NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
चिंता: देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 83 हज़ार से अधिक नए मामले, 1,096 मरीज़ों की मौत
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 83,341 नए मामले दर्ज किये गए हैं। महाराष्ट्र में हालत और बिगड़ी, पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 18,105 नए मामले सामने आए हैं और 391 मरीज़ों की मौत हुई है।
न्यूज़क्लिक टीम
04 Sep 2020
कोरोना वायरस

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार, 4 सितंबर की सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में फिर से 83,341 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 1,096 मरीज़ों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में हालत और बिगड़ती दिखाई दे रही है, पिछले 24 घंटो में महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 18,105 नए मामले सामने आए है और 391 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 66,659 मरीज़ों को स्वस्थ किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 39 लाख 36 हज़ार 747 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश में रिकवरी रेट 77.14 फीसदी हो गया है यानी कुल संक्रमित मरीज़ों में से 30 लाख 37 हज़ार 151 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण अब तक 68 हज़ार 472 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 8 लाख 31 हज़ार 124 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 4 करोड़ 66 लाख 79 हज़ार 145 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 11 लाख 69 हज़ार 765 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 83,341 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 18,105 मामले, आंध्र प्रदेश से 10,199 मामले, कर्नाटक से 8,865 मामले, तमिलनाडु से 5,892 मामले, उत्तर प्रदेश से 5,662 मामले, ओडिशा से 3,631 मामले, असम से 3,054 मामले, पश्चिम बंगाल से 2,984 मामले, दिल्ली से 2,737 मामले, तेलंगाना से 2,478 मामले, छत्तीसगढ़ से 2,284 मामले, हरियाणा से 1,881 मामले, मध्य प्रदेश से 1,672 मामले, झारखंड से 1,618 मामले, राजस्थान और केरल से 1,553-1,553 मामले, बिहार और पंजाब से 1,526-1,526 मामले, गुजरात से 1,325 मामले और जम्मू कश्मीर से 1,079 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही उत्तराखंड से 946 मामले, गोवा से 713 मामले, त्रिपुरा से 524 मामले, पुडुचेरी से 424 मामले, चंडीगढ़ से 276 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 214 मामले, हिमाचल प्रदेश से 199 मामले, मेघालय से 109 मामले, मणिपुर से 102 मामले, लद्दाख से 55 मामले, नागालैंड से 49 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 37 मामले, सिक्किम से 34 मामले, मिज़ोरम से 20 मामले और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 15 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 1,096 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमे सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और पश्चिम बंगाल में हुई है। महाराष्ट्र में 391 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 104 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 92 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में 75-75 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 72 मरीज़ों की मौत हुई और पश्चिम बंगाल में 55 मरीज़ों की मौत हुई है |

साथ ही मध्य प्रदेश में 30 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 26 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली और हरियाणा में 19-19 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ और गुजरात में 16-16 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 14 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 11 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और केरल में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 9 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा और गोवा में 8-8 मरीज़ों की मौत हुई, असम और पुडुचेरी में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 6 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 5 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ में 4 मरीज़ों की मौत हुई, त्रिपुरा और मणिपुर में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई और एक मरीज़ की मौत अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • COVID, MSMEs and Union Budget 2022-23
    आत्मन शाह
    कोविड, एमएसएमई क्षेत्र और केंद्रीय बजट 2022-23
    07 Feb 2022
    बजट में एमएसएमई क्षेत्र के लिए घोषित अधिकांश योजनायें आपूर्ति पक्ष को ध्यान में रखते हुए की गई हैं। हालाँकि, इसके बजाय हमें मौजूदा संकट से निपटने के लिए मांग-पक्ष वाली नीतिगत कर्रवाइयों की कहीं अधिक…
  • congress
    रवि शंकर दुबे
    सिद्धू की ‘बग़ावत’ पर चन्नी के 111 दिन हावी... अब कांग्रेस को कितना मिलेगा 'गुरु’ का साथ!
    07 Feb 2022
    राहुल गांधी ने अपने कहे मुताबिक पंजाब कांग्रेस के लिए मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर दिया है, हालांकि लंबे वक्त से बग़ावत किए बैठे सिद्धू भी सरेंडर करते नज़र आए और हर फ़ैसले में राहुल गांधी का साथ…
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    मोदी की पहली रैली cancel! विपक्ष का करारा हमला!
    07 Feb 2022
    वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा आज प्रधानमंत्री मोदी की रद्द हुई रैली पर बात कर रहे हैं। वहीं रैली रद्द होने पर जयंत चौधरी ने कहा है कि भाजपा को हार का डर सता रहा है।
  • राजेश टम्टा
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव 2022 : अल्मोड़ा की पहचान रहा ताम्र उद्योग पतन की ओर, कारीगर परेशान!
    07 Feb 2022
    कभी उत्तराखंड ही नहीं देश का गौरव रहे तांबा कारीगर आज अपने गुज़र-बसर के लिए मजबूर हो गए हैं। वर्तमान विधानसभा चुनाव में हर दल इस उद्योग को अल्मोड़ा की संस्कृति से जोड़ रहा है और उसे राज्य का गौरव बता…
  • patna
    सोनिया यादव
    बिहार: मुज़फ़्फ़रपुर कांड से लेकर गायघाट शेल्टर होम तक दिखती सिस्टम की 'लापरवाही'
    07 Feb 2022
    बीते सालों में मुज़फ़्फ़रपुर, पटना, मधुबनी समेत तमाम दूसरे शेल्टर होम से लड़कियों के भागने और रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब होने तक की खबरें सामने आईं, लेकिन शासन-प्रशासन इस सब के बाद भी कभी इस…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License