NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
लैटिन अमेरिका
वेनेज़ुएला ने तख़्तापलट के प्रयास को असफल करते हुए दो अमेरिकियों सहित 68 व्यापारियों को गिरफ़्तार किया
तटीय शहर चुआओ के मछुआरे ने 8 व्यापारियों को पकड़ने और हिरासत में लेने में मदद की है। इनकी योजना वेनेज़ुएला में हत्याओं को अंजाम देने और अंततः राष्ट्रपति मादुरो को उखाड़ फेंकने की थी।
पीपल्स डिस्पैच
06 May 2020
veb

सोमवार 4 मई को तटीय शहर चुआओ में बोलिवेरियन मिलिशिया के मछुआरों की सहायता से वेनेज़ुएला के सुरक्षा बलों ने एक तेज रफ़्तार नाव पर सवार आठ व्यापारियों को गिरफ़्तार किया जो देश में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। दो अन्य लोगों को उसी दिन प्यूर्टो माया शहर में वेनेज़ुएला के सुरक्षा बलों द्वारा पकड़ लिया गया था।

गिरफ़्तारियों के दौरान वेनेज़ुएला के सुरक्षा बलों द्वारा हथियार और सैन्य खुफिया उपकरणों को ज़ब्त कर लिया गया। इसके अलावा सुरक्षा बलों ने अमेरिका का झंडा, हेलमेट और यूनिफॉर्म, आईडी और पासपोर्ट को ज़ब्त किये जिनसे उनकी पहचान की गई।

रविवार 3 मई को वेनेज़ुएला के अधिकारियों ने ला गुआयरा में भाड़े के आतंकवादियों के हमले की कोशिश को असफल किया था, जिससे आतंकवादी साज़िश को "ऑपरेशन गेदोन" के रूप में पहचाना गया।

यह ऑपरेशन, जो पिछले कुछ महीनों से वेनेज़ुएला के अधिकारियों द्वारा जांच के तहत किया गया है, माना जाता है कि वेनेज़ुएला के विपक्ष और इसके विभिन्न सहयोगियों द्वारा संगठित, नियोजित और वित्तपोषित है, जिसका उद्देश्य संवैधानिक राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और अन्य उच्च-स्तरीय नेताओं की हत्या करना है।

वेनेज़ुएला के पूर्व राष्ट्रीय सदस्य एंटोनियो सेक्वा, जिन्हें पिछली बार 30 अप्रैल, 2019 को लियोपोल्डो लोपेज़ और जुआन गुएदो के नेतृत्व में असफल तख़्तापलट के दौरान आख़िरी बार देखा गया था, सोमवार को गिरफ़्तार किए गए लोगों में से थे। माना जाता है कि सेक्वा ने ज़मीन पर ऑपरेशन का नेतृत्व किया है।

टेक्सास, ल्यूक डेनमैन और एयरन बेरी, जो अमेरिकी भाड़े की कंपनी सिल्वरकॉर्प के सदस्य हैं, से दो अमेरिकी सैन्य अधिकारियों की गिरफ़्तारी भी उल्लेखनीय थी। अल-जज़ीरा ने बुधवार, 6 मई को बताया कि सिल्वरकॉर्प के संस्थापक और अमेरिकी नागरिक जॉर्डन गौडर्यू ने दावा किया है कि वह जुआन गुएडो के साथ मिलकर ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार 5 मई को ऑपरेशन में सभी भागीदारी से इनकार कर दिया। हालांकि, हिरासत में लिए गए भाड़े के सैनिकों में से एक के अनुसार ट्रंप के सुरक्षा प्रमुख के साथ संबंध हैं।

ट्रंप के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रशासन ने राष्ट्रपति मादुरो की सरकार को मानने से इनकार कर दिया था और उसकी जगह पिछले साल जुआन गुएडो को राष्ट्रपति माना था। अमेरिका ने वेनेज़ुएला में आर्थिक और राजनीतिक प्रतिबंध लगाए हैं और समय समय पर विभिन्न तख़्तापलट की कोशिशों का भी हिस्सा रहा है।

 

Venezuela
bolivia
madro
America
Coup in Bolivia

Related Stories

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

वेनेज़ुएला ने ह्यूगो शावेज़ के ख़िलाफ़ असफल तख़्तापलट की 20वीं वर्षगांठ मनाई

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

क्या चिली की प्रगतिशील सरकार बोलीविया की समुद्री पहुंच के रास्ते खोलेगी?

ज़ेलेंस्की ने बाइडेन के रूस पर युद्ध को बकवास बताया

अमेरिकी सरकार के साथ बैठक के बाद मादुरो का विपक्ष के साथ बातचीत फिर से शुरू करने का ऐलान

लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें

यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम


बाकी खबरें

  • toilet shortage
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    सरकार ने बताया, 38 हजार स्कूलों में शौचालयों की सुविधा नहीं
    06 Dec 2021
    देश में 2014 से स्वच्छ भारत अभियान चल रहा है लेकिन 2021 में सरकार राज्यसभा में बता रही है कि देश भर में 38,408 स्कूलों और 2,86,310 आंगनवाड़ी केंद्रों में शौचालय चालू स्थिति में नहीं हैं।
  • Neiphiu Rio
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नागालैंड की घटना पर सीएम रियो ने कहा, 'आफ़्स्पा कठोर है, इसे हटाना ज़रूरी!'
    06 Dec 2021
    मोन ज़िले के ओटिंग में सुरक्षा बलों की फ़ायरिंग में 14 नागरिकों की मौत के बाद से राज्य में ग़ुस्सा है।
  • RML
    भाषा
    तीन केंद्रीय अस्पतालों के रेजिडेंट चिकित्सकों ने सोमवार से नियमित, आपात सेवाओं का किया बहिष्कार
    06 Dec 2021
    रेजिडेंट चिकित्सकों ने नीट-पीजी 2021 की काउंसलिंग में देरी को लेकर एफओआरडीए द्वारा आयोजित देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के समर्थन में सोमवार से सभी नियमित और आपातकालीन सेवाओं का बहिष्कार किया।
  • Pendant
    संदीपन तालुकदार
    पोलैंड में मिला पेंडेंट मानव द्वारा बनाया सबसे पुराना जीवित आभूषण हो सकता है
    06 Dec 2021
    कार्बन डेटिंग ने स्थापित किया है कि पेंडेंट इसी तरह से सजाए गए और अन्य साइटों में पाए जाने वाली कलाकृतियों से हज़ारों साल पुराना है।
  • US amazon
    सोनाली कोल्हटकर
    क्यों अमेज़न अमेरिकी श्रमिकों के यूनियन बनने से भयभीत है
    06 Dec 2021
    एक ऐसे दौर में जब श्रमिकों के बीच में असंतोष बढ़ता जा रहा हो, अपने अल्बामा वेयरहाउस में दूसरी दफा यूनियन के लिए मतदान के फैसले से अमेज़न निश्चित रूप से चिंतित है कि कहीं अमेरिकी श्रमिक भी यूरोप की तरह…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License