NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
चिंता : रोज़ नया रिकॉर्ड बना रहा है कोरोना, 24 घंटे में 24,850 नए मामले, 613 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना संक्रमण के फिर से सबसे ज़्यादा 24,850 नए मामले सामने आये हैं| देश भर में अब कोरोना के मामलो की संख्या 6 लाख 73 हज़ार 165 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
05 Jul 2020
corona Update

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के फिर से रिकॉर्ड 24,850 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा कोरोना संक्रमण के कारण 613 मरीज़ों की मौत भी हो चुकी है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 14,856 मरीज़ों को स्वस्थ भी किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 6,73,165 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार अभी तक 60.77 फीसदी यानी 4,09,083 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण 19,268 मरीज़ों की मौत भी हो चुकी है। इसी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 2,44,814 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 97,89,066 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 2,48,934 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 24,850 नए मामले सामने आये हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 7,074 मामले, तमिलनाडु से 4,280 मामले, दिल्ली से 2,505 मामले, तेलंगाना से 1,850 मामले, कर्नाटक से 1,839 मामले, असम से 995 मामले, आंध्र प्रदेश से 765 मामले, उत्तर प्रदेश से 757 मामले, बिहार से 746 मामले, पश्चिम बंगाल से 743 मामले, गुजरात से 712 मामले, हरियाणा से 545 मामले, ओडिशा से 495 मामले, राजस्थान से 480 मामले, मध्य प्रदेश से 307 मामले, केरल से 240 मामले, जम्मू और कश्मीर से 227 मामले, गोवा से 202 मामले और पंजाब से 172 नए मामले सामने आये हैं।

साथ ही छत्तीसगढ़ से 96 मामले, उत्तराखंड से 45 मामले, झारखंड से 44 मामले, नागालैंड से 24 मामले, त्रिपुरा से 21 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 14 मामले, हिमाचल प्रदेश से 13 मामले, मणिपुर से 9 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 7 मामले, लद्दाख से 4 मामले, चंडीगढ़ और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 3-3 मामले, मिज़ोरम से दो मामले और एक नया मामला सिक्किम से सामने आये हैं।

बीते दिन देश के दो राज्य व केन्द्र शासित प्रदेश से कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमे पुडुचेरी और मेघालय शामिल है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 613 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु और कर्नाटक में हुई हैं। महाराष्ट्र में 295 मरीज़ों की मौत हुई है, दिल्ली में 81 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 65 मरीज़ों की मौत हुई और कर्नाटक में 42 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही उत्तर प्रदेश में 24 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 21 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 19 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 12 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 9 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 8 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 7 मरीज़ों की मौत हुई, 5-5 मरीज़ों की मौत तेलंगाना, हरियाणा, ओडिशा, मध्य प्रदेश और पंजाब में हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत गोवा और झारखंड में हुई और एक मरीज़ की मौत हिमाचल प्रदेश में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • नीलाबंरन ए
    तमिलनाडु के ग्रामीण स्थानीय निकाय चुनावों में डीएमके एकतरफ़ा जीत हासिल की
    15 Oct 2021
    एआईएडीएमके और बीजेपी की बेहद अपमानजनक हार।
  • Ram
    शंभूनाथ शुक्ल
    सबके अपने-अपने राम!
    15 Oct 2021
    राम के चरित्र का उज्ज्वल पक्ष क्या है और स्याह पक्ष कौन-सा है, जब तक यह नहीं समझा जाएगा, तब तक इस तरह लकीर पीटने से क्या फ़ायदा! नौ दिन तक राम लीला हुई और दसवें दिन रावण फुँक गया। बस क़िस्सा ख़त्म।
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    डीयू शिक्षक संघ चुनाव, बनारस में छात्रों पर FIR और अन्य ख़बरें
    14 Oct 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव, बनारस में छात्रों पर FIR अन्य ख़बरों पर।
  • bsf
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बॉर्डर राज्यों में केंद्र ने बढ़ाया BSF का दायरा, पंजाब-पश्चिम बंगाल ने बताया राज्यों पर हमला
    14 Oct 2021
    पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगे हुए राज्यों में BSF अब 50 किलोमीटर तक के दायरे में गिरफ्तारी कर सकती है, तलाशी कर सकती है, जांच कर सकती है, सामान जब्त कर सकती है। पहले बॉर्डर राज्यों पर सुरक्षा की…
  • stop
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी: ललितपुर बलात्कार मामले में कई गिरफ्तार, लेकिन कानून व्यवस्था पर सवाल अब भी बरकरार!
    14 Oct 2021
    यह सिर्फ इसी मामले की कहानी नहीं है, बल्कि पूरे देश की स्थिति है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ती जा रही है लेकिन जब मामले दर्ज होते हैं तो अदालतों में उन पर सुनवाई पूरी होने में सालों लग जाते हैं और…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License