NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
कोरोना अपडेट: देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.4 और BA.5 का एक-एक मामला सामने आया
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,022 नए मामले सामने आए हैं | कल रविवार को INSACOG ने तमिलनाडु में स्ट्रेन BA.4 और तेलंगाना में स्ट्रेन BA.5 के एक-एक मामले के मिलने की पुष्टि की है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
23 May 2022
corona
साभार: पीटीआई

दिल्ली: देश में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.4 और BA.5 का खतरा बढ़ता जा रहा है।  कल रविवार को भारतीय सार्स कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) ने तमिलनाडु में स्ट्रेन BA.4 और तेलंगाना में स्ट्रेन BA.5 के एक-एक मामले के मिलने की पुष्टि की है।  आपको बता दे की भारतीय सार्स कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG), 10 राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं का एक समूह है, जिसे केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने गठित किया था। INSACOG कोरोना वायरस की जीनोम सीक्वेंसिंग और कोविड-19 वायरस का विश्लेषण करता है।  साथ ही और इस प्रकार पाए जाने वाले वायरस के नए वैरिएंट तथा महामारी के साथ उनके संबंधों का पता लगता है। विभिन्न वायरसों के वैरिएंट एक प्राकृतिक घटना है और यह लगभग सभी देशों में पाए जाते हैं।  

दरअसल कल रविवार को तमिलनाडु में 19 साल की लड़की ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.4 से संक्रमित पायी गयी है ।  हलाकि लड़की को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है ।  इससे पहले 9 मई को हैदराबाद में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.4 का पहला मामला सामने आया है।  जिस व्यक्ति में स्ट्रेन BA.4 का मामला सामने आया था, खबरों के मुताबित वह विदेशी नागरिक था जोकि अफ्रीका से यात्रा करके भारत आया था।  

वही तेलंगाना में 80 साल के एक बुजुर्ग में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.5 के लक्षण पाए गए है ।  बुजुर्ग व्यक्ति भी पूरी तरह वैक्सीनेटेड है। स्ट्रेन BA.5 से संक्रमित होने वाले बुजुर्ग में कोरोना के सामान्य लक्षण पाए गए है ।  वही इन दोनों मरीजों की कांटेक्ट्र हिस्ट्री ट्रैस की जा रही है, जिससे इसके फैलवा को रोका जा सके ।  आपको बता दे की ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.4 और BA.5 इन दिनों दुनियाभर में कहर मचा चुके है। 

वही आज सोमवार, 23 मई को जारी आकड़ो के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,022 नए मामले सामने आए हैं ।  इसके अलावा बीते दिन देशभर में कोरोना से 46 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से 43 मरीज़ों की मौत केरल में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब में हुई है। हालांकि इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 2,099 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में आज 123 मामले कम हुए हैं ।  

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 38 हज़ार 393 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 24 हज़ार 459 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.75 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 25 लाख 99 हजार 102 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.03 फ़ीसदी यानी 14 हज़ार 832 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 92 करोड़ 38 लाख 45 हज़ार 615 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 8 लाख 81 हज़ार 668 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 84 करोड़ 70 लाख 92 हज़ार 226 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 2 लाख 94 हज़ार 812 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,022 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 545 मामले, दिल्ली से 365 मामले, महाराष्ट्र से 326 मामले, कर्नाटक से 167 मामले, हरियाणा से 160 मामले, उत्तर प्रदेश से 123 मामले, राजस्थान से 60 मामले, मध्य प्रदेश से 44 मामले, तमिलनाडु से 43 मामले, पश्चिम बंगाल से 35 मामले, तेलंगाना से 29 मामले, ओड़िशा और गुजरात से 15-15 मामले, आंध्र प्रदेश से 14 मामले और चंडीगढ़ से 13 मामले सामने आए हैं। 

साथ ही, मिज़ोरम से 11 मामले, छत्तीसगढ़ और पंजाब से 9-9 मामले, बिहार और जम्मू कश्मीर से 8-8 मामले, हिमाचल प्रदेश से 7 मामले, गोवा और उत्तराखंड से 6-6 मामले, पुडुचेरी से 2 मामले और एक-एक मामला मेघालय और लद्दाख से सामने आया है।  बीते दिन असम, झारखण्ड, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

 

Coronavirus
COVID-19
COVID Deaths

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • भाषा
    आगे रास्ता और भी चुनौतीपूर्ण, कांग्रेस का फिर से मज़बूत होना लोकतंत्र के लिए ज़रूरी: सोनिया गांधी
    05 Apr 2022
    ‘‘हम भाजपा को, सदियों से हमारे विविधतापूर्ण समाज को एकजुट रखने और समृद्ध करने वाले सौहार्द व सद्भाव के रिश्ते को नुकसान नहीं पहुंचाने देंगे।’’
  • भाषा
    'साइबर दूल्हो' से रहें सावधान, साइबर अपराध का शिकार होने पर 1930 पर करें फोन
    05 Apr 2022
    अगर आप अपने परिवार के किसी सदस्य की शादी के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन विज्ञापन देख रहे हैं, तो थोड़ा होशियार हो जाएं। साइबर ठग अब शादी के नाम पर भी ठगी करने में जुट गए हैं। देश के महानगरों मे अब तक इस तरह…
  • मीनुका मैथ्यू
    श्रीलंकाई संकट : राजनीति, नीतियों और समस्याओं की अराजकता
    05 Apr 2022
    वित्तीय संस्थानों के कई हस्तक्षेपों के बावजूद श्रीलंकाई सरकार अर्थव्यवस्था की व्यवस्थित गिरावट को दूर करने में विफल रही है।
  • इंद्रजीत सिंह
    विभाजनकारी चंडीगढ़ मुद्दे का सच और केंद्र की विनाशकारी मंशा
    05 Apr 2022
    इस बात को समझ लेना ज़रूरी है कि चंडीगढ़ मुद्दे को उठाने में केंद्र के इस अंतर्निहित गेम प्लान का मक़सद पंजाब और हरियाणा के किसानों की अभूतपूर्व एकता को तोड़ना है।
  • अजय कुमार
    आज़ादी के बाद पहली बार RBI पर लगा दूसरे देशों को फायदा पहुंचाने का आरोप: रिपोर्टर्स कलेक्टिव
    05 Apr 2022
    यह पहली क़िस्त है। अभी दो किस्तें आने बाकी हैं। इस क़िस्त से यह पता चला है कि कैसे नरेंद्र मोदी के काल में आजादी के बाद पहली बार आरबीआई पर विकसित देशों को फायदा पहुचाने का आरोप लगा? कैसे अरुण जेटली की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License