NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 39,726 नए मामले, महाराष्ट्र में टूटा रिकॉर्ड
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 39,726 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें महाराष्ट्र में 24 घंटों में अब तक के रिकॉर्ड यानी 25,833 नए मामले दर्ज किये गए हैं। देश में अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 15 लाख 14 हज़ार 331 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
19 Mar 2021
कोरोना

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 19 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में साढ़े तीन महीने बाद कोरोना के क़रीब 40 हज़ार यानी 39,726 नए मामले सामने आए और 154 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलो में बहुत तेज़ी से बढ़ोतरी हो रही है, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में अब तक के रिकॉर्ड यानी 25,833 नए मामले दर्ज किये गए हैं। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 20,654 मरीज़ों को ठीक किया गया है और एक्टिव मामलों में 18,918 मामलो की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 15 लाख 14 हज़ार 331 हो गयी है। जिनमें से संक्रमण के कारण अब तक 1 लाख 59 हज़ार 370 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 96.25 फीसदी यानी 1 करोड़ 10 लाख 83 हज़ार 679 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 2.35 फ़ीसदी यानी 2 लाख 71 हज़ार 282 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 3 करोड़ 93 लाख 39 हज़ार 817 डोज दी जा चुकी है। जिनमें से 22 लाख 2 हज़ार 861 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना की पहचान के लिए अब तक 23 करोड़ 13 लाख 70 हज़ार 546 सैंपलों की जांच की गयी है। जिनमें से 10 लाख 57 हज़ार 383 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 39,726 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 25,833 मामले, पंजाब से 2,369 मामले, केरल से 1,899 मामले, कर्नाटक से 1,488 मामले, गुजरात से 1,276 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,066 मामले, तमिलनाडु से 989 मामले, मध्य प्रदेश से 917 मामले, हरियाणा से 633 मामले, दिल्ली से 607 मामले, राजस्थान से 327 मामले, पश्चिम बंगाल से 323 मामले, उत्तर प्रदेश से 314 मामले, तेलंगाना से 313 मामले, आंध्र प्रदेश से 218 मामले, चंडीगढ़ से 211 मामले, हिमाचल प्रदेश से 171 मामले, जम्मू और कश्मीर से 140 मामले और बिहार से 107 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही गोवा से 98 मामले, झारखंड से 97 मामले, उत्तराखंड से 88 मामले, ओडिशा से 84 मामले, पुडुचेरी से 81 मामले, असम से 33 मामले, लद्दाख से 11 मामले, त्रिपुरा से 10 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 9 मामले, लक्षद्वीप से 5 मामले, मेघालय से 3 मामले, मणिपुर और सिक्किम से 2-2 मामले और एक-एक नया मामला अरुणाचल प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से सामने आया है। बीते दिन नागालैंड और मिज़ोरम से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 154 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 58 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 32 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 15 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 9 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 8 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 6 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 5 मरीज़ों की मौत हुई, तीन-तीन मरीज़ों की मौत गुजरात और राजस्थान में हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मध्य प्रदेश, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, गोवा, बिहार, पुडुचेरी और असम में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Corona cases in Maharastra

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • UP Teachers Protest
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी : आगामी चुनाव से पहले लाखों शिक्षकों ने योगी सरकार से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने को कहा
    02 Dec 2021
    विरोध करने वाले शिक्षकों ने संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, पूर्व वेतन आयोग के अनुसार कर्मचारियों की वेतन वृद्धि, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, डीए की किस्त और बक़ाया राशि जारी करने सहित कई मांगें…
  • bhopal gas tragedy
    अनिल जैन
    भोपाल गैस त्रासदी के 37 बरस, अभी भी थमा नहीं है लोगों का मरना! 
    02 Dec 2021
    आज से ठीक 37 वर्ष पहले दो और तीन दिसंबर 1984 की दरम्यानी रात को यूनियन कार्बाइड के कारखाने से निकली जहरीली गैस (मिक यानी मिथाइल आइसो साइनाइट) ने अपने-अपने घरों में सोए हजारों लोगों को एक झटके में ही…
  • putin
    एम. के. भद्रकुमार
    मजबूत गठजोड़ की ओर अग्रसर होते चीन और रूस
    02 Dec 2021
    चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने उच्च-स्तरीय “स्रोत” के हवाले से खुलासा किया है कि बीजिंग का 2022 के शीतकालीन ओलंपिक में अमेरिकी एवं पश्चिमी राजनेताओं को आमंत्रित करने का कोई इरादा…
  • left
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ बढ़ते हमलों के विरोध में सीपीआई(एम) का प्रदर्शन
    02 Dec 2021
    इस प्रदर्शन को सीपीआई(एम) पोलित ब्यूरो सदस्य बृंदा करात, प्रकाश करात, हन्नान मौल्ला और दिल्ली राज्य कमेटी के नेताओं ने संबोधित किया। इस प्रदर्शन में सांप्रदायिकता का दंश झेल चुके उत्तर पूर्वी दिल्ली…
  • covid
    संदीपन तालुकदार
    ओमिक्रॉन: घबराने की नहीं, सावधानियां रखने की ज़रूरत है
    02 Dec 2021
    विश्व स्वास्थ्य संगठन की हालिया सूचना के मुताबिक़, यह साफ़ नहीं है कि ओमिक्रॉन डेल्टा वैरिएंट समेत, पिछले वैरिएंट की तुलना में तेजी से फैल सकता है या नहीं। फिर भी यह सुझाव है कि अब भी उतनी ही सावधानी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License