NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
रवीश कुमार की क़लम : गोदी मीडिया की ग़ुलामी से बाहर आएं, समझें कि राजदीप के साथ क्या हुआ
“ग़ुलाम मीडिया के रहते कोई मुल्क आज़ाद नहीं होता। गोदी मीडिया से आज़ादी ही नई आज़ादी लाएगी”
रवीश कुमार
29 Jan 2021
गोदी मीडिया

“ग़ुलाम मीडिया के रहते कोई मुल्क आज़ाद नहीं होता। गोदी मीडिया से आज़ादी ही नई आज़ादी लाएगी”

मेरी यह बात लिख कर पर्स में रख लें। गाँव और स्कूल की दीवारों से लेकर बस, ट्रैक्टर और ट्रक के पीछे भी लिख कर रख लें। इसका मीम बना कर लाखों लोगों में बाँट दें। मेरी राय में सच्चा हिन्दुस्तानी वही है जो गोदी मीडिया का ग़ुलाम नहीं है। गोदी मीडिया के ज़रिए जनता को राजनैतिक रूप से ग़ुलाम बनाया जा रहा है। यह उसी ग़ुलामी का चरम है कि जनता का एक बड़ा हिस्सा उन किसानों को आतंकवादी कहने लगा है जिन्हें अन्नदाता कहते नहीं थकता था। इसकी ताक़त ईस्ट इंडिया कंपनी और ब्रिटिश हुकूमत से भी दस गुना है। गोदी मीडिया ने पाँच साल में ही जनता को ग़ुलाम बना दिया है।

आप पूछेंगे कैसे? गोदी मीडिया ने जनता को सूचनाविहीन कर दिया है। सूचनाविहीन जनता ग़ुलाम ही होती है। गोदी मीडिया सरकार से सवाल नहीं करता है। सरकार की तरफ़ से जनता के बीच काम करने वाला नया लठैत है। यह सरकार की सरकार है। इसे पुलिस से लेकर तमाम एजेंसियों का सहारा मिलता है। इसका काम है सही सूचनाओं को आप तक नहीं पहुँचने देना। सूचनाओं का पता नहीं लगाना। इसकी जगह झूठ फैलाना। फेक न्यूज़ फैलाना और आपके भीतर लगातार धारणाओं का निर्माण करना। सूचना और धारणा के बीच बहुत फ़र्क़ होता है। गोदी मीडिया सूचना की जगह धारणाएँ बनाता है जैसे किसान आतंकवादी हैं और कोरोना तब्लीग जमात से फैला है। यह जिस तरह से अल्पसंख्यक का शिकार करता है उसी तरह से बहुसंख्यक के उस हिस्से का भी करता है जो हक की लड़ाई लड़ते हैं। जो सरकार से सवाल करते हैं ।

कई सौ चैनल, हिन्दी के अख़बार और आई टी सेल का खेल एक है। जनता तक वैसी सूचना मत पहुँचने दो जिससे वह सतर्क हो जाए। सवाल करने लगे। उसे झाँसे में रखो। आज देश में भयंकर बेरोज़गारी है। सैकड़ों आंदोलन के बाद भी भर्ती परीक्षा की हालत ठीक नहीं है। गोदी मीडिया ने इस मुद्दे को ख़त्म कर दिया। इसकी जगह लगातार लोगों को एक धर्म के नाम पर डराता रहा और एक झुंड को धर्म का रक्षक बना कर पेश करता रहा। गोदी मीडिया ने बेरोजगार नौजवानों को भी सांप्रदायिक बनाया है। धर्मांध बनाया है। पूरा प्रोजेक्ट ऐसा है कि जनता एक धर्म से नफ़रत करती रहे और सवाल करने के लायक़ न रहे।इसलिए लगातार धारणाओं की सप्लाई की जाती है। सूचनाओं की नहीं।

जैसे अंग्रेज सूचनाओं को पहुँचने से रोकते थे। पत्रकारों को जेल भेजते थे। उसी तरह से आज हो रहा है। सूचना लाने वाला पत्रकार जेल में है। उसके ख़िलाफ़ मुक़दमे हो रहे हैं। आई टी सेल ऐसे पत्रकारों को बदनाम करता है ताकि उसके झाँसे में आकर जनता या उनका झुंड पत्रकार पर हमला कर दे। अंग्रेज़ी हुकूमत प्रेस का गला घोंटती थी। आज की सत्ता गोदी मीडिया के ज़रिए प्रेस और जनता का गला घोंटती है। आप मेरी बात लिख कर रख लें। या तो भारत की जनता अगले सौ साल के लिए ग़ुलाम हो जाएगी या अपनी आज़ादी और स्वाभिमान के लिए गोदी मीडिया के प्रभाव से बाहर आने की अहिंसक और वैचारिक लड़ाई लड़ेगी। नहीं लड़ेगी तो उसकी क़िस्मत। ग़ुलामी तो ही है।

राजदीप सरदेसाई के साथ हुआ उसे इसी संदर्भ में देखें। गोदी मीडिया के बाक़ी एंकर लगातार झूठ और सूचनाविहीन धारणाएँ फैलाते हैं उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई नहीं होती है। कभी माफ़ी नहीं माँगते। तब्लीग जमात के कवरेज को लेकर सुप्रीम कोर्ट और बांबे हाईकोर्ट की टिप्पणी पढ़िए। गोदी मीडिया ने कितना ख़तरनाक खेल खेला। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं। कोई अफ़सोस नहीं कि भूल हुई है।

प्रेस के काम में गलती होती है। तरीक़ा है कि आप सफ़ाई दें और अफ़सोस ज़ाहिर करें। राजदीप से जो हुआ वह गलती थी। जो दोबारा नहीं दोहराई गई। तब्लीग, सुशांत सिंह राजपूत के केस में जो हुआ वो प्रोपेगैंडा था। क्योंकि एक दिन नहीं कई हफ़्ते चला। दोनों में अंतर है। लेकिन राजदीप की सैलरी बंद कर दी गई। एंकरिंग से हटा दिया गया। अब FIR की जा रही है। क्या आप इस खेल को समझ पा रहे हैं?

किसी भी घटना में कई तरह के दावे होते है। उन दावों की रिपोर्टिंग अपराध है? सोच समझ कर पेश करनी चाहिए लेकिन राजदीप ने पुलिस का भी मत दिया था। राजदीप ने इन दानों को लेकर महीनों कार्यक्रम नहीं चलाया जो गोदी मीडिया करता है और जहां वे काम करते हैं वो भी गोदी मीडिया ही है। संदेश साफ है अब सिर्फ़ पुलिस जो कहेगी वही रिपोर्ट करना होगा वर्ना FIR होगी। इसे ग़ुलामी नहीं तो और क्या कहते हैं?

न्यूज़लॉड्री के आयुष तिवारी का यह लेख पढ़िए। आपको खेल समझ आ जाएगा। आपको ग़ुलामी दिख जाएगी । आज पत्रकारों के लिए नौकरी असंभव हो चुकी है। एक ही रास्ता है। चुप रहो। समझौता करो लेकिन कहाँ तक। इसलिए गोदी बनो। वरना बाहर का रास्ता खुला है ।

(रवीश कुमार वरिष्ठ पत्रकार और मशहूर टीवी एंकर हैं। उनकी यह टिप्पणी उनके आधिकारिक फेसबुक पेज से साभार ली गई है।) 

Godi Media
Rajdeep Sardesai
farmers protest
Tractor March

Related Stories

ज़ोरों से हांफ रहा है भारतीय मीडिया। वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में पहुंचा 150वें नंबर पर

छोटे-मझोले किसानों पर लू की मार, प्रति क्विंटल गेंहू के लिए यूनियनों ने मांगा 500 रुपये बोनस

लखीमपुर खीरी हत्याकांड: आशीष मिश्रा के साथियों की ज़मानत ख़ारिज, मंत्री टेनी के आचरण पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

युद्ध, खाद्यान्न और औपनिवेशीकरण

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

किसान-आंदोलन के पुनर्जीवन की तैयारियां तेज़

कैसे चुनावी निरंकुश शासकों के वैश्विक समूह का हिस्सा बन गए हैं मोदी और भाजपा

किसान आंदोलन: मुस्तैदी से करनी होगी अपनी 'जीत' की रक्षा

आर्थिक मोर्चे पर फ़ेल भाजपा को बार-बार क्यों मिल रहे हैं वोट? 

किसान आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी एक आशा की किरण है


बाकी खबरें

  • Bombay High Court grants bail to Aryan Khan
    भाषा
    क्रूज ड्रग्स पार्टी केस: बंबई उच्च न्यायालय ने आर्यन खान को दी जमानत
    28 Oct 2021
    आर्यन के वकीलों की टीम अब उनकी शुक्रवार तक रिहाई के लिए औपचारिकताएं पूरी करने का प्रयास करेगी। 23 वर्षीय आर्यन फिलहाल न्यायिक हिरासत में सेंट्रल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं।
  • bihar protest
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल, आइएमए ने भी किया समर्थन
    28 Oct 2021
    इंटर्न डॉक्टरों ने पीएमसीएच प्रशासन के साथ-साथ सरकार को भी चेतावनी दी है कि अगर उनके स्टाइपेंड को बढ़ाने की तत्काल घोषणा नहीं की गई तो वे ओपीडी और वार्डों में इलाज रोक देंगे।
  • covid 19 vaccine
    मो. इमरान खान
    बिहारः तीन लोगों को मौत के बाद कोविड की दूसरी ख़ुराक
    28 Oct 2021
    एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, इसे अधिकारियों और निजी स्वास्थ्य संस्थाओं के बीच के सांठ-गांठ का ही कमाल कहना चाहिए कि उनके द्वारा टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सिर्फ तीन ही नहीं बल्कि ऐसे…
  • पूर्व सीएजी विनोद राय ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम के खिलाफ अपनी टिप्पणी पर मांगी माफी ,2G स्पेक्ट्रम रिपोर्ट से जुड़ा है विवाद
    भाषा
    पूर्व सीएजी विनोद राय ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम के खिलाफ अपनी टिप्पणी पर मांगी माफी ,2G स्पेक्ट्रम रिपोर्ट से जुड़ा है विवाद
    28 Oct 2021
    निरुपम ने कहा कि राय को 2जी स्पेक्ट्रम और कोयला ब्लॉक आवंटन पर कैग की रपटों को लेकर देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दोनों ‘‘फर्जी’’ थीं। उन्होंने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘…
  • Sahba Hussain
    न्यूज़क्लिक टीम
    जेल के अंडा सेल में गौतम नवलखा, ज़िंदगी ख़तरे में होने का अंदेशा : सहबा
    28 Oct 2021
    वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की मानवाधिकार कार्यकर्ता और लेखक गौतम नवलखा की जीवनसाथी सहबा हुसैन से। जिन्होंने हाल ही में गौतम की ज़िंदगी पर मंडरा रहे ख़तरे के बारे में एक पत्र लिखा है और उन्हें…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License