NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश भर में 24 घंटों में 3,390 नये मामले, 103 लोगों की मौत
देश भर में लगभग 12 दिनों में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या दुगनी हो गयी है जिसमे से 10 हजार के क़रीब नये मामले मात्र 3 दिन में सामने आये हैं। इसी के साथ देश में अब कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 56,342 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
08 May 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में यानी कल, 7 मई सुबह 8 बजे से लेकर आज, 8 मई सुबह 8 बजे तक 3,390 नये मामले सामने आये है और कोरोना से पीड़ित 103 मरीज़ों की मौत भी हो चुकी है। साथ ही राहत देने  वाली बात यह सामने आयी है कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीज़ों की दर में बढ़ोतरी हो रही है। 24 घंटों में 1,273 मरीज़ों को ठीक भी किया जा चुका है।

देश भर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 56,342 हो गयी है, जिसमें से अभी तक 29.36 फ़ीसदी यानी 16,540 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन 3.34 फीसदी यानी 1,886 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में अब कुल सक्रिय मामलो की संख्या बढ़ कर 37,916 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज, 8 मई सुबह 9 बजे जारी आकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 14,37,788 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 80,375 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

india mornig.JPG

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश भर से आये नये मामलों में सबसे अधिक मामले 7 राज्यों से आये हैं जिनमें महाराष्ट्र से 1,216 मामले, तमिलनाडु से 580 मामले, दिल्ली से 448 मामले, गुजरात से 387 मामले, पंजाब से 128 मामले, मध्य प्रदेश से 114 मामले और राजस्थान से 110 नये मामले सामने आये हैं।

साथ ही उत्तर प्रदेश से 73 मामले, आंध्र प्रदेश से 70 मामले, ओडिशा से 34 मामले, हरियाणा से 31 मामले, त्रिपुरा से 22 मामले, जम्मू और कश्मीर से 18 मामले, तेलंगाना से 16 मामले, चंडीगढ़ से 15 मामले, कर्नाटक से 12 मामले, असम से 9 मामले, बिहार से 8 मामले, झारखण्ड से 5 मामले और एक-एक नया मामला हिमाचल प्रदेश और लद्दाख से सामने आया है।

देश के 11 राज्यों से 24 घंटों में कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमें - केरल, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, निकोबार द्वीप समूह, मेघालय, पुडुचेरी, गोवा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, दादरा और नगर हवेली और मिज़ोरम शामिल हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

7 मई सुबह 8 बजे से 8 मई सुबह 8 बजे के बीच 24 घंटों में 103 लोगों की मौत हुई है जिसमें महाराष्ट्र में 43 लोगों की मौत हुई, गुजरात में 29 लोगों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 8 लोगों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 7 लोगों की मौत हुई, राजस्थान में 5 लोगों की मौत हुई, दो-दो लोगों की मौत तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में हुई और एक-एक की मौत दिल्ली, पंजाब, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक और बिहार में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
India Corona Update
Corona Update
Health Ministry

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • putin
    एपी
    रूस-यूक्रेन युद्ध; अहम घटनाक्रम: रूसी परमाणु बलों को ‘हाई अलर्ट’ पर रहने का आदेश 
    28 Feb 2022
    एक तरफ पुतिन ने रूसी परमाणु बलों को ‘हाई अलर्ट’ पर रहने का आदेश दिया है, तो वहीं यूक्रेन में युद्ध से अभी तक 352 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • mayawati
    सुबोध वर्मा
    यूपी चुनाव: दलितों पर बढ़ते अत्याचार और आर्थिक संकट ने सामान्य दलित समीकरणों को फिर से बदल दिया है
    28 Feb 2022
    एसपी-आरएलडी-एसबीएसपी गठबंधन के प्रति बढ़ते दलितों के समर्थन के कारण भाजपा और बसपा दोनों के लिए समुदाय का समर्थन कम हो सकता है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 8,013 नए मामले, 119 मरीज़ों की मौत
    28 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1 लाख 2 हज़ार 601 हो गयी है।
  • Itihas Ke Panne
    न्यूज़क्लिक टीम
    रॉयल इंडियन नेवल म्युटिनी: आज़ादी की आखिरी जंग
    28 Feb 2022
    19 फरवरी 1946 में हुई रॉयल इंडियन नेवल म्युटिनी को ज़्यादातर लोग भूल ही चुके हैं. 'इतिहास के पन्ने मेरी नज़र से' के इस अंग में इसी खास म्युटिनी को ले कर नीलांजन चर्चा करते हैं प्रमोद कपूर से.
  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    मणिपुर में भाजपा AFSPA हटाने से मुकरी, धनबल-प्रचार पर भरोसा
    27 Feb 2022
    मणिपुर की राजधानी इंफाल में ग्राउंड रिपोर्ट करने पहुंचीं वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह। ज़मीनी मुद्दों पर संघर्षशील एक्टीविस्ट और मतदाताओं से बात करके जाना चुनावी समर में परदे के पीछे चल रहे सियासी खेल…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License