NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटो में 507 मरीज़ों की मौत, संक्रमण के 18,653 नए मामले
देश भर में कोरोना के 18,653 नए मामलों के साथ कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 5 लाख 85 हज़ार 493 हो गयी है। साथ ही 24 घंटों में कोरोना से सबसे ज़्यादा 507 मरीज़ों की मौत हुई। इनमें से 245 मरीज़ों की मौत अकेले महाराष्ट्र में हुई है |
न्यूज़क्लिक टीम
01 Jul 2020
corona Update

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 18,653 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा इन्हीं 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के कारण अब तक की सबसे ज़्यादा यानी 507 मरीज़ों की मौत हो गई। हालांकि इससे पहले भी 17 जून को 2,003 मरीज़ों की मौत के मामले सामने आये थे, लेकिन उनमें ज्यादातर मामले दिल्ली और महाराष्ट्र सरकार द्वारा कोरोना से हुई संदिग्ध मौत के संशोधित मामले थे। इसी बीच कोरोना से पीड़ित 13,157 मरीज़ों को स्वस्थ भी किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 5,85,493 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार अभी तक 59.43 फीसदी यानी 3,47,979 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण 17,400 मरीज़ों की मौत भी हो चुकी है। इसी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 2,20,114 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 88,26,585 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 2,17,931 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 18,653 नए मामले सामने आये हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 4,878 मामले, तमिलनाडु से 3,943 मामले, दिल्ली से 2,199 मामले, कर्नाटक से 947 मामले, तेलंगाना से 945 मामले, आंध्र प्रदेश से 704 मामले, उत्तर प्रदेश से 664 मामले, पश्चिम बंगाल से 652 मामले, गुजरात से 619 मामले, असम से 475 मामले, बिहार से 403 मामले, राजस्थान से 354 मामले, हरियाणा से 338 मामले, जम्मू और कश्मीर से 260 मामले, केरल से 253 मामले, मध्य प्रदेश से 223 मामले, ओडिशा से 206 मामले, पंजाब से 150 मामले और गोवा से 117 नए मामले सामने आये हैं।

साथ ही छत्तीसगढ़ से 99 मामले, पुडुचेरी से 95 मामले, झारखंड से 64 मामले, उत्तराखंड से 50 मामले, नागालैंड से 25 मामले, मिज़ोरम से 12 मामले, हिमाचल प्रदेश से 11 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 10 मामले, लद्दाख से 9 मामले, त्रिपुरा से 8 मामले, मणिपुर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 7-7 मामले, चंडीगढ़ और मेघालय से 5-5 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 4 मामले और एक नया मामला सिक्किम से सामने आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 507 मरीज़ों की मौत के मामले दर्ज किये गये हैं। जिनमें से सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु में हुईं हैं। इन 24 घंटों में महाराष्ट्र में 245 मरीज़ों की मौत हुई,  दिल्ली में 62 मरीज़ों की मौत हुई और तमिलनाडु में 60 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही उत्तर प्रदेश में 25 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 20 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 19 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 15 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 8-8 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू कश्मीर और पंजाब में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 5 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 4 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत केरल, ओडिशा, पुडुचेरी और उत्तराखंड में हुई और एक-एक मरीज़ों की मौत असम और हिमाचल प्रदेश में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में क़रीब साढ़े तीन महीने बाद 40 हज़ार से कम नए मामले दर्ज
    29 Jun 2021
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 37,566 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना से अब तक 3 लाख 97 हज़ार 637 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
  • राजेंद्रनाथ लाहिड़ी
    प्रबल अग्रवाल, अनु पंचाल
    राजेंद्रनाथ लाहिड़ी : वो क्रांतिकारी जो अंग्रेज़ और सांप्रदायिकता दोनों से बराबर लड़ा
    29 Jun 2021
    भगत सिंह ने लिखा है कि काकोरी के वीरों में लाहिड़ी सबसे ज्यादा प्रगतिशील विचारों के थे। उन्होंने तो अपने सबसे छोटे भाई का नाम भी 'राजेंदर' रखा।
  • ज़िला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : योगी सरकार ने किया ‘लोकतंत्र का अपहरण’!
    लाल बहादुर सिंह
    ज़िला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : योगी सरकार ने किया ‘लोकतंत्र का अपहरण’!
    29 Jun 2021
    यह चुनाव इसकी एक बानगी ज़रूर है कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव कैसे लड़ेगी। उसका यह ड्रेस रिहर्सल है। चौतरफ़ा घिरी हुयी भाजपा के लिए खोई जमीन वापस पाने की लोकसभा चुनाव के पूर्व की यह सबसे महत्वपूर्ण…
  • मेवात सम्मेलन में किसानों ने कहा, हम नाकारात्मक अभियानों के बनिस्पत अपनी आजीविका को प्राथमिकता देते हैंमेवात सम्मेलन में किसानों ने कहा, हम नाकारात्मक अभियानों के बनिस्पत अपनी आजीविका को प्राथमिकता देते हैं
    रवि कौशल
    मेवात सम्मेलन में किसानों ने कहा, हम नाकारात्मक अभियानों के बनिस्पत अपनी आजीविका को प्राथमिकता देते हैं
    29 Jun 2021
    किसान नेताओं ने अगले साल की शुरुआत में होने वाले यूपी और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों से पहले हिंदुत्ववादी ताक़तों की तरफ़ से सांप्रदायिक ज़हर फैलाने के लिहाज़ से दिये जा रहे बयानों की निंदा की।
  • मोदी का कश्मीर दांव और उत्तर प्रदेश चुनाव
    पार्थ एस घोष
    मोदी का कश्मीर दांव और उत्तर प्रदेश चुनाव
    29 Jun 2021
    मोदी सरकार के लिए, कश्मीर उसके हिंदुत्व के शस्त्रागार में एक और हथियार के रूप में है। इसलिए, उनकी जम्मू-कश्मीर नीति को 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश चुनावों की रोशनी में देखा जाना चाहिए।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License