NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
CPI(M) पार्टी कांग्रेस का पहला दिन : वक्ताओं ने बीजेपी, RSS और दक्षिणपंथी ताक़तों पर हमला बोला
CPI(M) दक्षिणपंथी ताक़तों के अजेंडे के सामने एक दीवार बनकर खड़ी हो सकती है I
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
19 Apr 2018
Translated by ऋतांश आज़ाद
CPIM

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की 22 वीं पार्टी कांग्रेस बुधवार को हैदराबाद में शुरू हुई, ये कांग्रेस हर तीन सालों में होती है I इस पाँच दिवसीय राष्ट्रीय सम्मलेन में पार्टी अपने नेतृत्व को चुनेगी और साथ ही साथ 2019 में होने वाले लोक सभा के चुनावों में पार्टी की क्या रणनीति होगी यह भी तय किया जायेगा I इस सम्मलेन के दौरान पार्टी की सबसे बड़ी नीति निर्माण समिति यानी केंद्रीय समिति को भी चुना जायेगा I

उद्घाटन सत्र में माणिक सरकार ने अध्यक्षता की और उद्घाटन वक्तव्य रिसेप्शन समिति के अध्यक्ष बी वी रघावूलू ने दिया I उन्होंने कहा “जब बीजेपी, RSS के सामंती सांप्रदायिक तत्व पिछड़े हुए तबकों पर लगातार दमन कर रहे हैं और नवउदारवादी नीतियाँ भी समाज के गरीब तबकों पर हमला कर रही हैं तब सामाजिक न्याय की लड़ाई और भी महत्वपूर्ण हो जाती है I” दक्षिणपंथी ताक़तों के खिलाफ पार्टी की लड़ाई को लेकर उन्होंने कहा कि ये लड़ाई संघ परिवार और हिंदुत्व के एजेंडे के खिलाफ एक दीवार की तरह खड़ी हो सकती है I

अपने वक्तव्य में पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने त्रिपुरा विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बारे में बात की I उन्होंने कहा “हाल में हुए त्रिपुरा चुनावों में लेफ्ट को एक बड़ा धक्का लगा है I RSS/BJP ने अपना मकसद पूरा करने के लिए कट्टरपंथी आदिवासी संगठनों के साथ एक अनैतिक गठबंधन किया और साथ ही लेफ्ट के खिलाफ़ सभी ताक़तों को एक साथ ले आयी I उन्होंने त्रिपुरा में लेफ्ट को दबाने के लिए अपने अफसरों के साथ मिलकर लेफ्ट के कार्यकर्ताओं के खिलाफ आतंकी हमले शुरू कर दिए हैं I इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा I इसे हराया जायेगा I” उन्होंने केरल में CPI(M) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ बीजेपी और RSS द्वारा किये जा रहे हमलों के बारे में भी बात की I येचुरी ने कहा “वे लेफ्ट के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कातिलाना हमले कर रहे हैं I दूसरी तरफ देश भर में CPI(M) को बदनाम करने के लिए दुष्प्रचार किया जा रहा है I सच इसके बिलकुल उलट है I इसके खिलाफ प्रतिरोध किया जा रहा है और इन्हें हराया जायेगा I”

माणिक सरकार ने भी देश भर में दक्षिणपंथी ताक़तों के खिलाफ प्रतिरोध करने की बात पर ज़ोर दिया I उन्होंने कहा “हमें RSS/BJP के खिलाफ लड़ने के लिए जितना संभव हो सके उतना व्यापक गठबंधन बनाना चाहिए, लेकिन उनसे लड़ते हुए हम अपने वर्गीय दृष्टीकोण से समझौता नहीं कर सकते हैं I”

इस उद्घाटन सत्र में CPI के महासचिव सुधाकर रेड्डी, CPI(ML) Liberation के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, AIFB की केंद्रीय समिति के सचिव जी आर शिवशंकर, RSP के मनोज भट्टाचार्य और SUCI(C) के पोलित ब्यूरो के सदस्य असित भट्टाचार्य ने भी अपने वक्तव्य दिए I

CPIM
22nd party congress
BJP-RSS
Sitaram yechury
Manik Sarkar

Related Stories

त्रिपुरा: सीपीआई(एम) उपचुनाव की तैयारियों में लगी, भाजपा को विश्वास सीएम बदलने से नहीं होगा नुकसान

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

श्रृंगार गौरी के दर्शन-पूजन मामले को सुनियोजित रूप से ज्ञानवापी मस्जिद-मंदिर के विवाद में बदला गयाः सीपीएम

झारखंड : हेमंत सरकार को गिराने की कोशिशों के ख़िलाफ़ वाम दलों ने BJP को दी चेतावनी

मुंडका अग्निकांड: लापता लोगों के परिजन अनिश्चतता से व्याकुल, अपनों की तलाश में भटक रहे हैं दर-बदर

लखनऊ विश्वविद्यालय: दलित प्रोफ़ेसर के ख़िलाफ़ मुक़दमा, हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं!

कविता का प्रतिरोध: ...ग़ौर से देखिये हिंदुत्व फ़ासीवादी बुलडोज़र

शाहीन बाग़ : देखने हम भी गए थे प तमाशा न हुआ!

शाहीन बाग़ ग्राउंड रिपोर्ट : जनता के पुरज़ोर विरोध के आगे झुकी एमसीडी, नहीं कर पाई 'बुलडोज़र हमला'

भारत में सामाजिक सुधार और महिलाओं का बौद्धिक विद्रोह


बाकी खबरें

  • Nisha Yadav
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    चंदौली: निशा यादव हत्या मामले में सड़क पर उतरे किसान-मज़दूर, आरोपियों की गिरफ़्तारी की माँग उठी
    14 May 2022
    प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा- निशा यादव का कत्ल करने के आरोपियों के खिलाफ दफ़ा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
  • Delimitation
    रश्मि सहगल
    कैसे जम्मू-कश्मीर का परिसीमन जम्मू क्षेत्र के लिए फ़ायदे का सौदा है
    14 May 2022
    दोबारा तैयार किये गये राजनीतिक निर्वाचन क्षेत्रों ने विवाद के लिए नए रास्ते खोल दिए हैं, जो इस बात का संकेत देते हैं कि विधानसभा चुनाव इस पूर्ववर्ती राज्य में अपेक्षित समय से देर में हो सकते हैं।
  • mnrega workers
    सरोजिनी बिष्ट
    मनरेगा मज़दूरों के मेहनताने पर आख़िर कौन डाल रहा है डाका?
    14 May 2022
    "किसी मज़दूर ने 40 दिन, तो किसी ने 35, तो किसी ने 45 दिन काम किया। इसमें से बस सब के खाते में 6 दिन का पैसा आया और बाकी भुगतान का फ़र्ज़ीवाड़ा कर दिया गया। स्थानीय प्रशासन द्वारा जो सूची उन्हें दी गई है…
  • 5 वर्ष से कम उम्र के एनीमिया से ग्रसित बच्चों की संख्या में वृद्धि, 67 फीसदी बच्चे प्रभावित: एनएफएचएस-5
    एम.ओबैद
    5 वर्ष से कम उम्र के एनीमिया से ग्रसित बच्चों की संख्या में वृद्धि, 67 फीसदी बच्चे प्रभावित: एनएफएचएस-5
    14 May 2022
    सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, 2015-16 में किए गए सर्वेक्षण में 5 वर्ष से कम उम्र (6-59 महीने) के 58.6 प्रतिशत बच्चे इससे ग्रसित थे जबकि एनएफएचएस-5 के 2019-21 के सर्वे में इस बीमारी से ग्रसित बच्चों की…
  • masjid
    विजय विनीत
    ज्ञानवापी मस्जिद: कड़ी सुरक्षा के बीच चार तहखानों की वीडियोग्राफी, 50 फीसदी सर्वे पूरा
    14 May 2022
    शनिवार को सर्वे का काम दोपहर 12 बजे तक चला। इस दौरान ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के करीब आधे हिस्से का सर्वे हुआ। सबसे पहले उन तहखानों की वीडियोग्राफी कराई गई, जहां हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License