NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी, 24 घंटो में दर्ज किये गए 46,951 नए मामले
देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 46,951 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में आज फिर से रिकॉर्ड 30,535 नए मामले दर्ज किये गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3 लाख 34 हज़ार 646 हुई।
न्यूज़क्लिक टीम
22 Mar 2021
कोरोना

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 22 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में देश में चार महीने बाद कोरोना के क़रीब 47 हज़ार यानी 46,951 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 68 दिनों के बाद एक दिन में 200 से ज्यादा यानी 212 मरीज़ों की मौत हुई है। वहीं महाराष्ट्र में भी कोरोना के अब तक के रिकॉर्ड 30,535 नए मामले दर्ज किये गए हैं और 99 मरीजों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 21,180 मरीज़ों को ठीक किया गया है और एक्टिव मामलों में 25,559 मामलो की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 16 लाख 46 हज़ार 81 हो गयी है। जिनमें से संक्रमण के कारण अब तक 1 लाख 59 हज़ार 967 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 95.75 फीसदी यानी 1 करोड़ 11 लाख 51 हज़ार 468 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 2.87 फ़ीसदी यानी 3 लाख 34 हज़ार 646 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 4 करोड़ 50 लाख 65 हज़ार 998 डोज दी जा चुकी है। जिनमें से 4 लाख 62 हज़ार 157 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना की पहचान के लिए अब तक 23 करोड़ 44 लाख 45 हज़ार 774 सैंपलों की जांच की गयी है। जिनमें से 8 लाख 80 हज़ार 655 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46,951 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 30,535 मामले, पंजाब से 2,644 मामले, केरल से 1,875 मामले, कर्नाटक से 1,715 मामले, गुजरात से 1,580 मामले, मध्य प्रदेश से 1,322 मामले, तमिलनाडु से 1,289 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,000 मामले, हरियाणा से 867 मामले, दिल्ली से 823 मामले, उत्तर प्रदेश से 488 मामले, राजस्थान से 476 मामले, पश्चिम बंगाल से 422 मामले, आंध्र प्रदेश से 368 मामले, तेलंगाना से 337 मामले, चंडीगढ़ से 239 मामले, जम्मू और कश्मीर से 158 मामले, हिमाचल प्रदेश से 141 मामले, उत्तराखंड से 137 मामले और बिहार से 126 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही ओडिशा और गोवा से 98-98 मामले, झारखंड से 83 मामले, पुडुचेरी से 64 मामले, असम से 25 मामले, लक्षद्वीप से 18 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 10 मामले, मेघालय से 4 मामले, मणिपुर से 3 मामले, लद्दाख और सिक्किम से 2-2 मामले और एक-एक नया मामला अंडमान निकोबार द्वीप समूह और मिज़ोरम से सामने आया है। बीते दिन त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 212 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 99 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 44 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 13 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 10 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 9 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 7 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 5 मरीज़ों की मौत हुई, तीन-तीन मरीज़ों की मौत मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और गोवा में हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत कर्नाटक, राजस्थान, तेलंगाना और बिहार में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत दिल्ली, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, ओड़िशा, झारखंड और पुडुचेरी में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • CDSCO
    भाषा
    CDSCO ने कोवोवैक्स, कोर्बेवैक्स और मोलनुपिराविर के आपात इस्तेमाल को स्वीकृति दी
    28 Dec 2021
    सीडीएससीओ की कोविड-19 संबंधी विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने ‘कोवोवैक्स’ और ‘कोर्बेवैक्स’ को कुछ शर्तों के साथ आपात स्थिति में उपयोग की अनुमति देने की सिफारिश की है। कोविड-19 रोधी दवा ‘मोलनुपिराविर’ (…
  • sunil
    भाषा
    पेले से आगे निकले छेत्री, भारत ने आठवां सैफ ख़िताब जीता, महिला टीम भी चमकी
    28 Dec 2021
    भारतीय फुटबॉल को वर्ष 2021 में कोई बड़ी सफलता नहीं मिली । पचास और साठ के दशक का अपना खोया गौरव लौटाने की कोशिश में जुटी टीम उस पल का इंतजार ही करती रही जो देश में इस खेल की दशा और दिशा बदल सके।
  • UP Elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव: किसानों की आय दोगुनी होने का टूटता वादा, आत्महत्या का सिलसिला जारी
    28 Dec 2021
    बुंदेलखंड के बाँदा ज़िले में युवा किसान राम रुचि और प्रमोद पटेल ने इसी साल क़र्ज़ के दबाव में आत्महत्या कर ली। न्यूज़क्लिक ने दोनों परिवारों से मिल कर बात की और जानने की कोशिश की कि सरकार का किसानों…
  • officers of Edu dept eating MDM with students
    राजेश डोबरियाल
    उत्तराखंड: 'अपने हक़ की' लड़ाई अंजाम तक पहुंचाने को तैयार हैं दलित भोजन माता सुनीता देवी
    28 Dec 2021
    “...चूंकि क्रिसमस की बैठक में सभी पक्ष अभी क्षेत्र का माहौल सौहार्दपूर्ण बनाए रखने पर सहमत हुए हैं इसलिए वे जांच कमेटी की रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रहे हैं। नियमानुसार तो सुनीता देवी की ही भोजनमाता…
  • UP Election 2022
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव 2022: बेरोज़गार युवा इस चुनाव में गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं
    28 Dec 2021
    मोदी-योगी से नाउम्मीद युवाओं को विपक्ष से चाहिए रोजगार का भरोसा
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License