NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,067 नए मामले, 40 मरीज़ों की मौत
देश की राजधानी दिल्ली में आज फिर कोरोना के नए मामले में बढ़ोतरी हुई है | दिल्ली में 24 घंटों में कोरोना के 632 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही देश के अन्य राज्यों में कोरोना के मामलों में धीरे-धीरे बढ़ने शुरू हो गए हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
20 Apr 2022
covid

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 20 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,067 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में आज फिर कोरोना के नए मामले में बढ़ोतरी हुई है | दिल्ली में 24 घंटों में कोरोना के 632 नए मामले सामने आए है | जबकि बीते दिन 501 नए मामले सामने आए थे, यानी एक दिन के भीतर कोरोना के नए मामले में 26 फ़ीसदी से भी ज़्यादा की वृद्धि हुई है | दिल्ली में लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए आज दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की अहम बैठक होनी है | जिसमे कोरोना की रोकथाम के लिए कई अहम फैसले लिए जा सकते है | 

हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कोरोना प्रोटोकाल सख्त कर दिए गए है | बावजूद इसके इन राज्यों में कोरोना के मामलो में लगातार बढ़ोतरी हो रही है | हरियाणा में आज 200 से भी ज्यादा यानी 249 नए मामले सामने आए है | जबकि बीते दिन 191 मामले सामने आए थे | और उत्तर प्रदेश में कोरोना के 159 नए मामले सामने आए है, जबकि बीते दिन 135 मामले सामने आए थे | साथ ही देश के अन्य राज्यों में कोरोना के मामलों में धीरे-धीरे बढ़ने शुरू हो गए है | 

इसके अलावा बीते दिन कोरोना से 40 मरीज़ों की मौत हुई है | जिनमे से 34 मरीज़ों की मौत केरल में हुई, वहीं 3 मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत उत्तर प्रदेश, मिज़ोरम और नागालैंड में हुई है | हालांकि इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 1,547 मरीज़ों को ठीक किया गया है। लेकिन एक्टिव मामलों में आज फिर 480 मामलों की बढ़ोतरी हुई है | 

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 47 हज़ार 594 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 22 हज़ार 6 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.76 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 25 लाख 13 हजार 248 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.03 फ़ीसदी यानी 12 हज़ार 340 हो गयी है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 86 करोड़ 90 लाख 56 हज़ार 607 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 17 लाख 23 हज़ार 733 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 83 करोड़ 29 लाख 27 हज़ार 938 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 4 लाख 21 हज़ार 183 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,067 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें दिल्ली से 632 मामले, केरल से 488 मामले, हरियाणा से 249 मामले, उत्तर प्रदेश से 159 मामले, महाराष्ट्र से 137 मामले, मिज़ोरम से 125 मामले, कर्नाटक से 62 मामले, तमिलनाडु से 30 मामले, पश्चिम बंगाल और राजस्थान से 23-23 मामले, तेलंगाना से 22 मामले, पंजाब से 20 मामले, ओड़िशा से 16 मामले, हिमाचल प्रदेश से 14 मामले, गुजरात और उत्तराखंड से 12-12 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, मध्य प्रदेश से 10 मामले, जम्मू और कश्मीर से 9 मामले, आंध्र प्रदेश से 5 मामले, झारखण्ड से 4 मामले, मेघालय और मणिपुर से 3-3 मामले, छत्तीसगढ़, असम और गोवा से 2-2 मामले और एक-एक मामला नागालैंड, बिहार और चंडीगढ़ से सामने आया है | बीते दिन पुडुचेरी, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

COVID-19
Coronavirus
COVID Deaths
DDMA

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    मोदी सरकार कोरोना को लेकर लापरवाह तो नहीं ?
    11 Dec 2021
    वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा आज बात कर रहे हैं कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बारे में. क्या मोदी सरकार ओमिक्रोन को ले कर कोई तैयारी कर रही है या लापरवाही से बस देश में होने वाले चुनाव में ही…
  • meter
    एम.ओबैद
    बिहारः "सबसे पहले सरकारी आवासों में प्रीपेड मीटर लगाने का काम शुरू हो'
    11 Dec 2021
    स्मार्ट प्रीपेड मीटर अनिवार्य किए जाने के विद्युत मंत्रालय के आदेश के बाद बिहार एक्टू के सचिव रणविजय ने कहा,'सरकार ने ग़रीब-विरोधी अपना चेहरा दिखाया है। जनता कह रही है कि सबसे पहले सचिवालय,…
  • Beti Bachao, Beti Padhao
    सोनिया यादव
    क्या सरकार वाकई बेटियों को बचाना और पढ़ाना चाहती है!
    11 Dec 2021
    एक रिपोर्ट के मुताबिक बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का लगभग 80 फीसदी फंड सरकार ने इसके प्रचार-प्रसार पर खर्च किए हैं। यानी बेटियों के शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के पैसे प्रचार और विज्ञापनों में बहा…
  • Julian Assange
    पीपल्स डिस्पैच
    मानवाधिकार दिवस पर ब्रिटेन के कोर्ट ने जूलियन असांज के अमेरिका प्रत्यर्पण को मंज़ूरी दी
    11 Dec 2021
    ब्रिटिश हाई कोर्ट के फ़ैसले ने, इस साल जनवरी में डिस्ट्रिक्ट जज के उस फ़ैसले को पलट दिया, जिसमें असांज के प्रत्यर्पण को "दमनकारी" बताया गया था। नागरिक अधिकारों के पैरोकारों और असांज के समर्थक व…
  • Gogoi
    वी. वेंकटेशन
    क्या रंजन गोगोई ख़ुद को क्लीन चिट देने में कामयाब रहे ?
    11 Dec 2021
    भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और अब संसद सदस्य जस्टिस रंजन गोगोई की लिखी किताब, ‘जस्टिस फ़ॉर द जज: एन ऑटोबायोग्राफ़ी’ में सुप्रीम कोर्ट में उनके विवादास्पद कार्यकाल को लेकर कई ख़ुलासे हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License