NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 13 हज़ार के क़रीब नये मामले, 334 लोगों की मौत
पिछले 24 घंटों में देश भर में कोरोना संक्रमण के 12,881 नये मामले सामने आये हैं, जिनमें 61 फ़ीसदी से ज़्यादा नये मामले महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु से सामने आये। 
न्यूज़क्लिक टीम
18 Jun 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में यानी कल, 17 जून सुबह 8 बजे से लेकर आज 18 जून सुबह 8 बजे तक, फिर से रिकॉर्ड 12,881 नये मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा बीते दिन में कोरोना से 334 मरीज़ों की मौत दर्ज की गई है।साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 7,390 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 3,66,946 हो गयी है, जिसमें से 52.96 फीसदी यानी 1,94,325 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण अभी तक 12,237 मरीज़ों की मौत भी हो चुकी है। इसी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 1,60,384 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 62,49,668 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 1,65,412 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है, हालांकि सैंपल की जांच की क्षमता को बढ़ाकर प्रतिदिन 3 लाख किया गया था लेकिन वास्तव में 3 लाख के आधे के बराबर ही जांच हुई है। 

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 12,881 नये मामले सामने आये हैं, जिनमें - महाराष्ट्र से 3,307 मामले, दिल्ली से 2,414 मामले, तमिलनाडु से 2,174 मामले, हरियाणा से 560 मामले, गुजरात से 516 मामले, उत्तर प्रदेश से 507 मामले, पश्चिम बंगाल से 391 मामले, राजस्थान 326 मामले, असम से 286 मामले, तेलंगाना से 269 मामले, आंध्र प्रदेश से 230 मामले, कर्नाटक से 204 मामले, ओडिशा से 175 मामले, बिहार से 164 मामले, मध्य प्रदेश से 161 मामले पंजाब से 126 मामले और जम्मू कश्मीर से 108 नये मामले सामने आये हैं।

साथ ही छत्तीसगढ़ से 83 मामले, उत्तराखंड से 81 मामले, केरल से 75 मामले, झारखंड से 56 मामले, मणिपुर से 52 मामले, त्रिपुरा से 43 मामले, लद्दाख से 38 मामले, पुडुचेरी से 29 मामले, गोवा से 27 मामले, नागालैंड से 14 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 12 मामले, चंडीगढ़ से 10 मामले, हिमाचल प्रदेश से 9 मामले और 4 नये मामले अरुणाचल प्रदेश से सामने आये हैं।

बीते दिन देश के 4 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेश से कोई नया मामला सामने नहीं आया हैं जिनमे- मिज़ोरम, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और मेघालय शामिल हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 334 मरीज़ों की मौत दर्ज की गई है। इनमें सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु और गुजरात में दर्ज की गई है। बीते दिन महाराष्ट्र ने 114 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 67 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 48 मरीज़ों की मौत हुई और गुजरात में 27 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही उत्तर प्रदेश में 18 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 12 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 11 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 8 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश और पंजाब में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 5 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 3 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत आंध्र प्रदेश और जम्मू कश्मीर में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत तेलंगाना, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, झारखंड और पुडुचेरी में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Ukraine
    स्टुअर्ट ब्राउन
    यूक्रेन: एक परमाणु संपन्न राज्य में युद्ध के खतरे
    03 Mar 2022
    यूक्रेन के ऊपर रूस के आक्रमण से परमाणु युद्ध का खतरा वास्तविक बन गया है। लेकिन क्या होगा यदि देश के 15 परमाणु उर्जा रिएक्टरों में से एक भी यदि गोलीबारी की चपेट में आ जाए?
  • banaras
    विजय विनीत
    यूपी का रणः मोदी के खिलाफ बगावत पर उतरे बनारस के अधिवक्ता, किसानों ने भी खोल दिया मोर्चा
    03 Mar 2022
    बनारस में ऐन चुनाव के वक्त पर मोदी के खिलाफ आंदोलन खड़ा होना भाजपा के लिए शुभ संकेत नहीं है। इसके तात्कालिक और दीर्घकालिक नतीजे देखने को मिल सकते हैं। तात्कालिक तो यह कि भाजपा के खिलाफ मतदान को बल…
  • Varanasi District
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव : बनारस की मशहूर और अनोखी पीतल पिचकारी का कारोबार पड़ रहा है फीका
    03 Mar 2022
    बढ़ती लागत और कारीगरों की घटती संख्या के कारण पिचकारी बनाने की पारंपरिक कला मर रही है, जिसके चलते यह छोटा उद्योग ज़िंदा रहने के लिए संघर्ष रहा है।
  • migrants
    एपी
    एक सप्ताह में 10 लाख लोगों ने किया यूक्रेन से पलायन: संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी
    03 Mar 2022
    संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग (यूएनएचसीआर) के आंकड़ों के अनुसार, पलायन करने वाले लोगों की संख्या यूक्रेन की आबादी के दो प्रतिशत से अधिक है। विश्व बैंक के अनुसार 2020 के अंत में यूक्रेन की आबादी…
  • medical student
    एम.ओबैद
    सीटों की कमी और मोटी फीस के कारण मेडिकल की पढ़ाई के लिए विदेश जाते हैं छात्र !
    03 Mar 2022
    विशेषज्ञों की मानें तो विदेशों में मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए जाने की दो मुख्य वजहें हैं। पहली वजह है यहां के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में सीटों की संख्या में कमी और दूसरी वजह है प्राइवेट कॉलेजों…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License