NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,124 नए मामले सामने आए हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में एक दिन के भीतर कोरोना के मामले में 56 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
25 May 2022
covid

दिल्ली: देश में आज फिर से कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 25 मई को जारी आकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,124 नए मामले सामने आए हैं। जबकि कल 24 मई को कोरोना के 1,675 मामले सामने आए हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 418 मामले सामने आए हैं, यानी दिल्ली में एक दिन के भीतर कोरोना के मामले में 56 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 

साथ ही महाराष्ट्र में भी कोरोना के मामलों में इजाफ़ा हुआ है। महाराष्ट्र में पिछले 6 दिनों से कोरोना के 300 से ज्यादा मामले सामने आ रहे है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र कोरोना से सबसे प्रभावित राज्य रहा है और पिछले 2 महीने से महाराष्ट्र में कोरोना का दैनिक आकड़ा 300 से निचे रहा है। लेकिन पिछले 6 दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 338 नए मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 2,039 हो गयी है। 

इसके अलावा बीते दिन देशभर में कोरोना से 17 लोगों की मौत हुई। जिनमें से 13 लोगों की मौत केरल में हुई, दिल्ली में 2 लोगों की मौत हुई और एक-एक लोगों की मौत महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हुई। साथ ही इस बीच।,देशभर में कोरोना से पीड़ित 1,977 मरीज़ों को ठीक किया गया है और एक्टिव मामलों में आज 130 मामलों की बढ़ोतरी हुई है। 

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 42 हज़ार 192 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 24 हज़ार 507 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.75 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 26 लाख 2 हज़ार 714 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.03 फ़ीसदी यानी 14 हज़ार 971 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 92 करोड़ 67 लाख 44 हज़ार 769 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 13 लाख 27 हज़ार 544 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 84 करोड़ 74 लाख 99 हज़ार 852 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 4 लाख 7 हज़ार 626 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है। 

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,124 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 468 मामले, दिल्ली से 418 मामले, महाराष्ट्र से 338 मामले, हरियाणा से 230 मामले, उत्तर प्रदेश से 124 मामले, कर्नाटक से 118 मामले, राजस्थान से 71 मामले, तमिलनाडु से 59 मामले, तेलंगाना से 50 मामले, गुजरात से 35 मामले, मध्य प्रदेश से 33 मामले, गोवा से 26 मामले, पश्चिम बंगाल से 25 मामले, मिज़ोरम से 23 मामले और उत्तराखंड से 19 मामले सामने आए हैं। 

साथ ही, छत्तीसगढ़ और पंजाब से 15-15 मामले, चंडीगढ़ से 13 मामले, बिहार से 10 मामले, ओड़िशा से 8 मामले, पुडुचेरी से 7 मामले, आंध्र प्रदेश से 6 मामले, झारखण्ड से 4 मामले, जम्मू और कश्मीर से 3 मामले, हिमाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 2-2 मामले और एक-एक मामला मणिपुर और नागालैंड से सामने आया है। बीते दिन असम, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, लद्दाख, लक्षद्वीप, और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

COVID-19
Coronavirus
COVID Deaths

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • पलानीवेल राजन सी
    अपनी ज़मीन बचाने के लिए संघर्ष करते ईरुला वनवासी, कहा- मरते दम तक लड़ेंगे
    16 Apr 2022
    पिल्लूर में स्थानीय समुदायों की लगभग 24 बस्तियां हैं, जो सामुदायिक वन अधिकारों की मांग कर रही हैं, जैसा कि एफआरए के तहत उन्हें आश्वस्त किया गया था।
  • रूबी सरकार
    बुलडोज़र की राजनीति पर चलता लोकतंत्र, क्या कानून और अदालतों का राज समाप्त हो गया है?
    16 Apr 2022
    जिस तरह एक ख़ास धर्म के ख़िलाफ़ माहौल बनाने के लिए भाजपा की राज्य सरकारें बुलडोज़र को आगे कर रही हैं उससे लोकतंत्र हर रोज़ मरणासन्न स्थिति की ओर जा रहा है। 
  • सत्यम श्रीवास्तव
    कन्क्लूसिव लैंड टाईटलिंग की भारत सरकार की बड़ी छलांग
    16 Apr 2022
    देश में मौजूद ज़मीन के हर एक पीस/प्लॉट का एक आधार नंबर दिया जाना जिसे इस बजट भाषण में यूनिक लैंड पार्सल आइडेंटिफिकेशन नंबर (ULPIN) कहा गया है। इसके लिए बाज़ाब्ता ज़मीन के हर टुकड़े के अक्षांश और देशांत…
  • विजय विनीत
    पत्रकारों के समर्थन में बलिया में ऐतिहासिक बंद, पूरे ज़िले में जुलूस-प्रदर्शन
    16 Apr 2022
    पेपर लीक मामले में पत्रकारों की गिरफ़्तारी और उत्पीड़न के खिलाफ आज बलिया में ऐतिहासिक बंदी है। बलिया शहर के अलावा बैरिया, बांसडीह, बेलथरा रोड, रसड़ा और सिकंदरपुर समेत ज़िले के सभी छोटे-बड़े बाज़ार…
  • शिरीष खरे
    कोरोना लॉकडाउन के दो वर्ष, बिहार के प्रवासी मज़दूरों के बच्चे और उम्मीदों के स्कूल
    16 Apr 2022
    सरकारी स्कूलों में खास तौर से गरीब परिवारों के बच्चे बड़ी तादाद में आ रहे हैं। इनमें से कई बच्चे प्रवासी मजदूर परिवारों से हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License