NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
समाज
स्वास्थ्य
भारत
सावधान: देश में 6 महीने बाद कोरोना के 50 हज़ार से ज्यादा नए मामले सामने आए
देश में आज 6 महीने बाद कोरोना के 50 हज़ार से ज्यादा यानी 58,097 नए मामले दर्ज किये गए हैं। और कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 50 लाख 18 हज़ार 358 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
05 Jan 2022
सावधान: देश में 6 महीने बाद कोरोना के 50 हज़ार से ज्यादा नए मामले सामने आए

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 5 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में आज 6 महीने बाद कोरोना के 50 हज़ार से ज्यादा यानी 58,097 नए मामले दर्ज किये गए हैं। जिनमें से महाराष्ट्र में 18 हज़ार से भी ज़्यादा मामले सामने आए हैं, वही पश्चिम बंगाल में 9,073 नए मामले और दिल्ली में 5,481 नए मामले सामने आए हैं| इसके अलावा कोरोना से 24 घंटों में 534 मरीज़ों की मौत हुई है| 

इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 15,389 मरीज़ों को ठीक किया जा चूका है। और एक्टिव मामलों में 42,174 मामलों की बढ़ोत्तरी हुई है। साथ ही देश में ओमीक्रॉन के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है | पिछले 24 घंटे में ओमिक्रोन के 243 नए मामले सामने आए हैं और कुल संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,135 हो गई है |

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 50 लाख 18 हज़ार 358 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 82 हज़ार 551 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 98.01 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 43 लाख 21 हज़ार 803 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.61 फ़ीसदी यानी 2 लाख 14 हज़ार 4 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 47 करोड़ 72 लाख 8 हज़ार 846 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 96 लाख 43 हज़ार 238 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 68 करोड़ 38 लाख 17 हज़ार 242 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 13 लाख 88 हज़ार 647 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 58,097 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें महाराष्ट्र से 18,466 मामले, पश्चिम बंगाल से 9,073 मामले, दिल्ली से 5,481 मामले, केरल से 3,640 मामले, तमिलनाडु से 2,731 मामले, झारखण्ड से 2,681 मामले, कर्नाटक से 2,479 मामले, गुजरात से 2,265 मामले, राजस्थान से 1,137 मामले, हरियाणा से 1,132 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,059 मामले, तेलंगाना से 1,052 मामले, पंजाब से 1,005 मामले, उत्तर प्रदेश से 989 मामले, बिहार से 893 मामले, ओडिशा से 680 मामले, गोवा से 592 मामले और असम से 475 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, मिज़ोरम से 443 मामले, आंध्र प्रदेश से 334 मामले, उत्तराखंड से 310 मामले, मध्य प्रदेश से 308 मामले, हिमाचल प्रदेश से 260 मामले, जम्मू कश्मीर से 199 मामले, चंडीगढ़ से 128 मामले, पुडुचेरी से 66 मामले, त्रिपुरा से 46 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 36 मामले, मणिपुर से 35 मामले, मेघालय और लद्दाख से 32-32 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 23 मामले, सिक्किम से 10 मामले, नागालैंड से 4 मामले और एक मामला दादरा नगर हवेली और दमन दीव से सामने आया है | बीते दिन लक्ष्द्वीप से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 534 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 453 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 20 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 16 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 9 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 4 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली, छत्तीसगढ़, असम और मिज़ोरम में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, झारखण्ड, गुजरात, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब, गोवा और मणिपुर में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत राजस्थान, ओड़िशा, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और मेघालय में हुई है।

COVID-19
Coronavirus
Omicron
COVID 19 Vaccines

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • RSS
    न्यूज़क्लिक टीम
    "गाँधी के हत्यारे को RSS से दूर करने का प्रयास होगा फेल"
    21 Feb 2022
    1930 से लेकर 1940 तक देश में हुए उतार चढ़ाव ने ही गाँधी के मृत्यु की रचना रची और उस घटना की आज के भारत से सीधी प्रासंगिकता है। "गाँधी के हत्यारे की छवि को सुधारने की जो प्रक्रिया जारी है, वह कभी भी…
  • Scheme Workers
    न्यूज़क्लिक टीम
    अधिकारों की लड़ाई लड़ रही स्कीम वर्कर्स
    21 Feb 2022
    देश भर में तमाम स्कीम वर्कर्स यानी आंगनवाड़ी, आशा, मिड डे मील आदि केंद्र सरकार की स्कीमों में काम करने वाली महिलाएँ लम्बे समय से अपने अधिकारों के लिए सरकार से संघर्ष करती आ रही हैंI फ़िलहाल हरियाणा…
  • mamta
    भाषा
    छात्र नेता अनीश खान की मौत के मामले की जांच करेगी एसआईटी: ममता बनर्जी
    21 Feb 2022
    गृह विभाग का भी प्रभार संभाल रहीं ममता बनर्जी ने कहा कि एसआईटी 15 दिनों के भीतर उन्हें अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
  • DBC workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली : स्थाई पद की मांग को लेकर डीबीसी कर्मचारियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
    21 Feb 2022
    हड़ताली कर्मचारियों ने साफ़ किया कि आम आदमी पार्टी हो या बीजेपी जो भी नगर निगम चुनाव से पहले उनके लिए काम करेगा उनका वोट उसी को जाएगा।
  • Colombia
    लौरातो रिवारा
    कोलंबिया में चुनाव : बदलाव की संभावना और चुनावी गारंटी की कमी
    21 Feb 2022
    कोलंबिया में आने वाले वक़्त में विधान परिषद और राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में यह देखा जाना बाक़ी है कि क्या लैटिन अमेरिका में सबसे पुराना लोकतंत्र हाल में हासिल की गई बेहद जटिल शांति को आगे…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License