NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
कोरोना अपडेट: देश में कोरोना मामलों में 17 फ़ीसदी की वृद्धि
देश में कोरोना के मामलों में आज क़रीब 17 फ़ीसदी मामलों की बढ़ोतरी हुई है | स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटो में कोरोना के 1,829 नए मामले सामने आए हैं|
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
18 May 2022
corona

दिल्ली: भारत में कोरोना के मामलों में आज करीब 17 फीसदी मामलों की बढ़ोतरी हुई है | स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 18 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 1,829 नए मामले सामने आए हैं | जबकि कल 17 मई को कोरोना के 1569 मामले सामने आए थे | इसके अलावा बीते दिन कोरोना से 33 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से 31 मरीज़ों की मौत केरल में हुई और दो मरीज़ की मौत दिल्ली में हुई है। हालांकि इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 2,549 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में आज 753 मामले कम हुए हैं |

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 27 हज़ार 199 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 24 हज़ार 293 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.75 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 25 लाख 87 हजार 259 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.04 फ़ीसदी यानी 15 हज़ार 647 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 91 करोड़ 65 लाख 770 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 14 लाख 97 हज़ार 695 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 84 करोड़ 49 लाख 26 हज़ार 602 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 4 लाख 34 हज़ार 962 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,829 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें दिल्ली से 393 मामले, केरल से 324 मामले, हरियाणा से 275 मामले, महाराष्ट्र से 266 मामले, उत्तर प्रदेश से 129 मामले, कर्नाटक से 109 मामले, राजस्थान से 59 मामले, पश्चिम बंगाल से 48 मामले, तेलंगाना से 38 मामले, तमिलनाडु से 34 मामले, गुजरात से 28 मामले, मध्य प्रदेश से 19 मामले, पंजाब से 16 मामले, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गोवा और मिज़ोरम से 12-12 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, आंध्र प्रदेश से 9 मामले, चंडीगढ़ से 8 मामले, बिहार से 7 मामले, जम्मू कश्मीर से 5 मामले, छत्तीसगढ़ से 4 मामले, ओड़िशा, असम और झारखण्ड से 3-3 मामले और एक मामला पुडुचेरी से सामने आया है। बीते दिन मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

नार्थ कोरिया में संकट

 ख़बर है कि नॉर्थ कोरिया में कोरोना ने कहर मचाया हुआ है | वर्ल्डोमीटर के आकड़ों के अनुसार नॉर्थ कोरिया में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,69,510 नए मामले सामने आए और 6 लोगों की मौत हुई | नॉर्थ कोरिया में बड़ी संख्या में लोगों को वैक्सीन नहीं लगी है | नॉर्थ कोरिया में तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है और सही दवाइयां उपलब्ध होने के कारण दुकानों पर दवाइयों की मारामारी है | जिसके चलते सभी दवाइयों की दुकानों के सामने आर्मी को तैनात किया गया है।

नॉर्थ एंटी वायरस हेडक्वार्टर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अप्रैल से अब तक बुखार से 56 लोगों की मौत हो गई | और 14.8 लाख लोग बीमार पड़ चुके एक्सपर्ट का मानना है कि उत्तर कोरिया में ज्यादातर लोग कोरोना के चलते बीमार हो रहे हैं | गरीबी और कमजोर स्वास्थ्य प्रणाली जैसे कारणों के चलते नॉर्थ कोरिया में कोरोना के टेस्ट, वैक्सीन और इलाज की सुविधा उपलब्ध नहीं है |

मीडिया रिपोर्ट के मुताबित नॉर्थ कोरिया में कोरोना की जांच के लिए पर्याप्त टेस्ट किट नहीं होने के कारण हालत और भी गंभीर होते जा रही है। नॉर्थ कोरिया में बेकाबू होते संक्रमण और लोगों में रोष भड़कने की आशंका को देखते हुए  किम जोंग उन ने सैनिकों को सड़कों पर उतार दिया हैै।

नॉर्थ कोरिया की कमजोर स्वास्थ्य प्रणाली के कारण कोरोना के संक्रमण को न पाने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं | नॉर्थ कोरिया की आबादी ढाई करोड़ है से ज़्यादा है और इनमे से ज्यादातर लोगों को वैक्सीन नहीं लगी है | नॉर्थ कोरिया कुपोषण और गरीबी की स्थितियों का भी सामना कर रहा है | साथ ही यहां एंटीवायरल ड्रग्स और आईसीयू जैसे सार्वजनिक स्वास्थ्य उपकरणों की कमी है | साथ ही विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर कोरिया मौतों के आंकड़ों को कम करके बता रहा है, ताकि किम जोंग उन के नेतृत्व पर सवाल खड़े न हो सकें |

Coronavirus
novel coronavirus
remdesivir
COVID Deaths

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के घटते मामलों के बीच बढ़ रहा ओमिक्रॉन के सब स्ट्रेन BA.4, BA.5 का ख़तरा 

कोरोना अपडेट: देश में फिर से हो रही कोरोना के मामले बढ़ोतरी 

कोरोना अपडेट: अभी नहीं चौथी लहर की संभावना, फिर भी सावधानी बरतने की ज़रूरत

कोरोना अपडेट: दुनियाभर के कई देशों में अब भी क़हर बरपा रहा कोरोना 

दिवंगत फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी को दूसरी बार मिला ''द पुलित्ज़र प्राइज़''

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,897 नए मामले, 54 मरीज़ों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 20 हज़ार के क़रीब पहुंची 

प्रधानमंत्री जी... पक्का ये भाषण राजनीतिक नहीं था?

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, PM मोदी आज मुख्यमंत्रियों संग लेंगे बैठक


बाकी खबरें

  • cop26
    न्यूज़क्लिक टीम
    जलवायु परिवर्तन संकट से दुनिया बचाने का दांव और इधर रिकॉर्ड तोड़ महंगाई से तबाही
    02 Nov 2021
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने UK के ग्लासगोव में शुरू हुए जलवायु परिवर्तन सम्मेलन COP 26 पर वैज्ञानिक डी. रघुनंदन से चर्चा की और भारत की भूमिका पर डाला प्रकाश। साथ ही चर्चा की देश में…
  • Replug
    सनम सुतीरथ वज़ीर, सोम बासु
    1​984​ के​ दंगे- 'हम भारत के भुला दिए गए नागरिक हैं’
    02 Nov 2021
    एक फोटो डाइजेस्ट जो 1984 के दंगे के 15 पीड़ितों के जीवन में झांकता है और उनके अतीत-वर्तमान का पता देता है, जो अभी भी इंसाफ का इंतजार कर रहे हैं।
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    COP26 बैठक, उपचुनाव नतीजे और अन्य ख़बरें
    02 Nov 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे COP26 बैठक, उपचुनावों के नतीजे और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • jammu and kashmir
    अनीस ज़रगर
    कश्मीरी छात्रों के ख़िलाफ़ दर्ज राजद्रोह के मामलों को वापस लेने के लिए श्रीनगर में प्रदर्शन
    02 Nov 2021
    नेशनल कॉन्फ्रेंस ने श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन किया। पीडीपी की नेता मेहबूबा मुफ़्ती ने पीएम मोदी को ख़त लिखकर तीनों छात्रों के मामले में दख़ल देने की अपील की।
  • By-elections-2022
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    उपचुनाव-2021: तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर मतगणना
    02 Nov 2021
    देश के 14 राज्यों में तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की आज मतगणना चल रही है। कई सीटों के नतीजे आ गए हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License