NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 50,356 नए मामले, 577 मरीज़ों की मौत  
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 50,356 नए मामले दर्ज किये गए हैं। दिल्ली में आज फिर से रिकॉर्ड 7,178 नए मामले सामने आए हैं। देश भर में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 84 लाख 62 हज़ार 80 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
07 Nov 2020
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 7 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 50,356 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 577 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 53,920 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और कुल एक्टिव मामलों में 4,141 मामले कम हुए हैं।

देश भर में अब कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 84 लाख 62 हज़ार 80 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 25 हज़ार 562 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार रिकवरी रेट में आज 0.08 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ रिकवरी रेट बढ़कर 92.41 फीसदी हो गया है यानी अब तक कुल मरीज़ों में से 78 लाख 19 हज़ार 886 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 6.10 फीसदी यानी 5 लाख 16 हज़ार 632 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 11 करोड़ 65 लाख 42 हज़ार 304 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 11 लाख 13 हज़ार 209 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 50,356 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- दिल्ली से 7,178 मामले, केरल से 7,002 मामले, महाराष्ट्र से 6,870 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,942 मामले, कर्नाटक से 2,960 मामले, आंध्र प्रदेश से 2,410 मामले, तमिलनाडु से 2,370 मामले, हरियाणा से 2,267 मामले, उत्तर प्रदेश से 2,173 मामले, राजस्थान से 1,797 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,758 मामले, तेलंगाना से 1,607 मामले, ओडिशा से 1,494 मामले और गुजरात से 1,035 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही मध्य प्रदेश से 778 मामले, बिहार से 750 मामले, पंजाब से 647 मामले, जम्मू और कश्मीर से 581 मामले, उत्तराखंड से 473 मामले, हिमाचल प्रदेश से 430 मामले, झारखंड से 356 मामले, असम से 335 मामले, गोवा से 203 मामले, मणिपुर से 166 मामले, चंडीगढ़ से 133 मामले, पुडुचेरी से 125 मामले, त्रिपुरा से 87 मामले, मेघालय से 86 मामले, लद्दाख से 85 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 81 मामले, नागालैंड से 63 मामले, सिक्किम से 51 मामले, मिज़ोरम से 42 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 17 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 4 नए मामले सामने आए हैं। 

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 577 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें महाराष्ट्र में 161 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 64 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 55 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 52 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 35 मरीज़ों की मौत हुई, केरल और तमिलनाडु में 27-27 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 24 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 21 मरीज़ों की मौत हुई और ओड़िशा में 15 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही पंजाब में 14 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 12 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश और राजस्थान में 11-11 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 9 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 8 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू कश्मीर और तेलंगाना में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, असम और गुजरात में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 3 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर और त्रिपुरा में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत चंडीगढ़, झारखंड, लद्दाख और पुडुचेरी में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • बिहार शेल्टर होम कांड-2: युवती ने अधीक्षिका पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- होता है गंदा काम
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार शेल्टर होम कांड-2: युवती ने अधीक्षिका पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- होता है गंदा काम
    02 Feb 2022
    राजधानी पटना में गाय घाट स्थित महिला रिमांड होम से भागी एक युवती ने इस रिमांड होम की अधीक्षिका वंदना गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वहां खूबसबरत लड़कियां मैम को प्यारी होती हैं। उसने कहा कि…
  • uttarakhand
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तराखंड चुनाव: थपलियालखेड़ा सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा से वंचित
    02 Feb 2022
    उत्तराखंड राज्य बने लगभग 22 साल हो गए हैं, पर आज भी अंतर्राष्ट्रीय सीमा और पहाड़ी इलाकों में जरुरी सुविधा से लोग वंचित हैं। गांव के लोगों को ज़रूरी सुविधाओं के लिए नेपाल पर निर्भर होना पड़ता है।
  • ASEEM
    अनिल सिन्हा
    यूपी के चुनाव मैदान में आईपीएस अफसरः क्या नौकरशही के इस राजनीतिकरण को रोकना नहीं चाहिए?
    02 Feb 2022
    ईडी के संयुक्त निदेशक राजेश्वर सिंह और कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण को टिकट देकर भाजपा ने निश्चित तौर पर नौकरशाही की विश्वसनीयता पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
  • सोनिया यादव
    जेंडर बजट में कटौती, मोदी सरकार के ‘अमृतकाल’ में महिलाओं की नहीं कोई जगह
    02 Feb 2022
    महामारी के बाद की स्थिति में भी महिलाओं की जिंदगी दोबारा पटरी पर लाने के लिए सरकार कोई खास पहल करती दिखाई नहीं दे रही। वित्तीय वर्ष 2021-22 में जेंडर बजट का हिस्सा कुल बजट का केवल 4.4 प्रतिशत था, जो…
  • Myanmar
    चेतन राणा
    तख़्तापल्ट का एक वर्ष: म्यांमार का लोकतंत्र समर्थक प्रतिरोध आशाजनक, लेकिन अंतरराष्ट्रीय एकजुटता डगमग
    02 Feb 2022
    आसियान, भारत और चीन ने म्यांमार में सैन्य तख्तापलट की न केवल निंदा की है, बल्कि अलग-अलग स्तर पर सैन्य सत्ता को वैधता भी प्रदान की है। इनकी प्रेस विज्ञप्तियों में वहां लोकतंत्र के प्रति सामान्य…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License