NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश भर में 24 घंटों में 9,851 नये मामले, 273 लोगों की मौत
देश में हर दिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ ही दिनों प्रति दिन डेढ़-दो हज़ार से शुरू हुए केस देखते ही देखते पांच, छह, सात और अब आठ, नौ हज़ार के बाद 10 हज़ार तक पहुंच रहे हैं। देश में अब कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 2 लाख 27 हज़ार के पास पहुंच गयी है, जिनमे से 6 हज़ार से ज़्यादा मरीज़ों की मौत हो चुकी है।
न्यूज़क्लिक टीम
05 Jun 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में यानी कल, 4 जून सुबह 8 बजे से लेकर आज 5 जून सुबह 8 बजे तक, सबसे ज़्यादा 9,851 नये मामले दर्ज किये गये हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटों में कोरोना से पीड़ित 273 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 5,355 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 2,26,770 हो गयी है, जिसमें से 1,09,462 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, और कोरोना संक्रमण के कारण अभी तक 6,348 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 1,10,960 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज सुबह 9 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 43,86,379 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 1,43,661 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

Covid19 India Updates in Infofrgraphic as on 5 June 2020.jpg

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते दिन कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले 16 राज्यों से सामने आये हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 2,933 मामले, तमिलनाडु से 1,384 मामले, दिल्ली से 1,359 मामले, उत्तर प्रदेश से 508 मामले, गुजरात से 484 मामले, पश्चिम बंगाल से 368 मामले, हरियाणा से 327 मामले, असम से 316 मामले, जम्मू कश्मीर से 285 मामले, कर्नाटक से 257 मामले, राजस्थान से 210 मामले, त्रिपुरा से 176 मामले, मध्य प्रदेश से 174 मामले, आंध्र प्रदेश से 143 मामले, तेलंगाना से 127 मामले और बिहार से 103 नये मामले सामने आये हैं।

साथ ही केरल से 94 मामले, ओडिशा से 90 मामले, छत्तीसगढ़ से 88 मामले, गोवा से 87 मामले, उत्तराखंड से 68 मामले, झारखंड से 41 मामले, पंजाब से 39 मामले, हिमाचल प्रदेश से 24 मामले, नागालैंड से 22 मामले, मणिपुर से 6 मामले,  अरुणाचल प्रदेश और दादरा और नगर हवेली से 4-4 मामले और 3 नये मामले मिज़ोरम से सामने आये हैं।

बीते दिन देश के 6 राज्य व केन्द्र शासित प्रदेश से कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमें- चंडीगढ़, लद्दाख, पुडुचेरी,  अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मेघालय और सिक्किम शामिल हैं।

CORONA India Map as on 5 June fo Social Media.png

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 273 मरीज़ों की मौत हो चुकी है, सबसे अधिक मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में हुई है। बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में 123 मरीज़ों की मौत हो चुकी है, दिल्ली में 44 मरीज़ों की मौत हुई और 33 मरीज़ों की मौत गुजरात में हुई है।

साथ ही उत्तर प्रदेश में 16 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 12 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 10 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक, राजस्थान और बिहार में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश और केरल में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 2 मरीज़ों की मौत हुई, और एक-एक मरीज़ की मौत हरियाणा, जम्मू कश्मीर और झारखंड में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Health Ministry

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • ROAD
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड: बारिश से भारी संख्या में सड़कों और पुलों का बहना किसका संकेत?
    31 Aug 2021
    उत्तराखंड के सभी पहाड़ी जिलों के अधिकांश मुख्य मार्गों पर लैंडस्लाइड की घटनायें हुई हैं, जिससे भारी संख्या में सड़कें बंद हैं, इसके अलावा ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली सड़कें भी बड़ी संख्या में बंद हैं। …
  • DR JUSTICE D.Y. CHANDRACHUD
    डॉ. न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़
    "सत्ता से सच बोलना: नागरिक और क़ानून ": डॉ. न्यायमूर्ति डी.वाई.चंद्रचूड़ का न्यायमूर्ति एम.सी. छागला स्मृति व्याख्यान में दिया गया संपूर्ण व्याख्यान  
    31 Aug 2021
    मैं इस बात से इन्कार नहीं करूंगा कि हमारे सामने चुनौती कठिन है और इसके लिए हम सभी की तरफ़ से निरंतर कोशिश करने की ज़रूरत है।
  •  मध्य प्रदेश में स्थानीय निकायों में जनभागीदारी के बहाने पार्टी कार्यकर्ताओं का सत्ता में सीधा भर्ती अभियान!
    सत्यम श्रीवास्तव
    मध्य प्रदेश में स्थानीय निकायों में जनभागीदारी के बहाने पार्टी कार्यकर्ताओं का सत्ता में सीधा भर्ती अभियान!
    31 Aug 2021
    कभी शांत प्रदेश कहा जाने वाला मध्य प्रदेश इन दिनों सांप्रदायिकता की प्रयोगशाला बन रहा है उसमें स्थानीय निकायों में अपने कार्यकर्ताओं को शामिल करने से उन तत्वों को न केवल सत्ता का खुला संरक्षण मिलने…
  • thiland
    पीपल्स डिस्पैच
    विरोध तेज़ होने पर थाईलैंड सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव
    31 Aug 2021
    भ्रष्टाचार और महामारी के कुप्रबंधन के आरोपों को लेकर प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा और उनके मंत्रिमंडल के पांच अन्य सदस्यों को विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ा रहा है।
  • yaman
    पीपल्स डिस्पैच
    यमन में सऊदी हमले के पीड़ित परिवारों के लोगों का आईसीसी से युद्ध अपराधों की जांच का आग्रह
    31 Aug 2021
    सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन में कुछ देश आईसीसी के रोम अधिनियम के हस्ताक्षरकर्ता हैं। ये अधिनियम कई मानवाधिकारों के उल्लंघन और मानवता के ख़िलाफ़ अपराधों को आईसीसी के अधिकार क्षेत्र के अधीन लाता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License