार, प्रति क्विंटल गेंहू के लिए यूनियनों ने मांगा 500 रुपये बोनस

लखीमपुर खीरी हत्याकांड: आशीष मिश्रा के साथियों की ज़मानत ख़ारिज, मंत्री टेनी के आचरण पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

युद्ध, खाद्यान्न और औपनिवेशीकरण

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

किसान-आंदोलन के पुनर्जीवन की तैयारियां तेज़

कैसे चुनावी निरंकुश शासकों के वैश्विक समूह का हिस्सा बन गए हैं मोदी और भाजपा

किसान आंदोलन: मुस्तैदी से करनी होगी अपनी 'जीत' की रक्षा

आर्थिक मोर्चे पर फ़ेल भाजपा को बार-बार क्यों मिल रहे हैं वोट? 

किसान आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी एक आशा की किरण है


बाकी खबरें

  • bollywood
    न्यूज़क्लिक टीम
    बीजेपी को बॉलीवुड से क्या दिक्कत है!
    29 Oct 2021
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा बात कर रहे हैं फ़िल्म इंडस्ट्री के बारे में और इसके क्या मायने हैं , साथ ही चर्चा कर रहे हैं बीजेपी जबसे सत्ता में आयी है कैसे…
  • Modi
    पी.रमन
    कैसे मोदी का माइक्रो-मैनेजमेंट मॉडल अराजकता में बदल गया
    29 Oct 2021
    प्रस्तुत लेख हाल ही में आई एक किताब 'ट्रिस्ट विद स्ट्रॉन्ग लीडर पॉपुलिज्म' के दूसरे अध्याय का संपादित अंश है। यह लेख इस बात से संबंधित है कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाइब्रिड शासन मॉडल…
  • scheme workers
    सरोजिनी बिष्ट
    उत्तर प्रदेश: न्यूनतम वेतन और राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर स्कीम वर्कर्स का संघर्ष जारी
    29 Oct 2021
    “सरकार के पास हमारा मामूली भर मानदेय देने के लिए भी पैसे नहीं है, तो क्यों नहीं सरकार तमाम सरकारी योजनाओं को बंद कर देती है। कम से कम हमें यह तो तसल्ली रहेगी कि अब बस हमें पूरी तरह से घर और परिवार ही…
  • Delhi: Cycle rally has started against rising inflation
    न्यूज़क्लिक टीम
    दिल्ली: बढ़ती महंगाई के खिलाफ चल पड़ी है साइकिल रैली
    29 Oct 2021
    देश में बढ़ती महंगाई और मज़दूर विरोधी कानूनों के खिलाफ दिल्ली में मज़दूर संगठनों ने 25 नवम्बर को देशव्यापी हड़ताल का फैसला लिया है। इस क्रम में लोगो को हड़ताल के बारे और मुद्दों पर अवगत करने के लिए…
  • cartoon
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    रास्ते खुले: दिल्ली पुलिस ने टिकरी और ग़ाज़ीपुर बार्डर से बैरिकेड हटाए
    29 Oct 2021
    किसान आंदोलन वाली जगह से दिल्‍ली पुलिस ने बैरिकेड्स हटाने शुरू कर दिए हैं। कंटीली तारें हटाकर रास्‍ता बनाया जा रहा है। इसी के साथ साफ़ हो गया है कि रास्ते किसने बंद किए थे। अब देखना है कि क्या इसी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License