NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
चीन में नए कोरोनावायरस संक्रमणों की संख्या कम हुई
हालांकि वे किसी निष्कर्ष पर पहुंचने को बहुत जल्दी मानते हैं। अधिकारियों का दावा है कि उनके द्वारा उठाए गए अभूतपूर्व क़दम के परिणाम सामने आ रहे हैं।
पीपल्स डिस्पैच
18 Feb 2020
कोरोनावायरस

चीन में पिछले साल दिसंबर में इसके प्रकोप के बाद से कोरोनावायरस संक्रमण के रोजाना नए मामलों की संख्या फरवरी महीने में पहली बार 2000 से नीचे हुई है। वही इससे रोकथाम के संकेत भी मिलने लगे हैं। पिछले दिन नए संक्रमणों की संख्या 2050 थी जो कल घटकर 1886 हो गई। रोजाना मरने वालों की संख्या भी 100 से नीचे आ गई है।

इस बीच, मौत के मामलों में कुल संख्या बढ़कर 1868 हो गई है जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 72000 से अधिक हो गई है।

रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार चीन के बाहर 26 अलग-अलग देशों में संक्रमणों की कुल संख्या बढ़कर 827 हो गई है जबकि मौत के पांच मामले सामने आए हैं।

इस संक्रमण का प्रकोप सबसे पहले चीन के वुहान प्रांत में पिछले साल दिसंबर में सामने आया था। हालांकि, जनवरी में इसके मामलों की संख्या काफी बढ़ गई जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने ग्लोबल हेल्थ एमर्जेंसी घोषित कर दिया।

चीन ने पूरे वुहान प्रांत में फैल रहे संक्रमण को रोकने के लिए अभूतपूर्व उपाय किए हैं और कुछ ही दिनों के भीतर दो नए अस्पतालों का निर्माण किया है। इसने कारखानों और स्कूलों में सामूहिक संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए छुट्टियों को बढ़ाया है। कारखानों को धीरे-धीरे फिर से खोला जा रहा है। चीनी अधिकारियों ने दावा किया है कि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए उन्होंने जो कड़े कदम उठाए हैं उसके परिणाम सामने आ रहे हैं।

डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर टेड्रोस एडहनम घेब्रियिसस ने आगाह किया है कि यद्यपि नए मामलों में गिरावट के संकेत हैं फिर भी हर किसी को इसके बारे में सतर्क रहने की ज़रुरत है क्योंकि "प्रवृत्ति बदल सकती है"।

इस बीच, कई देशों ने 3 फरवरी से जापान के तट से दूर क्रूज शिप डायमंड प्रिंसेस से अपने नागरिकों को वापस बुलाने का फैसला किया है। अमेरिका ने अपने 300 नागरिकों को पहले ही अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर पहुंचा दिया है। इस जहाज पर 3700 यात्री थे जिनमें से आधे जापान के हैं।

साभार : पीपल्स डिस्पैच 

Coronavirus
novel coronavirus
China
Coronavirus Infections decreasing
WHO

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के घटते मामलों के बीच बढ़ रहा ओमिक्रॉन के सब स्ट्रेन BA.4, BA.5 का ख़तरा 

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

कोरोना अपडेट: देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.4 और BA.5 का एक-एक मामला सामने आया

कोरोना अपडेट: देश में फिर से हो रही कोरोना के मामले बढ़ोतरी 

कोविड-19 महामारी स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में दुनिया का नज़रिया नहीं बदल पाई

कोरोना अपडेट: अभी नहीं चौथी लहर की संभावना, फिर भी सावधानी बरतने की ज़रूरत

कोरोना अपडेट: दुनियाभर के कई देशों में अब भी क़हर बरपा रहा कोरोना 

कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 20 हज़ार के क़रीब पहुंची 


बाकी खबरें

  • sc
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पीएम सुरक्षा चूक मामले में पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में समिति गठित
    12 Jan 2022
    सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘‘सवालों को एकतरफा जांच पर नहीं छोड़ा जा सकता’’ और न्यायिक क्षेत्र के व्यक्ति द्वारा जांच की निगरानी करने की आवश्यकता है।
  • dharm sansad
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नफ़रत फैलाने वाले भाषण देने का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस
    12 Jan 2022
    पीठ ने याचिकाकर्ताओं को भविष्य में 'धर्म संसद' के आयोजन के खिलाफ स्थानीय प्राधिकरण को अभिवेदन देने की अनुमति दी।
  • राय-शुमारी: आरएसएस के निशाने पर भारत की समूची गैर-वैदिक विरासत!, बौद्ध और सिख समुदाय पर भी हमला
    विजय विनीत
    राय-शुमारी: आरएसएस के निशाने पर भारत की समूची गैर-वैदिक विरासत!, बौद्ध और सिख समुदाय पर भी हमला
    12 Jan 2022
    "आरएसएस को असली तकलीफ़ यही है कि अशोक की परिकल्पना हिन्दू राष्ट्रवाद के खांचे में फिट नहीं बैठती है। अशोक का बौद्ध होना और बौद्ध धर्म धर्मावलंबियों का भारतीय महाद्वीप में और उससे बाहर भी प्रचार-…
  • Germany
    ओलिवर पाइपर
    जर्मनी की कोयला मुक्त होने की जद्दोजहद और एक आख़िरी किसान की लड़ाई
    12 Jan 2022
    पश्चिमी जर्मनी में एक गांव लुत्ज़ेराथ भूरे रंग के कोयला खनन के चलते गायब होने वाला है। इसलिए यहां रहने वाले सभी 90 लोगों को दूसरी जगह पर भेज दिया गया है। उनमें से केवल एक व्यक्ति एकार्ड्ट ह्यूकैम्प…
  • Hospital
    सरोजिनी बिष्ट
    लखनऊ: साढ़ामऊ अस्पताल को बना दिया कोविड अस्पताल, इलाज के लिए भटकते सामान्य मरीज़
    12 Jan 2022
    लखनऊ के साढ़ामऊ में स्थित सरकारी अस्पताल को पूरी तरह कोविड डेडिकेटेड कर दिया गया है। इसके चलते आसपास के सामान्य मरीज़ों, ख़ासकर गरीब ग्रामीणों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। साथ ही इसी अस्पताल के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License